JAMSHEDPUR : बागबेड़ा में संपत्ति विवाद में मारपीट युवक गंभीर रूप से घायल, दोनों पक्षों ने थाने में किया लिखित शिकायत, पढ़े पूरी खबर


Publish Date: Sat, 13 Dec 2025 11:44 AM (IST)


 

जमशेदपुर : बागबेड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत शिवनगर में शुक्रवार देर शाम संपत्ति विवाद को लेकर हुई मारपीट में प्रशांत कुमार नामक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जा रहा है कि हमले के दौरान प्रशांत के सिर में गहरी चोट लगी, जिसके बाद परिजन उसे तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बेहतर जांच के लिए उसे एमजीएम अस्पताल रेफर कर दिया, जहां उसका सीटी स्कैन कराया जा रहा है।

पहले पक्ष का आरोप.....

घटना के संबंध में पहले पक्ष की विनिता कुमारी ने बताया कि उनकी ननद सुनीना देवी ने किसी बात को लेकर विवाद शुरू किया। इसके बाद उनके देवर भूपेंद्र और आदित्य चौधरी ने उनके परिवार पर हमला कर दिया। विनिता के अनुसार, इसी दौरान प्रशांत कुमार पर ईंट से वार किया गया, जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आई।

दूसरे पक्ष का पक्ष.....

वहीं, दूसरे पक्ष की सत्यभामा देवी ने अलग आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि शुक्रवार देर शाम वह अपने छोटे बेटे और बहू के साथ घर पर थीं। इसी दौरान उनका बड़ा बेटा और बहू जबरन घर में घुस आए और मारपीट शुरू कर दी। सत्यभामा देवी का आरोप है कि हमलावरों ने घर का बिजली मीटर तोड़ दिया और पथराव किया, जिससे खिड़की का शीशा टूट गया। इसके बाद उन्होंने थाने पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस का बयान....

पुलिस के अनुसार, यह मामला प्रथम दृष्टया संपत्ति विवाद से जुड़ा प्रतीत होता है। दोनों पक्षों से पूछताछ किया जा रहा है।

By News Flash


ताज़ा ख़बरे


कदमा फायरिंग कांड : मुख्य आरोपी अनिल सोना व कृष्णा सोना जेल भेजे गए, देसी कट्टा व कारतूस बरामद

  05 Jul 2026


टिनप्लेट गुरुद्वारा कमेटी का विस्तार, नई टीम के साथ विकास को मिलेगी नई गति

  19 Jun 2026


JAMSHEDPUR : घरेलू विवाद में महिला की हत्या, पति गिरफ्तार

  10 Jun 2026


IPL के जनक का बड़ा खुलासा : दाऊद के डर से छोड़नी पड़ी क्रिकेट की दुनिया!

  06 Jun 2026


गोलमुरी फायरिंग और रंगदारी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस ने मुख्य आरोपी को कोलकाता से दबोचा

  01 Jun 2026


सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी के दौरे पर हंगामा, हिंसा प्रभावित क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन के बीच फेंके गए अंडे और पत्थर, सुरक्षा कर्मियों ने हेलमेट पहनाकर सुरक्षित बाहर निकाला.....

  31 May 2026


JAMSHEDPUR : बागबेड़ा में खरकई नदी से युवक का शव बरामद, नहाने के दौरान डूबने की आशंका....

  30 May 2026


JAMSHEDPUR : एनएच-33 पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर-पिकअप वैन व स्विफ्ट कार में जोरदार टक्कर

  20 May 2026


BREAKING : बंगाल में देर रात बवाल, टीएमसी TMC दफ्तर चला बुलडोजर... पढ़े पूरी खबर

  06 May 2026


JAMSHEDPUR : साधु के वेश में ठगी, बेटे पर संकट का भय दिखाकर महिला से गहने ले उड़े शातिर, साकची थाना क्षेत्र में घटना, अंधविश्वास का फायदा उठाकर वारदात, पुलिस ने शुरू की जांच

  06 May 2026

सब्सक्राइब करें न्यूज़ फ़्लैश के डेली न्यूज़लेटर

Follow Us

            
free HitCounter

Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.