Publish Date: Fri, 27 Jun 2025 09:16 AM (IST)
रांची : झारखंड पुलिस मुख्यालय से आज एक बड़ी खबर आ रही है जहां राज्य के 64 इंस्पेक्टर डीएसपी बना दिए गए हैं.प्रोन्नति की यह प्रक्रिया हाईकोर्ट के आदेश पर की गई है. कुछ ही महीने पहले हाईकोर्ट में प्रोन्नति को लेकर एक याचिका दाखिल की गई थी जिसके बाद यह फैसला पुलिस मुख्यालय द्वारा लिया गया.प्रोन्नत हुए ज्यादातर इंस्पेक्टर 1994 बैच के हैं और उनमें से कुछ इंस्पेक्टर 6 से 12 महीने में रिटायर भी होने वाले हैं. यह प्रोन्नति झारखंड उच्च न्यायालय में लंबित रिट याचिका संख्या-3792/2016 एवं अवमानना याचिका संख्या 752/2024 से प्रभावित होगी।
प्रोन्नति संबंधित अधिसूचना राज्य के सभी प्रमंडलीय पुलिस महानिरीक्षकों, जिला पुलिस अधीक्षकों, आपदा प्रबंधन इकाइयों और कार्मिक विभाग को भी भेजी गई है. सूत्रों की मानें तो जल्द ही राज्य के विभिन्न जिलों में डीएसपी के खाली पड़े पदों को नवप्रोन्नत डीएसपी के पदस्थापन के साथ ही भरें जाएंगे. उम्मीद जताई जा रही है कि बहुत जल्द राज्य में डीएसपी के पदों पर ट्रांसफर-पोस्टिंग की अधिसूचना जारी हो सकती है।
डीएसपी में प्रोन्नत किए गए इंस्पेक्टर की सूची पर एक नजर.....
राजीव रंजन, शंभू प्रसाद गुप्ता, अजय कुमार, नवल किशोर सिंह, सुधीर प्रसाद साहू, अतीन कुमार, सतीश कुमार,नीरज कुमार सिंह, सुशील कुमार, राजेश कुमार, मुकेश कुमार पाण्डेय, राजकपूर, आलोक सिंह, तरूण कुमार, अखिलेश प्रसाद मंडल, सहदेव प्रसाद, नवल किशोर प्रसाद, प्रवीण कुमार,उज्ज्वल कुमार साह,विजय कुमार सिंह, देवेन्द्र कुमार वर्मा, नरेंद्र कुमार सिन्हा, श्रीमती विजयेता, दयानंद कुमार, उमेश प्रसाद सिंह, राजेश प्रकाश सिन्हा, श्यामानंद मंडल, राजीव कुमार वीर, श्रीमती कुमुद सिन्हा, अजय कुमार साहु, राम अनुप महतो,राकेश कुमार गुप्ता,विनोद कुमार, अजय कुमार, संदीप रंजन, तुलेश्वर प्रसाद कुशवाहा, लिलेश्वर महतो, रूपेन्द्र कुमार राणा, मनोज कुमार, सरोज कुमार सिंह, ऋषि कुमार द्विवेदी, महेश्वर प्रसाद रंजन, अजय कुमार, सुधीर प्रसाद, अजय प्रसाद, मनोज कुमार, इजाजुल हसन सिद्दीकी, राजेश कुमार सिंह, कमाल खां, सुरेश प्रसाद, मंटु कुमार, शैलेश प्रसाद, शारदा रंजन प्रसाद सिंह, हरेन्द्र कुमार राय, समीर सिंह, हरि प्रसाद साह, अक्षय कुमार राम, प्रमोद कुमार और बिनोद उरांव शामिल हैं।
JAMSHEDPUR : घरेलू विवाद में महिला की हत्या, पति गिरफ्तार
10 Jun 2026
IPL के जनक का बड़ा खुलासा : दाऊद के डर से छोड़नी पड़ी क्रिकेट की दुनिया!
06 Jun 2026
गोलमुरी फायरिंग और रंगदारी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस ने मुख्य आरोपी को कोलकाता से दबोचा
01 Jun 2026
सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी के दौरे पर हंगामा, हिंसा प्रभावित क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन के बीच फेंके गए अंडे और पत्थर, सुरक्षा कर्मियों ने हेलमेट पहनाकर सुरक्षित बाहर निकाला.....
31 May 2026
JAMSHEDPUR : बागबेड़ा में खरकई नदी से युवक का शव बरामद, नहाने के दौरान डूबने की आशंका....
30 May 2026
JAMSHEDPUR : एनएच-33 पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर-पिकअप वैन व स्विफ्ट कार में जोरदार टक्कर
20 May 2026
BREAKING : बंगाल में देर रात बवाल, टीएमसी TMC दफ्तर चला बुलडोजर... पढ़े पूरी खबर
06 May 2026
JAMSHEDPUR : साधु के वेश में ठगी, बेटे पर संकट का भय दिखाकर महिला से गहने ले उड़े शातिर, साकची थाना क्षेत्र में घटना, अंधविश्वास का फायदा उठाकर वारदात, पुलिस ने शुरू की जांच
06 May 2026
बोकारो ट्रेजरी घोटाला : एसपी ऑफिस के एएसआई अशोक भंडारी गिरफ्तार, खाते में 50 लाख ट्रांसफर का खुलासा... पढ़े पूरी खबर
30 Apr 2026
जुगसलाई : कथित छेड़छाड़ के बाद युवक की पिटाई, दो समुदायों में तनाव, स्थिति नियंत्रित, भारी पुलिस बल तैनात....पढ़े पूरी खबर
25 Feb 2026
Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.