Publish Date: Sat, 05 Oct 2024 18:45 PM (IST)
जमशेदपुर : भीम आर्मी आजाद समाज पार्टी के द्वारा एक प्रेस विज्ञप्ति किया गया जिसमें उत्तर प्रदेश निवासी यति नरसिंहानंद के द्वारा मुहम्मद साहब पर किए गए अभद्र एवं आपतीजनक टिप्पणी कर मुसलमानों के धार्मिक भावना को आहत करने तथा देश की सद्भावना बिगाड़ने का आरोप लगाया है।
बताते चलें कि हाल ही में महंत नरसिंहानंद ने नबी पैगम्बर साहब का टिप्पणी करते हुए कहा कि दशहरा में रावण के जगह पर नबी पैगम्बर साहब का पुतला दहन किया जाना चाहिए, जिसका विरोध भीम आर्मी आजाद समाज पार्टी कर रही है।
आजाद समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष काशिफ़ रज़ा ने कहा कि मुहम्मद साहब का नाम मसावात, भाईचारा, अमन, इंसाफ और प्यार के साथ जुड़ा है परंतु नरसिंहानंद नामक व्यक्ति ने नबी पैगम्बर साहब के ऊपर अभद्र टिपण्णी करके इस देश का सौहार्द बिगाड़ने का कार्य किया है जिसकी भीम आर्मी और आजाद समाज पार्टी घोर निंदा करती है और NSA के तहत कारवाई की मांग करती है।
उन्होंने कहा कि इस पर झारखंड़ के झामुमो, कांग्रेस और राजद गठबंधन के नेता क्यों चुप है।
आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह सांसद मा० चंद्रशेखर आजाद ने कहा है कि भारत का संविधान सभी धर्मों को बराबर का सम्मान और प्रत्येक व्यक्ति को धार्मिक आजादी देता है, उन्होंने इसकी निंदा की है और उन्होंने भी इस व्यक्ति पर NSA के तहत कारवाई करने की मांग की है।
उन्होंने यह भी कहा कि आजाद समाज पार्टी और भीम आर्मी झारखंड़ प्रदेश कल दिनांक 06/10/2024 को झारखंड के तमाम जिलों में शाम के 5 बजे महंत नरसिंहानंद का पुतला दहन कर निकट थाना में FIR दर्ज और ज्ञापन पत्र सौंपकर कड़ा विरोध दर्ज जताया जताया जाए और Hate Speech के खिलाफ सख्त कानून बनाने की भी मांग की जाएगी।
JAMSHEDPUR : घरेलू विवाद में महिला की हत्या, पति गिरफ्तार
10 Jun 2026
IPL के जनक का बड़ा खुलासा : दाऊद के डर से छोड़नी पड़ी क्रिकेट की दुनिया!
06 Jun 2026
गोलमुरी फायरिंग और रंगदारी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस ने मुख्य आरोपी को कोलकाता से दबोचा
01 Jun 2026
सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी के दौरे पर हंगामा, हिंसा प्रभावित क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन के बीच फेंके गए अंडे और पत्थर, सुरक्षा कर्मियों ने हेलमेट पहनाकर सुरक्षित बाहर निकाला.....
31 May 2026
JAMSHEDPUR : बागबेड़ा में खरकई नदी से युवक का शव बरामद, नहाने के दौरान डूबने की आशंका....
30 May 2026
JAMSHEDPUR : एनएच-33 पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर-पिकअप वैन व स्विफ्ट कार में जोरदार टक्कर
20 May 2026
BREAKING : बंगाल में देर रात बवाल, टीएमसी TMC दफ्तर चला बुलडोजर... पढ़े पूरी खबर
06 May 2026
JAMSHEDPUR : साधु के वेश में ठगी, बेटे पर संकट का भय दिखाकर महिला से गहने ले उड़े शातिर, साकची थाना क्षेत्र में घटना, अंधविश्वास का फायदा उठाकर वारदात, पुलिस ने शुरू की जांच
06 May 2026
बोकारो ट्रेजरी घोटाला : एसपी ऑफिस के एएसआई अशोक भंडारी गिरफ्तार, खाते में 50 लाख ट्रांसफर का खुलासा... पढ़े पूरी खबर
30 Apr 2026
जुगसलाई : कथित छेड़छाड़ के बाद युवक की पिटाई, दो समुदायों में तनाव, स्थिति नियंत्रित, भारी पुलिस बल तैनात....पढ़े पूरी खबर
25 Feb 2026
Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.