Publish Date: Mon, 05 Jan 2026 17:42 PM (IST)
जमशेदपुर : जमशेदपुर पुलिस को एक बार फिर बड़ी सफलता हाथ लगी है। गुप्त सूचना के आधार पर मानगो थाना क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आपराधिक घटना को अंजाम देने की तैयारी में जुटे तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के पास से अवैध हथियार और अन्य आपत्तिजनक सामान भी बरामद किया गया है।
पुलिस के अनुसार, तीन से चार दिन पूर्व कपाली ओपी क्षेत्र में इन आरोपियों की कुछ युवकों के साथ झड़प हुई थी। इसी घटना का प्रतिशोध लेने के उद्देश्य से आरोपी एक बार फिर किसी बड़ी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे। इसी बीच पुलिस को उनकी गतिविधियों की जानकारी मिल गई।
बीती रात करीब 10 बजे पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि कुछ आपराधिक चरित्र के लोग एनएच-33 स्थित सरोवर हिल होटल के समीप एकत्रित हुए हैं। सूचना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए वहां छापेमारी की और मौके से दानिश हुसैन, राशिद अंसारी और गुलाम खान को गिरफ्तार कर लिया।
छापेमारी के दौरान पुलिस ने आरोपियों के पास से एक पिस्टल, एक देसी कट्टा, एक जिंदा कारतूस और एक धारदार हथियार जब्त किया है। पुलिस का कहना है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं होती, तो आरोपी किसी गंभीर आपराधिक घटना को अंजाम दे सकते थे।
पुलिस जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी गुलाम खान का पूर्व से आपराधिक इतिहास रहा है। फिलहाल पुलिस ने तीनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है और उनके आपराधिक नेटवर्क की भी जांच की जा रही है।
मामले को लेकर जमशेदपुर के एसएसपी पियूष पाण्डेय ने पुलिस कार्रवाई की पुष्टि करते हुए कहा कि अपराधियों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और शहर की कानून-व्यवस्था से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा।
JAMSHEDPUR : घरेलू विवाद में महिला की हत्या, पति गिरफ्तार
10 Jun 2026
IPL के जनक का बड़ा खुलासा : दाऊद के डर से छोड़नी पड़ी क्रिकेट की दुनिया!
06 Jun 2026
गोलमुरी फायरिंग और रंगदारी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस ने मुख्य आरोपी को कोलकाता से दबोचा
01 Jun 2026
सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी के दौरे पर हंगामा, हिंसा प्रभावित क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन के बीच फेंके गए अंडे और पत्थर, सुरक्षा कर्मियों ने हेलमेट पहनाकर सुरक्षित बाहर निकाला.....
31 May 2026
JAMSHEDPUR : बागबेड़ा में खरकई नदी से युवक का शव बरामद, नहाने के दौरान डूबने की आशंका....
30 May 2026
JAMSHEDPUR : एनएच-33 पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर-पिकअप वैन व स्विफ्ट कार में जोरदार टक्कर
20 May 2026
BREAKING : बंगाल में देर रात बवाल, टीएमसी TMC दफ्तर चला बुलडोजर... पढ़े पूरी खबर
06 May 2026
JAMSHEDPUR : साधु के वेश में ठगी, बेटे पर संकट का भय दिखाकर महिला से गहने ले उड़े शातिर, साकची थाना क्षेत्र में घटना, अंधविश्वास का फायदा उठाकर वारदात, पुलिस ने शुरू की जांच
06 May 2026
बोकारो ट्रेजरी घोटाला : एसपी ऑफिस के एएसआई अशोक भंडारी गिरफ्तार, खाते में 50 लाख ट्रांसफर का खुलासा... पढ़े पूरी खबर
30 Apr 2026
जुगसलाई : कथित छेड़छाड़ के बाद युवक की पिटाई, दो समुदायों में तनाव, स्थिति नियंत्रित, भारी पुलिस बल तैनात....पढ़े पूरी खबर
25 Feb 2026
Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.