करणी सेना नेता हत्याकांड : अब सीसीआर डीएसपी मनोज कुमार ठाकुर पर भी विभागीय कार्रवाई की अनुशंसा, जांच रिपोर्ट में गंभीर लापरवाही का आरोप


Publish Date: Sat, 04 Jul 2026 11:25 AM (IST)


 

जमशेदपुर। बिष्टुपुर के चर्चित करणी सेना नेता हिमांशु सिंह हत्याकांड की जांच में पुलिस अधिकारियों पर कार्रवाई का दायरा लगातार बढ़ता जा रहा है। तत्कालीन एसएसपी पीयूष पांडेय, सरायकेला-खरसावां की तत्कालीन एसपी निधि द्विवेदी, बिष्टुपुर थाना प्रभारी आलोक दुबे, दो सब-इंस्पेक्टर और एक जवान के खिलाफ कार्रवाई की अनुशंसा के बाद अब सीसीआर डीएसपी मनोज कुमार ठाकुर भी जांच के घेरे में आ गए हैं। उनके विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की अनुशंसा पुलिस मुख्यालय द्वारा राज्य सरकार को भेज दी गई है।

सिटी एसपी ललित मीणा की जांच रिपोर्ट के आधार पर रांची जोन के आईजी सह एडीजी सौम्यदीप कौशिक ने डीएसपी मनोज कुमार ठाकुर के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की अनुशंसा की। एडीजी के मंतव्य को स्वीकार करते हुए पुलिस मुख्यालय ने भी अंतिम अनुशंसा राज्य सरकार को भेज दी है। अब राज्य सरकार के स्तर पर निर्णय के बाद आगे की विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

जांच रिपोर्ट में क्या कहा गया.....

जांच रिपोर्ट में डीएसपी मनोज कुमार ठाकुर पर ड्यूटी के दौरान गंभीर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया गया है। रिपोर्ट के अनुसार किसी भी थाना प्रभारी के बाद संबंधित क्षेत्र के डीएसपी पर ही अनुसंधान के पर्यवेक्षण और मॉनिटरिंग की जिम्मेदारी होती है। इसके बावजूद इतनी बड़ी वारदात के बाद भी वह दो दिनों तक घटनास्थल पर जांच के लिए नहीं पहुंचे।

रिपोर्ट में यह भी उल्लेख किया गया है कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था की स्थिति बिगड़ने के दौरान भी उन्होंने समय पर घटनास्थल का दौरा नहीं किया। जांच में उनके पर्यवेक्षण और मॉनिटरिंग में भी कमी पाई गई है। अधिकारियों का मानना है कि समय पर प्रभावी कार्रवाई नहीं होने से अपराधियों का मनोबल बढ़ा और उन्हें वारदात को अंजाम देने का अवसर मिला।

अब पूरे मामले में राज्य सरकार के अंतिम निर्णय के बाद डीएसपी मनोज कुमार ठाकुर के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी।

By News Flash


ताज़ा ख़बरे


कदमा फायरिंग कांड : मुख्य आरोपी अनिल सोना व कृष्णा सोना जेल भेजे गए, देसी कट्टा व कारतूस बरामद

  05 Jul 2026


टिनप्लेट गुरुद्वारा कमेटी का विस्तार, नई टीम के साथ विकास को मिलेगी नई गति

  19 Jun 2026


JAMSHEDPUR : घरेलू विवाद में महिला की हत्या, पति गिरफ्तार

  10 Jun 2026


IPL के जनक का बड़ा खुलासा : दाऊद के डर से छोड़नी पड़ी क्रिकेट की दुनिया!

  06 Jun 2026


गोलमुरी फायरिंग और रंगदारी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस ने मुख्य आरोपी को कोलकाता से दबोचा

  01 Jun 2026


सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी के दौरे पर हंगामा, हिंसा प्रभावित क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन के बीच फेंके गए अंडे और पत्थर, सुरक्षा कर्मियों ने हेलमेट पहनाकर सुरक्षित बाहर निकाला.....

  31 May 2026


JAMSHEDPUR : बागबेड़ा में खरकई नदी से युवक का शव बरामद, नहाने के दौरान डूबने की आशंका....

  30 May 2026


JAMSHEDPUR : एनएच-33 पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर-पिकअप वैन व स्विफ्ट कार में जोरदार टक्कर

  20 May 2026


BREAKING : बंगाल में देर रात बवाल, टीएमसी TMC दफ्तर चला बुलडोजर... पढ़े पूरी खबर

  06 May 2026


JAMSHEDPUR : साधु के वेश में ठगी, बेटे पर संकट का भय दिखाकर महिला से गहने ले उड़े शातिर, साकची थाना क्षेत्र में घटना, अंधविश्वास का फायदा उठाकर वारदात, पुलिस ने शुरू की जांच

  06 May 2026

सब्सक्राइब करें न्यूज़ फ़्लैश के डेली न्यूज़लेटर

Follow Us

            
free HitCounter

Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.