JHARKHAND : झारखंड सरकार की मईयां सम्मान योजना से हटाए गए 4.54 लाख महिलाओं के नाम, पढ़े पूरी खबर


Publish Date: Tue, 09 Sep 2025 09:15 AM (IST)


 

रांची : झारखंड सरकार की महिला सशक्तिकरण से जुड़ी महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री मईयां सम्मान योजना को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। इस योजना की लाभुक सूची से करीब 4 लाख 54 हजार महिलाओं के नाम हटा दिए गए हैं। शुरुआत में इस योजना के तहत लगभग 55 लाख 10 हजार महिलाएं शामिल थीं, लेकिन जुलाई 2025 तक यह संख्या घटकर 50 लाख 65 हजार रह गई है।

प्रशासन द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, नाम हटाने के पीछे कई कारण हैं। सबसे पहले, वे महिलाएं जिनकी उम्र 50 वर्ष से अधिक हो चुकी है, उन्हें योजना की पात्रता से बाहर कर दिया गया है। इसके अलावा, जिन लाभार्थियों का आधार सीडिंग पूरा नहीं हुआ, यानी उनका आधार कार्ड बैंक खातों या सरकारी डाटाबेस से लिंक नहीं हो पाया है, उन्हें भी लिस्ट से बाहर कर दिया गया है। साथ ही, जिन महिलाओं की मृत्यु हो चुकी है, उनके नाम भी लाभुक सूची से हटा दिए गए हैं।

सरकार का कहना है कि यह कदम डाटा शुद्धिकरण और योजना को वास्तविक और पात्र लाभार्थियों तक पहुंचाने के उद्देश्य से उठाया गया है। अधिकारियों के मुताबिक, इस प्रक्रिया से यह सुनिश्चित किया जा सकेगा कि सरकारी योजनाओं का लाभ वास्तव में जरूरतमंद और योग्य महिलाओं को ही मिले।

By News Flash


ताज़ा ख़बरे


JAMSHEDPUR : घरेलू विवाद में महिला की हत्या, पति गिरफ्तार

  10 Jun 2026


IPL के जनक का बड़ा खुलासा : दाऊद के डर से छोड़नी पड़ी क्रिकेट की दुनिया!

  06 Jun 2026


गोलमुरी फायरिंग और रंगदारी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस ने मुख्य आरोपी को कोलकाता से दबोचा

  01 Jun 2026


सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी के दौरे पर हंगामा, हिंसा प्रभावित क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन के बीच फेंके गए अंडे और पत्थर, सुरक्षा कर्मियों ने हेलमेट पहनाकर सुरक्षित बाहर निकाला.....

  31 May 2026


JAMSHEDPUR : बागबेड़ा में खरकई नदी से युवक का शव बरामद, नहाने के दौरान डूबने की आशंका....

  30 May 2026


JAMSHEDPUR : एनएच-33 पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर-पिकअप वैन व स्विफ्ट कार में जोरदार टक्कर

  20 May 2026


BREAKING : बंगाल में देर रात बवाल, टीएमसी TMC दफ्तर चला बुलडोजर... पढ़े पूरी खबर

  06 May 2026


JAMSHEDPUR : साधु के वेश में ठगी, बेटे पर संकट का भय दिखाकर महिला से गहने ले उड़े शातिर, साकची थाना क्षेत्र में घटना, अंधविश्वास का फायदा उठाकर वारदात, पुलिस ने शुरू की जांच

  06 May 2026


बोकारो ट्रेजरी घोटाला : एसपी ऑफिस के एएसआई अशोक भंडारी गिरफ्तार, खाते में 50 लाख ट्रांसफर का खुलासा... पढ़े पूरी खबर

  30 Apr 2026


जुगसलाई : कथित छेड़छाड़ के बाद युवक की पिटाई, दो समुदायों में तनाव, स्थिति नियंत्रित, भारी पुलिस बल तैनात....पढ़े पूरी खबर

  25 Feb 2026

सब्सक्राइब करें न्यूज़ फ़्लैश के डेली न्यूज़लेटर

Follow Us

            
free HitCounter

Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.