Publish Date: Mon, 07 Jul 2025 10:20 AM (IST)
पलामू : झारखंड में पलामू जिले के पाटन थाना क्षेत्र अंतर्गत पाल्हे गांव में रविवार को मुहर्रम जुलूस के दौरान दो समुदायों के बीच हुए विवाद और झड़प के बाद प्रशासन ने एहतियातन निषेधाज्ञा लागू कर दी है। यह आदेश अगले 48 घंटे यानी 9 जुलाई 2025 तक प्रभावी रहेगा। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए गांव को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है तथा भारी संख्या में सुरक्षा बल की तैनाती की गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुहर्रम के जुलूस को लेकर पूर्व से ही रूट को लेकर विवाद की स्थिति बनी हुई थी। इसे देखते हुए प्रशासनिक अधिकारियों की उपस्थिति में बीते शुक्रवार (4 जुलाई 2025) को दोनों पक्षों के बीच पंचायत भी कराई गई थी। बावजूद इसके रविवार की शाम विवादित मार्ग से जुलूस निकाले जाने पर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए।
इस दौरान कहासुनी के बाद मारपीट शुरू हो गई, जिसमें तीन लोग घायल हो गए। घायलों में दो का इलाज मेदिनीनगर के एक निजी अस्पताल में चल रहा है, जबकि एक गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को रांची रेफर किया गया है। घटना की सूचना मिलते ही पलामू एसपी रीष्मा रमेशन, सदर एसडीएम सुलोचना मीणा, एसडीपीओ मणिभूषण प्रसाद सहित पुलिस व प्रशासन के कई अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रण में लिया।
फिलहाल स्थिति नियंत्रण में.....
गांव में फिलहाल शांति बनी हुई है, लेकिन एहतियातन भारतीय न्याय संहिता की थारा-163 के तहत दो या दो से अधिक लोगों के एकत्र होने पर रोक लगा दी गई है। पुलिस लगातार गश्त कर रही है। अब तक इस मामले में पाटन थाना में किसी भी पक्ष की ओर से प्राथमिकी दर्ज नहीं कराई गई है।
JAMSHEDPUR : घरेलू विवाद में महिला की हत्या, पति गिरफ्तार
10 Jun 2026
IPL के जनक का बड़ा खुलासा : दाऊद के डर से छोड़नी पड़ी क्रिकेट की दुनिया!
06 Jun 2026
गोलमुरी फायरिंग और रंगदारी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस ने मुख्य आरोपी को कोलकाता से दबोचा
01 Jun 2026
सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी के दौरे पर हंगामा, हिंसा प्रभावित क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन के बीच फेंके गए अंडे और पत्थर, सुरक्षा कर्मियों ने हेलमेट पहनाकर सुरक्षित बाहर निकाला.....
31 May 2026
JAMSHEDPUR : बागबेड़ा में खरकई नदी से युवक का शव बरामद, नहाने के दौरान डूबने की आशंका....
30 May 2026
JAMSHEDPUR : एनएच-33 पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर-पिकअप वैन व स्विफ्ट कार में जोरदार टक्कर
20 May 2026
BREAKING : बंगाल में देर रात बवाल, टीएमसी TMC दफ्तर चला बुलडोजर... पढ़े पूरी खबर
06 May 2026
JAMSHEDPUR : साधु के वेश में ठगी, बेटे पर संकट का भय दिखाकर महिला से गहने ले उड़े शातिर, साकची थाना क्षेत्र में घटना, अंधविश्वास का फायदा उठाकर वारदात, पुलिस ने शुरू की जांच
06 May 2026
बोकारो ट्रेजरी घोटाला : एसपी ऑफिस के एएसआई अशोक भंडारी गिरफ्तार, खाते में 50 लाख ट्रांसफर का खुलासा... पढ़े पूरी खबर
30 Apr 2026
जुगसलाई : कथित छेड़छाड़ के बाद युवक की पिटाई, दो समुदायों में तनाव, स्थिति नियंत्रित, भारी पुलिस बल तैनात....पढ़े पूरी खबर
25 Feb 2026
Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.