जुबली पार्क रोड चेन स्नैचिंग का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार.... सीसीटीवी और तकनीकी जांच के आधार पर पुलिस ने दबोचा, छीनी गई सोने की चेन और वारदात में प्रयुक्त बाइक बरामद....


Publish Date: Fri, 07 Aug 2026 11:01 AM (IST)


 

जमशेदपुर : साकची थाना पुलिस ने जुबली पार्क रोड पर महिला से हुई चेन छिनतई की घटना का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के पास से महिला से छीनी गई सोने की चेन और वारदात में इस्तेमाल की गई हरे रंग की मोटरसाइकिल (JH05CV6640) बरामद की है. पुलिस के अनुसार, घटना 31 जुलाई 2026 की रात जेनको चौक के समीप हुई थी। चंदना दास नामक महिला के गले से अपराधियों ने सोने की चेन झपट ली थी। घटना के बाद साकची थाना में मामला दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम का गठन किया गया था।

सीसीटीवी और तकनीकी जांच से आरोपियों तक पहुंची पुलिस......

एसएसपी के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। इसके साथ ही तकनीकी जांच के आधार पर संदिग्धों की पहचान की गई। जांच के क्रम में पुलिस ने राहुल गोप उर्फ बल्ले (30) और आमिर सरफराज (26) को गिरफ्तार किया. पुलिस के मुताबिक, पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने चेन छिनतई की घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। उनकी निशानदेही पर छीनी गई सोने की चेन और वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल बरामद की गई।

राहुल गोप के खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज.....

पुलिस जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी राहुल गोप उर्फ बल्ले का आपराधिक इतिहास रहा है। उसके खिलाफ सीतारामडेरा, गोलमुरी और एमजीएम थाना क्षेत्रों में लूट, डकैती और आर्म्स एक्ट समेत कई मामले पहले से दर्ज हैं. वहीं, दूसरे आरोपी आमिर सरफराज के खिलाफ भी साकची और सोनारी थाना में आपराधिक मामले दर्ज होने की जानकारी पुलिस ने दी है।

विशेष टीम ने की कार्रवाई....

चेन छिनतई की घटना के उद्भेदन और आरोपियों की गिरफ्तारी में साकची थाना प्रभारी गोपाल कृष्ण यादव, पुलिस अवर निरीक्षक अमित कुमार चौधरी, हरि हेंब्रम, जितेन्द्र कुमार वर्मा सहित साकची थाना रिजर्व गार्ड की टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही. पुलिस दोनों आरोपियों के आपराधिक इतिहास और पूर्व की घटनाओं में उनकी संभावित संलिप्तता की भी जांच कर रही है।

By News Flash


ताज़ा ख़बरे


JAMSHEDPUR : बिरसानगर के बाद सीतारामडेरा पर गिरी गाज, SSP ने थाना प्रभारी आनंद मिश्रा को किया निलंबित... पढ़े पूरी खबर

  03 Oct 2026


निखार सबलोक हत्याकांड का शूटर सागर सिंह पुलिस मुठभेड़ में घायल.... धनबाद के निरसा में पुलिस ने घेरा तो अपराधियों ने झोंकी गोलियां, जवाबी कार्रवाई में लगी गोली.... दो साथी गिरफ्तार

  16 Sep 2026


JAMSHEDPUR : सोनारी में गौशाला में अचानक लगी आग, मची अफरा-तफरी, शॉर्ट सर्किट की आशंका

  22 Aug 2026


कदमा फायरिंग कांड : मुख्य आरोपी अनिल सोना व कृष्णा सोना जेल भेजे गए, देसी कट्टा व कारतूस बरामद

  05 Jul 2026


टिनप्लेट गुरुद्वारा कमेटी का विस्तार, नई टीम के साथ विकास को मिलेगी नई गति

  19 Jun 2026


JAMSHEDPUR : घरेलू विवाद में महिला की हत्या, पति गिरफ्तार

  10 Jun 2026


IPL के जनक का बड़ा खुलासा : दाऊद के डर से छोड़नी पड़ी क्रिकेट की दुनिया!

  06 Jun 2026


गोलमुरी फायरिंग और रंगदारी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस ने मुख्य आरोपी को कोलकाता से दबोचा

  01 Jun 2026


सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी के दौरे पर हंगामा, हिंसा प्रभावित क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन के बीच फेंके गए अंडे और पत्थर, सुरक्षा कर्मियों ने हेलमेट पहनाकर सुरक्षित बाहर निकाला.....

  31 May 2026


JAMSHEDPUR : बागबेड़ा में खरकई नदी से युवक का शव बरामद, नहाने के दौरान डूबने की आशंका....

  30 May 2026

सब्सक्राइब करें न्यूज़ फ़्लैश के डेली न्यूज़लेटर

Follow Us

            
free HitCounter

Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.