Publish Date: Sun, 24 Aug 2025 16:37 PM (IST)
रांची : रांची के नगड़ी में रविवार को जमकर बवाल हुआ। यहां भाजपा रिम्स टू बनाने का विरोध कर रही है। भाजपा का कहना है कि किसानों की जमीन जबरन लेकर सरकार यहां रिम्स टू का निर्माण करा रही है। इसे लेकर पूर्व सीएम भाजपा नेता चंपई सोरेन ने खेत जोतो रोपा रोपो आंदोलन चलाने का एलान किया था। रांची में मोरहाबादी में चंपई सोरेन को उनके आवास पर तो नजर बंद कर दिया गया था। मगर, अन्य भाजपा नेता नगड़ी पहुंच गए थे।
भाजपा नेताओं की अगुवाई में कार्यकर्ता और अन्य ग्रामीण रिम्स टू के लिए चिन्हित जमीन तक पहुंच गए थे। इसके बाद पुलिस ने लाठी चार्ज कर आंदोलन कर रहे लोगों को तितर-बितर कर दिया। पुलिस ने भाजपा नेता रामकुमार पाहन और गंगोत्री कुजूर को डिटेन कर लिया है। दूसरी तरफ, पूर्व सीएम चंपई सोरेन अभी भी नजर बंद है। उनके रांची के मोरहाबादी स्थित आवास पर पुलिस तैनात कर दी गई है। आवास के अंदर पुलिस मौजूद है। चंपई सोरेन ने कहा है कि वह चार बजे पत्रकारों से बात करेंगे और अपना पक्ष रखेंगे।
बताते हैं कि नगड़ी में सुबह से ही गहमा-गहमी थी। यहां आंदोलन के लिए भारी भीड़ जमा हो गई थी। बताते हैं कि कुछ देर बाद ही एडीएम लॉ एंड आर्डर मौके पर पहुंचे और लाउड स्पीकर से एलान किया गया कि लोग यहां से हट जाएं। मगर, जब लोग नहीं हटे तो लाठी चार्ज किया गया। बताया जा रहा है कि कई आंदोलनकारी खेतों में उतर गए थे। यहां आंसू गैस के गोले भी छोड़े गए हैं।
भाजपा नेता गंगोत्री कुजूर ने कहा कि रिम्स टू बनना चाहिए। हम रिम्स टू बनने का विरोध नहीं करते। मगर, रिम्स टू नगड़ी में ही क्यों बनाया जा रहा है। यह खेती की जमीन है। रिम्स टू कहीं और बनाइए। उन्होंने कहा कि यहां किसी कीमत में रिम्स टू का निर्माण नहीं करने दिया जाएगा। ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस ने उन्हें खेतों तक नहीं जाने दिया गया।
भाजपा नेता रामकुमार पाहन ने कहा कि राज्य सरकार जल जंगल जमीन की बात करके सत्ता में आई थी। मगर जब से झामुमो की सरकार बनी है। वह आदिवासियों और किसानों की जमीन हड़पना चाहती है। उन्होंने कहा कि सरकार ऐसी जमीन पर रिम्स टू बनाए जहां खेती योग्य जमीन नहीं है। उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन इस बात को समझें कि उनके पिता शिबू सोरेन जल जंगल जमीन के लिए संघर्ष करते रहे थे।
JAMSHEDPUR : घरेलू विवाद में महिला की हत्या, पति गिरफ्तार
10 Jun 2026
IPL के जनक का बड़ा खुलासा : दाऊद के डर से छोड़नी पड़ी क्रिकेट की दुनिया!
06 Jun 2026
गोलमुरी फायरिंग और रंगदारी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस ने मुख्य आरोपी को कोलकाता से दबोचा
01 Jun 2026
सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी के दौरे पर हंगामा, हिंसा प्रभावित क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन के बीच फेंके गए अंडे और पत्थर, सुरक्षा कर्मियों ने हेलमेट पहनाकर सुरक्षित बाहर निकाला.....
31 May 2026
JAMSHEDPUR : बागबेड़ा में खरकई नदी से युवक का शव बरामद, नहाने के दौरान डूबने की आशंका....
30 May 2026
JAMSHEDPUR : एनएच-33 पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर-पिकअप वैन व स्विफ्ट कार में जोरदार टक्कर
20 May 2026
BREAKING : बंगाल में देर रात बवाल, टीएमसी TMC दफ्तर चला बुलडोजर... पढ़े पूरी खबर
06 May 2026
JAMSHEDPUR : साधु के वेश में ठगी, बेटे पर संकट का भय दिखाकर महिला से गहने ले उड़े शातिर, साकची थाना क्षेत्र में घटना, अंधविश्वास का फायदा उठाकर वारदात, पुलिस ने शुरू की जांच
06 May 2026
बोकारो ट्रेजरी घोटाला : एसपी ऑफिस के एएसआई अशोक भंडारी गिरफ्तार, खाते में 50 लाख ट्रांसफर का खुलासा... पढ़े पूरी खबर
30 Apr 2026
जुगसलाई : कथित छेड़छाड़ के बाद युवक की पिटाई, दो समुदायों में तनाव, स्थिति नियंत्रित, भारी पुलिस बल तैनात....पढ़े पूरी खबर
25 Feb 2026
Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.