JHARKHAND-BREAKING : होटलों में चल रहा था देह व्यापार का खेल, पुलिस ने किया भंडाफोड़, 23 गिरफ्तार, पढ़े पूरी खबर


Publish Date: Wed, 20 Aug 2025 09:17 AM (IST)


 

हजारीबाग : हजारीबाग में अवैध देह व्यापार के खिलाफ पुलिस ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई की.पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि शहर के कई होटलों में अवैध देह व्यापार का संचालन हो रहा है. इसी सूचना के आधार पर पुलिस कप्तान अंजनी अंजन के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (सदर), छह दंडाधिकारी और बड़ी संख्या में पुलिस बल ने संयुक्त रूप से छापेमारी अभियान चलाया।


पुलिस टीम ने एक साथ शहर के विभिन्न होटलों में रेड की.इनमें होटल रेस्टोरेंट 7 डेज, होटल रुक्मणी, होटल 2 ईंट, होटल स्पाइसी, होटल सिद्धिविनायक और होटल रेस्टोरेंट वर्णिका शामिल हैं.छापेमारी के दौरान पुलिस ने कुल 23 महिला और पुरुष को गिरफ्तार किया.वहीं, सभी होटलों को तुरंत सील कर दिया गया।


इस कार्रवाई के बाद पूरे हजारीबाग जिले में हड़कंप मच गया.पुलिस प्रशासन ने साफ किया कि शहर में अवैध गतिविधियों को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.अनुमंडल पदाधिकारी वैधनाथ कामति ने बताया कि “होटलों में चल रहे देह व्यापार की जानकारी मिलते ही तुरंत छापेमारी की गई.इस तरह के अवैध कार्यों पर सख्त कार्रवाई होगी.” पुलिस की इस कार्रवाई की आम लोगों ने सराहना की है.लोगों का कहना है कि इस तरह के अभियान नियमित रूप से चलाए जाने चाहिए ताकि शहर का माहौल सुरक्षित और स्वच्छ बना रहे।

By News Flash


ताज़ा ख़बरे


JAMSHEDPUR : बिरसानगर के बाद सीतारामडेरा पर गिरी गाज, SSP ने थाना प्रभारी आनंद मिश्रा को किया निलंबित... पढ़े पूरी खबर

  03 Oct 2026


निखार सबलोक हत्याकांड का शूटर सागर सिंह पुलिस मुठभेड़ में घायल.... धनबाद के निरसा में पुलिस ने घेरा तो अपराधियों ने झोंकी गोलियां, जवाबी कार्रवाई में लगी गोली.... दो साथी गिरफ्तार

  16 Sep 2026


JAMSHEDPUR : सोनारी में गौशाला में अचानक लगी आग, मची अफरा-तफरी, शॉर्ट सर्किट की आशंका

  22 Aug 2026


कदमा फायरिंग कांड : मुख्य आरोपी अनिल सोना व कृष्णा सोना जेल भेजे गए, देसी कट्टा व कारतूस बरामद

  05 Jul 2026


टिनप्लेट गुरुद्वारा कमेटी का विस्तार, नई टीम के साथ विकास को मिलेगी नई गति

  19 Jun 2026


JAMSHEDPUR : घरेलू विवाद में महिला की हत्या, पति गिरफ्तार

  10 Jun 2026


IPL के जनक का बड़ा खुलासा : दाऊद के डर से छोड़नी पड़ी क्रिकेट की दुनिया!

  06 Jun 2026


गोलमुरी फायरिंग और रंगदारी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस ने मुख्य आरोपी को कोलकाता से दबोचा

  01 Jun 2026


सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी के दौरे पर हंगामा, हिंसा प्रभावित क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन के बीच फेंके गए अंडे और पत्थर, सुरक्षा कर्मियों ने हेलमेट पहनाकर सुरक्षित बाहर निकाला.....

  31 May 2026


JAMSHEDPUR : बागबेड़ा में खरकई नदी से युवक का शव बरामद, नहाने के दौरान डूबने की आशंका....

  30 May 2026

सब्सक्राइब करें न्यूज़ फ़्लैश के डेली न्यूज़लेटर

Follow Us

            
free HitCounter

Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.