Publish Date: Wed, 23 Oct 2024 10:49 AM (IST)
जमशेदपुर : झारखंड मुक्ति मोर्चा ने पहली सूची जारी करते हुए 35 उम्मीदवारों की घोषणा मंगलवार रात को कर दी है. इसके तहत खुद हेमंत सोरेन बरहेट से लड़ेंगे. उनकी पत्नी और स्टार प्रचारक कल्पना सोरेन गांडेय से लड़ेंगी. जमशेदपुर के पोटका में संजीव सरदार और बहरागोड़ा से समीर मोहंती बरकरार रहेंगे।
पोटका में सीट को लेकर उहापोह थी. बहरागोड़ा में भी हवा उड़ी थी भाजपा से झामुमो में गए कुणाल षाडंगी को टिकट मिलेगा. घाटशिला से रामदास सोरेन और जुगसलाई से भी सीटिंग विधायक का ही नाम लिस्ट में है. सरायकेला में अभी उम्मीदवार नहीं उतारा गया है. लिस्ट जारी होने से पूर्व प्रत्याशी नामांकन कर चुके थे, लेकिन उनकी धड़कने तेज थी, कि उन्हें टिकट मिल भी रहा है या नहीं. सो अब सब कुछ साफ हो चूका है।
केदार हाजरा को छोड़ बागी हुए किसी भी भाजपाई को नहीं मिला टिकट
राजमहल से एमटी राजा, बोरियो से धनंजय सोरेन, महेशपुर से प्रोफेसर स्टीफन मरांडी, शिकारीपाड़ा से आलोक सोरेन, नाला से रविंद्रनाथ महतो, दुमका से बसंत सोरेन, मधुपुर से हफीजुल हसन, सारठ से उदय शंकर सिंह, गांडेय से कल्पना मुर्मू सोरेन, गिरिडीह से सुदिव्य कुमार सोनू, डुमरी से बेबी देवी, चंदनकियारी से उमाकांत रजक, बहरागोड़ा से समीर कुमार मोहंती, घाटशिला से रामदास सोरेन, जुगसलाई से मंगल कालिंदी, पोटका से संजीव सरदार, ईचागढ़ से सविता महतो, चाईबासा से दीपक बिरुआ, मांझगांव से निरल पूर्ति, मनोहरपुर से जगत माझी, चक्रधरपुर से सुखराम उरांव, खरसावां से दशरथ गागराई, तमाड़ से विकास मुंडा, तोरपा से सुदीप गुड़िया, गुमला से भूषण तिर्की, लातेहार से वैद्यनाथ राम, गढ़वा से मिथिलेश ठाकुर, जमुआ से केदार हाजरा, भवनाथपुर से अनंत प्रताप देव, सिमरिया से मनोज चंद्रा, सिल्ली से अमित महतो, बरकट्टा से जानकी यादव, धनबाद से निजामुद्दीन अंसारी और लिट्टीपाड़ा से हेमलाल मुर्मू को टिकट दिया गया है।
इनमें से मिथिलेश ठाकुर, सविता महतो, संजीव सरदार एवं मंगल कालिंदी ने नामांकन दाखिल कर दिया है. इसमें केदार हाजरा को छोड़ भाजपा के किसी भी बागी नेताओं को टिकट नहीं दिया गया है. वहीं कोल्हान के सरायकेला सीट को छोड़ सभी विधानसभा सीटों के प्रत्याशियों को टिकट कन्फर्म कर दिया गया है. इसमें बहरागोड़ा सीट से सिटिंग विधायक समीर कुमार मोहंती को ही टिकट दिया गया है, जिससे उन कयासों पर विराम लग गया है जिसमे दावा किया जा रहा था कि भाजपा छोड़ जेएमएम में शामिल होने पर कुणाल सारंगी को टिकट दिया जा सकता है. वहीं जामा सीट को भी होल्ड पर रखा गया है।
JAMSHEDPUR : घरेलू विवाद में महिला की हत्या, पति गिरफ्तार
10 Jun 2026
IPL के जनक का बड़ा खुलासा : दाऊद के डर से छोड़नी पड़ी क्रिकेट की दुनिया!
06 Jun 2026
गोलमुरी फायरिंग और रंगदारी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस ने मुख्य आरोपी को कोलकाता से दबोचा
01 Jun 2026
सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी के दौरे पर हंगामा, हिंसा प्रभावित क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन के बीच फेंके गए अंडे और पत्थर, सुरक्षा कर्मियों ने हेलमेट पहनाकर सुरक्षित बाहर निकाला.....
31 May 2026
JAMSHEDPUR : बागबेड़ा में खरकई नदी से युवक का शव बरामद, नहाने के दौरान डूबने की आशंका....
30 May 2026
JAMSHEDPUR : एनएच-33 पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर-पिकअप वैन व स्विफ्ट कार में जोरदार टक्कर
20 May 2026
BREAKING : बंगाल में देर रात बवाल, टीएमसी TMC दफ्तर चला बुलडोजर... पढ़े पूरी खबर
06 May 2026
JAMSHEDPUR : साधु के वेश में ठगी, बेटे पर संकट का भय दिखाकर महिला से गहने ले उड़े शातिर, साकची थाना क्षेत्र में घटना, अंधविश्वास का फायदा उठाकर वारदात, पुलिस ने शुरू की जांच
06 May 2026
बोकारो ट्रेजरी घोटाला : एसपी ऑफिस के एएसआई अशोक भंडारी गिरफ्तार, खाते में 50 लाख ट्रांसफर का खुलासा... पढ़े पूरी खबर
30 Apr 2026
जुगसलाई : कथित छेड़छाड़ के बाद युवक की पिटाई, दो समुदायों में तनाव, स्थिति नियंत्रित, भारी पुलिस बल तैनात....पढ़े पूरी खबर
25 Feb 2026
Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.