Publish Date: Sun, 04 Jan 2026 11:25 AM (IST)
जमशेदपुर : प्रेस क्लब ऑफ जमशेदपुर का मीडिया कप क्रिकेट 2026 का आयोजन 2 फरवरी 2026 से 15 फरवरी 2026 तक कीनन स्टेडियम जमशेदपुर में होगा। इसकी तैयारी को लेकर क्लब की महत्वपूर्ण बैठक प्रेस क्लब कार्यालय साकची में हुई। बैठक में पदाधिकारियों के साथ बड़ी संख्या में शहर एवं अंचल के पत्रकार मौजूद थे।
क्लब के मुख्य संरक्षक ब्रजभूषण सिंह ने कहा कि अनुशासन और एकजुटता के साथ इस वर्ष बेहतरीन आयोजन के लिए सक्रियता जरूरी है। मीडिया कप क्रिकेट के लिए जल्द से जल्द उपसमितियों के गठन और अनुशासन पर उन्होंने जोर दिया। क्लब के संरक्षक आनंद कुमार ने उपसमितियों के गठन में सदस्यों की संख्या नियंत्रित रखने आपसी समन्वय की सलाह दी। आयोजन में वरिष्ठ पत्रकार जयेश ठाकर को स्पोर्ट्स कमेटी हेड तथा आदित्यनाथ झा को स्पोर्ट्स कमेटी सेक्रेटरी की जिम्मेदारी दी गई। दोनों अन्य खेल पत्रकारों से समन्वय कर कमेटी का विस्तार करेंगे।
अध्यक्षता अध्यक्ष मनोज सिंह ने की इस बैठक में महासचिव विनय पूर्ति ने वार्षिक प्रतिवेदन तथा कोषाध्यक्ष अजय महतो ने आय व्यय का ब्यौरा दिया। बैठक में संरक्षक देवानंद सिंह, अरिंदम सिन्हा, राजेश कुमार लालदास, रामकंडेय मिश्रा, संदीप सवर्ण, देवाशीष चटर्जी, गोविंद पाठक आदि ने भी आयोजन को लेकर अपनी बात रखी। बैठक में पूर्व अध्यक्ष प्रशांत सिंह पुतुल, राघवेंद्र, उमाशंकर दुबे, मो अकबर, इंद्रजीत सिंह पिंटू, मनोज सिंह, नीरज पराशर, ch राम मूर्ति अजय शंकर, अरुण कुमार सिंह, नवीन कुमार सुरेंद्र प्रसाद प्रभंजन कुमार, अभिजीत अधर्जी, रॉकी कुमार, वकीलुडी, जीतू शर्मा, सुनील शर्मा, चाणक्य, इंद्रजीत सिंह, राम शंकर, परमेश्वर साव,जावेद आलम, कांग्रेस महतो, तनवीर सरताज आदि मौजूद थे।
JAMSHEDPUR : घरेलू विवाद में महिला की हत्या, पति गिरफ्तार
10 Jun 2026
IPL के जनक का बड़ा खुलासा : दाऊद के डर से छोड़नी पड़ी क्रिकेट की दुनिया!
06 Jun 2026
गोलमुरी फायरिंग और रंगदारी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस ने मुख्य आरोपी को कोलकाता से दबोचा
01 Jun 2026
सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी के दौरे पर हंगामा, हिंसा प्रभावित क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन के बीच फेंके गए अंडे और पत्थर, सुरक्षा कर्मियों ने हेलमेट पहनाकर सुरक्षित बाहर निकाला.....
31 May 2026
JAMSHEDPUR : बागबेड़ा में खरकई नदी से युवक का शव बरामद, नहाने के दौरान डूबने की आशंका....
30 May 2026
JAMSHEDPUR : एनएच-33 पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर-पिकअप वैन व स्विफ्ट कार में जोरदार टक्कर
20 May 2026
BREAKING : बंगाल में देर रात बवाल, टीएमसी TMC दफ्तर चला बुलडोजर... पढ़े पूरी खबर
06 May 2026
JAMSHEDPUR : साधु के वेश में ठगी, बेटे पर संकट का भय दिखाकर महिला से गहने ले उड़े शातिर, साकची थाना क्षेत्र में घटना, अंधविश्वास का फायदा उठाकर वारदात, पुलिस ने शुरू की जांच
06 May 2026
बोकारो ट्रेजरी घोटाला : एसपी ऑफिस के एएसआई अशोक भंडारी गिरफ्तार, खाते में 50 लाख ट्रांसफर का खुलासा... पढ़े पूरी खबर
30 Apr 2026
जुगसलाई : कथित छेड़छाड़ के बाद युवक की पिटाई, दो समुदायों में तनाव, स्थिति नियंत्रित, भारी पुलिस बल तैनात....पढ़े पूरी खबर
25 Feb 2026
Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.