कदमा फायरिंग कांड : मुख्य आरोपी अनिल सोना व कृष्णा सोना जेल भेजे गए, देसी कट्टा व कारतूस बरामद


Publish Date: Sun, 05 Jul 2026 17:59 PM (IST)


 

जमशेदपुर : कदमा थाना क्षेत्र के रामजनमनगर में संजय टांडी पर हुई फायरिंग मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी अनिल सोना और उसके भाई कृष्णा सोना को गिरफ्तार कर रविवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त एक देसी कट्टा, एक जिंदा कारतूस तथा घटनास्थल से एक खोखा बरामद किया है। इसके अलावा दोनों आरोपियों के मोबाइल फोन भी जब्त कर लिए गए हैं।

सिटी एसपी ललित मीणा ने बताया कि 2 जून की रात कदमा थाना क्षेत्र के रामजनमनगर में संजय टांडी पर फायरिंग की घटना हुई थी, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घायल को तत्काल इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रिम्स, रांची रेफर कर दिया गया था।

उन्होंने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही थी। तकनीकी अनुसंधान एवं अन्य साक्ष्यों के आधार पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के दौरान उनकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त हथियार, कारतूस और खोखा बरामद किया गया। पुलिस मामले के अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।

By News Flash


ताज़ा ख़बरे


कदमा फायरिंग कांड : मुख्य आरोपी अनिल सोना व कृष्णा सोना जेल भेजे गए, देसी कट्टा व कारतूस बरामद

  05 Jul 2026


टिनप्लेट गुरुद्वारा कमेटी का विस्तार, नई टीम के साथ विकास को मिलेगी नई गति

  19 Jun 2026


JAMSHEDPUR : घरेलू विवाद में महिला की हत्या, पति गिरफ्तार

  10 Jun 2026


IPL के जनक का बड़ा खुलासा : दाऊद के डर से छोड़नी पड़ी क्रिकेट की दुनिया!

  06 Jun 2026


गोलमुरी फायरिंग और रंगदारी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस ने मुख्य आरोपी को कोलकाता से दबोचा

  01 Jun 2026


सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी के दौरे पर हंगामा, हिंसा प्रभावित क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन के बीच फेंके गए अंडे और पत्थर, सुरक्षा कर्मियों ने हेलमेट पहनाकर सुरक्षित बाहर निकाला.....

  31 May 2026


JAMSHEDPUR : बागबेड़ा में खरकई नदी से युवक का शव बरामद, नहाने के दौरान डूबने की आशंका....

  30 May 2026


JAMSHEDPUR : एनएच-33 पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर-पिकअप वैन व स्विफ्ट कार में जोरदार टक्कर

  20 May 2026


BREAKING : बंगाल में देर रात बवाल, टीएमसी TMC दफ्तर चला बुलडोजर... पढ़े पूरी खबर

  06 May 2026


JAMSHEDPUR : साधु के वेश में ठगी, बेटे पर संकट का भय दिखाकर महिला से गहने ले उड़े शातिर, साकची थाना क्षेत्र में घटना, अंधविश्वास का फायदा उठाकर वारदात, पुलिस ने शुरू की जांच

  06 May 2026

सब्सक्राइब करें न्यूज़ फ़्लैश के डेली न्यूज़लेटर

Follow Us

            
free HitCounter

Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.