JAMSHEDPUR : अवैध संबंध के शक में युवक की डेगची से पीटकर हत्या, आरोपी पति गिरफ्तार


Publish Date: Wed, 10 Jun 2026 10:52 AM (IST)


 

जमशेदपुर : परसूडीह थाना क्षेत्र के करनडीह लाइन टोला में मंगलवार देर रात अवैध संबंध के शक में एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। हत्या का आरोप गृहस्वामी राजू मुर्मू पर लगा है, जिसे पुलिस ने घटना के कुछ ही घंटों बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा मामले की जांच शुरू कर दी है. मृतक की पहचान 35 वर्षीय मोहन सोरेन के रूप में हुई है। वह पेशे से कनवाई चालक था तथा मूल रूप से ओडिशा का रहने वाला बताया जाता है। उसके परिजन वर्तमान में सुंदरनगर के नया बस्ती क्षेत्र में रहते हैं। जानकारी के अनुसार मोहन सोरेन का राजू मुर्मू के घर अक्सर आना-जाना था। वह राजू की पत्नी सविता मुर्मू को अपनी मुंहबोली मामी कहकर संबोधित करता था। हालांकि राजू को दोनों के संबंधों पर संदेह था, जिसे लेकर घर में अक्सर विवाद की स्थिति बनी रहती थी।

बताया जाता है कि मंगलवार देर रात मोहन सोरेन करनडीह लाइन टोला स्थित राजू मुर्मू के घर पहुंचा था। इसी दौरान अवैध संबंध के शक को लेकर राजू मुर्मू का अपनी पत्नी और मोहन के साथ विवाद शुरू हो गया। विवाद बढ़ने पर राजू ने गुस्से में घर में रखी स्टील की भारी डेगची उठाकर मोहन पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। सिर समेत शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोट लगने से मोहन सोरेन की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. घटना की प्रत्यक्षदर्शी एवं आरोपी की पत्नी सविता मुर्मू ने पुलिस को बताया कि उसके पति ने पहले उस पर मोहन के साथ संबंध होने का आरोप लगाया और मारपीट कर घर से भगा दिया। इसके बाद वह अपने दोनों बच्चों को लेकर दूसरे घर में चली गई। सुबह लौटने पर उसे मोहन की हत्या की जानकारी मिली।

घटना की सूचना मिलने पर परसूडीह थाना पुलिस बुधवार सुबह मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी राजू मुर्मू को गिरफ्तार कर लिया। घटनास्थल से मृतक का मोबाइल फोन, खून से सनी स्टील की डेगची तथा अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य भी बरामद किए गए हैं. पुलिस के अनुसार आरोपी से पूछताछ की जा रही है और मामले के सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में हत्या का कारण अवैध संबंध का शक बताया जा रहा है।

By News Flash


ताज़ा ख़बरे


JAMSHEDPUR : घरेलू विवाद में महिला की हत्या, पति गिरफ्तार

  10 Jun 2026


IPL के जनक का बड़ा खुलासा : दाऊद के डर से छोड़नी पड़ी क्रिकेट की दुनिया!

  06 Jun 2026


गोलमुरी फायरिंग और रंगदारी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस ने मुख्य आरोपी को कोलकाता से दबोचा

  01 Jun 2026


सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी के दौरे पर हंगामा, हिंसा प्रभावित क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन के बीच फेंके गए अंडे और पत्थर, सुरक्षा कर्मियों ने हेलमेट पहनाकर सुरक्षित बाहर निकाला.....

  31 May 2026


JAMSHEDPUR : बागबेड़ा में खरकई नदी से युवक का शव बरामद, नहाने के दौरान डूबने की आशंका....

  30 May 2026


JAMSHEDPUR : एनएच-33 पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर-पिकअप वैन व स्विफ्ट कार में जोरदार टक्कर

  20 May 2026


BREAKING : बंगाल में देर रात बवाल, टीएमसी TMC दफ्तर चला बुलडोजर... पढ़े पूरी खबर

  06 May 2026


JAMSHEDPUR : साधु के वेश में ठगी, बेटे पर संकट का भय दिखाकर महिला से गहने ले उड़े शातिर, साकची थाना क्षेत्र में घटना, अंधविश्वास का फायदा उठाकर वारदात, पुलिस ने शुरू की जांच

  06 May 2026


बोकारो ट्रेजरी घोटाला : एसपी ऑफिस के एएसआई अशोक भंडारी गिरफ्तार, खाते में 50 लाख ट्रांसफर का खुलासा... पढ़े पूरी खबर

  30 Apr 2026


जुगसलाई : कथित छेड़छाड़ के बाद युवक की पिटाई, दो समुदायों में तनाव, स्थिति नियंत्रित, भारी पुलिस बल तैनात....पढ़े पूरी खबर

  25 Feb 2026

सब्सक्राइब करें न्यूज़ फ़्लैश के डेली न्यूज़लेटर

Follow Us

            
free HitCounter

Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.