Publish Date: Thu, 26 Jun 2025 08:59 AM (IST)
झारखंड : गिरिडीह, हजारीबाग और धनबाद जिले के प्रवासी मजदूरों के विदेश में फंसे होने का मामला एक बार फिर सामने आया है। 15 प्रवासी मजदूर दुबई में फंसे हैं। सभी मजदूर मसाई कॉन्ट्रैक्टिंग एल.एल.सी. कंपनी में काम करने गए थे। प्रवासी मजदूरों की ओर से जारी वीडियो में कहा गया है कि पिछले तीन माह से मजदूरों को कंपनी की ओर से मजदूरी का भुगतान नहीं किया गया है। मजदूरों के सामने खाने-पीने का संकट खड़ा हो गया है। मजदूरों ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर अपनी दुर्दशा बताते हुए केंद्र और राज्य सरकार से वतन वापसी में सहयोग की अपील की है। केंद्र और झारखंड सरकार से श्रमिकों की मदद करने की अपील मजदूरों ने सोशल मीडिया पर अपनी पीड़ा बताई है।
सामाजिक कार्यकर्ता ने की मदद की अपील.....
झारखंड में प्रवासी श्रमिकों के लिए काम करने वाले सामाजिक कार्यकर्ता सिकंदर अली ने केंद्र और झारखंड सरकार से अपील की है कि इन मजदूरों की सकुशल वतन वापसी के लिए ठोस पहल की जाए। इसके पहले भी कई बार ऐसा मामला सामने आया है, जब प्रवासी मजदूर पैसे कमाने के लिए विदेश चले गए। वहां जाने के बाद उनका शोषण किया गया। काम करवाकर उन्हें पैसे नहीं दिए गए। बदहाली में वक्त गुजारने को मजबूर हो गए।फिर अपने देश और राज्य की सरकार से अपील की। सरकार की मदद से उनकी सुरक्षित वापसी करवाई गई। फिलहाल बिष्णुगढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत जोबार पंचायत के दो प्रवासी मजदूर का शव सऊदी अरब और कुवैत में पड़ा हुआ है। जबकि गिरिडीह जिले के बगोदर के पांच मजदूर जो पिछले दो महीने पूर्व पश्चिमी अफ्रीका के नाइजर में अगवा हो गए हैं। जिनकी रिहाई अभी तक नहीं हो पाई है।
दुबई में फंसे मजदूर......
हजारीबाग जिले के बिष्णुगढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत अलखरी खुर्द के चुरामन महतो, चंद्रिका महतो, कैलाश महतो, उदयपुर के बिशुन महतो, जगन्नाथ सिंह, चितरामो के लखन सिंह, सुखदेव सिंह, गोविंदपुर के अर्जुन महतो, आंगो थाना क्षेत्र अंतर्गत जोलमी के त्रिलोकी महतो, पलमा के बालेश्वर महतो,गिरिडीह जिले के बगोदर थाना क्षेत्र के अंतर्गत अम्बाडीह के बैजनाथ महतो, महेंद्र महतो, निमियांघाट थाना क्षेत्र के अंतर्गत माकन के सीताराम महतो,मूरत महतो और धनबाद जिले के तोपचांची थाना क्षेत्र के अंतर्गत नेरो के संजय कुमार महतो शामिल है।
JAMSHEDPUR : घरेलू विवाद में महिला की हत्या, पति गिरफ्तार
10 Jun 2026
IPL के जनक का बड़ा खुलासा : दाऊद के डर से छोड़नी पड़ी क्रिकेट की दुनिया!
06 Jun 2026
गोलमुरी फायरिंग और रंगदारी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस ने मुख्य आरोपी को कोलकाता से दबोचा
01 Jun 2026
सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी के दौरे पर हंगामा, हिंसा प्रभावित क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन के बीच फेंके गए अंडे और पत्थर, सुरक्षा कर्मियों ने हेलमेट पहनाकर सुरक्षित बाहर निकाला.....
31 May 2026
JAMSHEDPUR : बागबेड़ा में खरकई नदी से युवक का शव बरामद, नहाने के दौरान डूबने की आशंका....
30 May 2026
JAMSHEDPUR : एनएच-33 पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर-पिकअप वैन व स्विफ्ट कार में जोरदार टक्कर
20 May 2026
BREAKING : बंगाल में देर रात बवाल, टीएमसी TMC दफ्तर चला बुलडोजर... पढ़े पूरी खबर
06 May 2026
JAMSHEDPUR : साधु के वेश में ठगी, बेटे पर संकट का भय दिखाकर महिला से गहने ले उड़े शातिर, साकची थाना क्षेत्र में घटना, अंधविश्वास का फायदा उठाकर वारदात, पुलिस ने शुरू की जांच
06 May 2026
बोकारो ट्रेजरी घोटाला : एसपी ऑफिस के एएसआई अशोक भंडारी गिरफ्तार, खाते में 50 लाख ट्रांसफर का खुलासा... पढ़े पूरी खबर
30 Apr 2026
जुगसलाई : कथित छेड़छाड़ के बाद युवक की पिटाई, दो समुदायों में तनाव, स्थिति नियंत्रित, भारी पुलिस बल तैनात....पढ़े पूरी खबर
25 Feb 2026
Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.