Publish Date: Mon, 04 Aug 2025 08:23 AM (IST)
जमशेदपुर : रविवार की दोपहर पत्रकारिता जगत में बड़ा और दुखद खबर आया आजाद सिपाही के प्रधान संपादक रांची के प्रख्यात वरिष्ठ पत्रकार हरिनारायण सिंह अब हमारे बीच नहीं रहे। यह केवल एक व्यक्ति की मृत्यु नहीं है, बल्कि एक युग का अंत है, जो जनपक्षधर पत्रकारिता, निर्भीक लेखनी और पत्रकारिता की गरिमा को सहेजते हुए बीता। चार दशक से अधिक समय तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहे हरिनारायण सिंह ने न केवल अखबारों के पन्ने भरे, बल्कि समाज को देखने, सोचने और बदलने की दृष्टि दी। प्रभात खबर, हिन्दुस्तान और अंततः आजाद सिपाही में उनकी उपस्थिति सिर्फ नामभर की नहीं थी—वे संस्थानों की आत्मा हुआ करते थे। एक सच्चे पत्रकार की तरह उन्होंने कलम को न झुकने दिया, न बिकने दिया। उनकी लेखनी में जन-सरोकार की गूंज, व्यवस्था पर सीधा प्रहार, और सामाजिक न्याय की जिजीविषा थी। उनकी रिपोर्टिंग और संपादकीय दृष्टिकोण में हमेशा यह आग्रह रहा कि पत्रकारिता सत्ता की गोद में नहीं, समाज की ज़मीन पर बैठकर होनी चाहिए। हरिनारायण सिंह सिर्फ खबरों के संकलक नहीं थे, वे विचारों के निर्माता भी थे। वे उन विरले पत्रकारों में शामिल रहे जिन्होंने पत्रकारिता को नौकरी नहीं, धर्म माना। उनका जीवन आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने पत्रकारिता को व्यवसाय नहीं, सेवा और संघर्ष का माध्यम बनाया।
आज जब मीडिया का एक बड़ा हिस्सा बाज़ारी हवाओं में बह रहा है, हरिनारायण सिंह जैसे पत्रकारों की कमी और भी ज्यादा खलती है। वे निर्भीक थे, स्पष्टवादी थे और असहमति से डरते नहीं थे। उन्होंने कई युवा पत्रकारों को न केवल मौका दिया, बल्कि उन्हें अपने मूल्य गढ़ने की आज़ादी भी दी। उनके निधन से जो रिक्तता बनी है, वह केवल एक संस्था या अख़बार तक सीमित नहीं है, बल्कि पूरे पत्रकारिता जगत को संवेदनशीलता, प्रतिबद्धता और निष्ठा की याद दिलाती है। आज जब हम उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं, यह भी जरूरी है कि हम उनके मूल्यों को जीवित रखें—उनका रास्ता अपनाएं, न कि केवल स्मृति। हरिनारायण सिंह भले ही शारीरिक रूप से इस संसार से विदा हो गए हों, लेकिन उनका लिखा हुआ, उनके विचार और उनकी सिखाई पत्रकारिता की रीति, हमेशा जीवित रहेगी। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे और हमें उनके पदचिह्नों पर चलने की प्रेरणा।
JAMSHEDPUR : घरेलू विवाद में महिला की हत्या, पति गिरफ्तार
10 Jun 2026
IPL के जनक का बड़ा खुलासा : दाऊद के डर से छोड़नी पड़ी क्रिकेट की दुनिया!
06 Jun 2026
गोलमुरी फायरिंग और रंगदारी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस ने मुख्य आरोपी को कोलकाता से दबोचा
01 Jun 2026
सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी के दौरे पर हंगामा, हिंसा प्रभावित क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन के बीच फेंके गए अंडे और पत्थर, सुरक्षा कर्मियों ने हेलमेट पहनाकर सुरक्षित बाहर निकाला.....
31 May 2026
JAMSHEDPUR : बागबेड़ा में खरकई नदी से युवक का शव बरामद, नहाने के दौरान डूबने की आशंका....
30 May 2026
JAMSHEDPUR : एनएच-33 पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर-पिकअप वैन व स्विफ्ट कार में जोरदार टक्कर
20 May 2026
BREAKING : बंगाल में देर रात बवाल, टीएमसी TMC दफ्तर चला बुलडोजर... पढ़े पूरी खबर
06 May 2026
JAMSHEDPUR : साधु के वेश में ठगी, बेटे पर संकट का भय दिखाकर महिला से गहने ले उड़े शातिर, साकची थाना क्षेत्र में घटना, अंधविश्वास का फायदा उठाकर वारदात, पुलिस ने शुरू की जांच
06 May 2026
बोकारो ट्रेजरी घोटाला : एसपी ऑफिस के एएसआई अशोक भंडारी गिरफ्तार, खाते में 50 लाख ट्रांसफर का खुलासा... पढ़े पूरी खबर
30 Apr 2026
जुगसलाई : कथित छेड़छाड़ के बाद युवक की पिटाई, दो समुदायों में तनाव, स्थिति नियंत्रित, भारी पुलिस बल तैनात....पढ़े पूरी खबर
25 Feb 2026
Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.