मेन यार्ड से नाइट ड्यूटी कर लौट रहे रेलवे के SSE पर चाकू से हमला, कर्मचारियों में दहशत


Publish Date: Wed, 29 Jul 2026 11:48 AM (IST)


 


जमशेदपुर : बर्मामाइंस थाना क्षेत्र में रेलवे के एक वरिष्ठ अनुभाग अभियंता (SSE) पर अज्ञात बदमाश द्वारा चाकू से हमला किए जाने का मामला सामने आया है। घटना मेन यार्ड से नाइट ड्यूटी पूरी कर घर लौटने के दौरान लोको फाटक के समीप हुई। हमले में अधिकारी घायल हो गए। घटना के बाद रेलवे कर्मचारियों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता और आक्रोश व्याप्त है. प्राप्त जानकारी के अनुसार, वरिष्ठ अनुभाग अभियंता नाइट शिफ्ट की ड्यूटी समाप्त कर मेन यार्ड से वापस लौट रहे थे। इसी दौरान लोगों फाटक के पास पहले से घात लगाए बैठे एक अज्ञात युवक ने उन पर अचानक चाकू से हमला कर दिया। अचानक हुए हमले से आसपास अफरा-तफरी मच गई। घायल अधिकारी को तत्काल उपचार उपलब्ध कराया गया। हालांकि उनकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है।

घटना के पीछे की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस और संबंधित सुरक्षा एजेंसियां सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही हैं। हमलावर की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है और उसकी तलाश जारी है. इधर, घटना के बाद रेलवे कर्मचारियों ने नाइट ड्यूटी करने वाले कर्मचारियों की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता जताई है। कर्मचारियों का कहना है कि रेलवे यार्ड, लोगों फाटक और अन्य संवेदनशील क्षेत्रों में नियमित गश्त बढ़ाई जाए तथा पर्याप्त संख्या में आरपीएफ और सुरक्षा बलों की तैनाती सुनिश्चित की जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

रेलवे कर्मचारियों को फिलहाल सतर्क रहने, रात के समय सुनसान रास्तों से बचने और संभव हो तो समूह में आवागमन करने की सलाह दी गई है। साथ ही किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल आरपीएफ, जीआरपी अथवा स्थानीय पुलिस को देने के निर्देश दिए गए हैं. फिलहाल पुलिस और रेलवे सुरक्षा एजेंसियों की ओर से मामले में कोई विस्तृत आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। जांच पूरी होने के बाद ही घटना के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।

By News Flash


ताज़ा ख़बरे


कदमा फायरिंग कांड : मुख्य आरोपी अनिल सोना व कृष्णा सोना जेल भेजे गए, देसी कट्टा व कारतूस बरामद

  05 Jul 2026


टिनप्लेट गुरुद्वारा कमेटी का विस्तार, नई टीम के साथ विकास को मिलेगी नई गति

  19 Jun 2026


JAMSHEDPUR : घरेलू विवाद में महिला की हत्या, पति गिरफ्तार

  10 Jun 2026


IPL के जनक का बड़ा खुलासा : दाऊद के डर से छोड़नी पड़ी क्रिकेट की दुनिया!

  06 Jun 2026


गोलमुरी फायरिंग और रंगदारी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस ने मुख्य आरोपी को कोलकाता से दबोचा

  01 Jun 2026


सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी के दौरे पर हंगामा, हिंसा प्रभावित क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन के बीच फेंके गए अंडे और पत्थर, सुरक्षा कर्मियों ने हेलमेट पहनाकर सुरक्षित बाहर निकाला.....

  31 May 2026


JAMSHEDPUR : बागबेड़ा में खरकई नदी से युवक का शव बरामद, नहाने के दौरान डूबने की आशंका....

  30 May 2026


JAMSHEDPUR : एनएच-33 पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर-पिकअप वैन व स्विफ्ट कार में जोरदार टक्कर

  20 May 2026


BREAKING : बंगाल में देर रात बवाल, टीएमसी TMC दफ्तर चला बुलडोजर... पढ़े पूरी खबर

  06 May 2026


JAMSHEDPUR : साधु के वेश में ठगी, बेटे पर संकट का भय दिखाकर महिला से गहने ले उड़े शातिर, साकची थाना क्षेत्र में घटना, अंधविश्वास का फायदा उठाकर वारदात, पुलिस ने शुरू की जांच

  06 May 2026

सब्सक्राइब करें न्यूज़ फ़्लैश के डेली न्यूज़लेटर

Follow Us

            
free HitCounter

Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.