JHARKHAND : रंगदारी के आरोप के बाद चढ़ा कोयलांचल का सियासी पारा, डीओ होल्डर कन्हाई ने सांसद ढुल्लू महतो पर लगाया गंभीर आरोप, पढ़े पूरी खबर


Publish Date: Thu, 12 Jun 2025 11:26 AM (IST)


 

DHANBAD : कोयलांचल की राजनीति में एक बार फिर उबाल आ गया है। जिले के चर्चित सांसद ढुल्लू महतो पर डीओ होल्डर कन्हाई चौहान ने कोयला लोडिंग में रंगदारी मांगने का गंभीर आरोप लगाकर हलचल मचा दी है। कन्हाई चौहान ने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि वह किसी भी कीमत पर रंगदारी नहीं देंगे, भले ही इसके लिए उन्हें आर्थिक नुकसान क्यों न उठाना पड़े। उनका कहना है कि अब समय आ गया है कि कोयला क्षेत्र में वर्षों से चल रही रंगदारी की परंपरा को समाप्त किया जाए।

कन्हाई चौहान की शिकायत के बाद धनबाद के वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने मामले को गंभीरता से लिया है। उन्होंने बरोरा और बाघमारा थाना प्रभारियों को तुरंत एफआईआर दर्ज करने और जांच शुरू करने का निर्देश दिया है. इस पूरे घटनाक्रम के बाद जिले की राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। कोयला क्षेत्र में रंगदारी की पुरानी शिकायतों के बीच यह मामला बेहद संवेदनशील माना जा रहा है।

अब सभी की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि पुलिस जांच में क्या तथ्य सामने आते हैं और सांसद ढुल्लू महतो इस आरोप का क्या जवाब देते हैं। फिलहाल एसएसपी के निर्देशों और प्रशासन की सक्रियता से यह साफ हो गया है कि इस बार मामले को दबाने की कोशिश नहीं की जाएगी। कोयलांचल की राजनीति और कानून-व्यवस्था पर इसका गहरा असर पड़ सकता है

By News Flash


ताज़ा ख़बरे


बागबेड़ा में ज्वेलरी दुकान की पिछली दीवार तोड़कर पांच लाख की चोरी का दावा.... दो किलो से अधिक चांदी के आभूषण ले उड़े चोर, सीसीटीवी का डीवीआर भी साथ ले गए

  20 Oct 2026


JAMSHEDPUR : बिरसानगर के बाद सीतारामडेरा पर गिरी गाज, SSP ने थाना प्रभारी आनंद मिश्रा को किया निलंबित... पढ़े पूरी खबर

  03 Oct 2026


निखार सबलोक हत्याकांड का शूटर सागर सिंह पुलिस मुठभेड़ में घायल.... धनबाद के निरसा में पुलिस ने घेरा तो अपराधियों ने झोंकी गोलियां, जवाबी कार्रवाई में लगी गोली.... दो साथी गिरफ्तार

  16 Sep 2026


JAMSHEDPUR : सोनारी में गौशाला में अचानक लगी आग, मची अफरा-तफरी, शॉर्ट सर्किट की आशंका

  22 Aug 2026


कदमा फायरिंग कांड : मुख्य आरोपी अनिल सोना व कृष्णा सोना जेल भेजे गए, देसी कट्टा व कारतूस बरामद

  05 Jul 2026


टिनप्लेट गुरुद्वारा कमेटी का विस्तार, नई टीम के साथ विकास को मिलेगी नई गति

  19 Jun 2026


JAMSHEDPUR : घरेलू विवाद में महिला की हत्या, पति गिरफ्तार

  10 Jun 2026


IPL के जनक का बड़ा खुलासा : दाऊद के डर से छोड़नी पड़ी क्रिकेट की दुनिया!

  06 Jun 2026


गोलमुरी फायरिंग और रंगदारी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस ने मुख्य आरोपी को कोलकाता से दबोचा

  01 Jun 2026


सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी के दौरे पर हंगामा, हिंसा प्रभावित क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन के बीच फेंके गए अंडे और पत्थर, सुरक्षा कर्मियों ने हेलमेट पहनाकर सुरक्षित बाहर निकाला.....

  31 May 2026

सब्सक्राइब करें न्यूज़ फ़्लैश के डेली न्यूज़लेटर

Follow Us

            
free HitCounter

Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.