JAMSHEDPUR : उत्पीड़न और धमकी से पीड़ित महिला ने कानूनी कार्रवाई की लगाई गुहार.... पढ़े पूरी खबर....


Publish Date: Tue, 01 Oct 2024 18:40 PM (IST)


 

जमशेदपुर : जमशेदपुर निवासी सुकुमारी देवी (नाम परिवर्तित) ने स्थानीय प्रशासन और पुलिस से उत्पीड़न और धमकी के मामले में न्याय की गुहार लगाई है। सुकुमारी का आरोप है कि एक व्यक्ति, जिसे उन्होंने “अनुमदार” कहकर संबोधित किया है, उन्हें लगातार धमकियां दे रहा है और किस्तों की मामूली देरी पर अभद्र भाषा का इस्तेमाल कर रहा है।

सुकुमारी के अनुसार, उन्होंने अपने घर के कुछ इलेक्ट्रिक काम करवाए थे और समय पर सभी किस्तों का भुगतान भी किया। हालांकि, किसी दिन की मामूली देरी होने पर अनुमदार नामक व्यक्ति ने उन्हें गंदी भाषा में धमकियां दीं और उनके घर पर लड़कों को भेजकर उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित किया।



उन्होंने आरोप लगाया कि ये लड़के अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए उन्हें धमकाते हैं और कहा जाता है कि वह किसी नेता और उच्च अधिकारियों के साथ जुड़े हुए हैं, जिससे वह किसी भी प्रकार की कानूनी कार्रवाई से बच सकते हैं।

सुकुमारी ने कहा, “अनुमदार ने मेरे परिवार को भी निशाना बनाया है और कहा कि मेरे पिता के कार्यस्थल पर जाकर उन्हें भी परेशान किया जाएगा। इतना ही नहीं, मेरी बेटी जो एक सैलून में काम करती है, उसे भी धमकाया गया कि उसके काम की जगह पर जाकर उसे नुकसान पहुंचाया जाएगा।”

इसके अलावा, सुकुमारी ने आरोप लगाया कि अनुमदार ने व्हाट्सएप पर धमकी भरे संदेश भेजे और यह दावा किया कि वह अपने राजनीतिक संपर्कों की मदद से सुकुमारी के परिवार को किसी भी तरह से नुकसान पहुंचा सकता है।

उन्होंने स्थानीय पुलिस थाने में इस घटना की शिकायत दर्ज की और मांग की कि इस मामले में त्वरित कानूनी कार्रवाई की जाए। सुकुमारी ने पुलिस से अपनी और अपने परिवार की सुरक्षा की गुहार लगाते हुए अनुरोध किया है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

By News Flash


ताज़ा ख़बरे


JAMSHEDPUR : घरेलू विवाद में महिला की हत्या, पति गिरफ्तार

  10 Jun 2026


IPL के जनक का बड़ा खुलासा : दाऊद के डर से छोड़नी पड़ी क्रिकेट की दुनिया!

  06 Jun 2026


गोलमुरी फायरिंग और रंगदारी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस ने मुख्य आरोपी को कोलकाता से दबोचा

  01 Jun 2026


सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी के दौरे पर हंगामा, हिंसा प्रभावित क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन के बीच फेंके गए अंडे और पत्थर, सुरक्षा कर्मियों ने हेलमेट पहनाकर सुरक्षित बाहर निकाला.....

  31 May 2026


JAMSHEDPUR : बागबेड़ा में खरकई नदी से युवक का शव बरामद, नहाने के दौरान डूबने की आशंका....

  30 May 2026


JAMSHEDPUR : एनएच-33 पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर-पिकअप वैन व स्विफ्ट कार में जोरदार टक्कर

  20 May 2026


BREAKING : बंगाल में देर रात बवाल, टीएमसी TMC दफ्तर चला बुलडोजर... पढ़े पूरी खबर

  06 May 2026


JAMSHEDPUR : साधु के वेश में ठगी, बेटे पर संकट का भय दिखाकर महिला से गहने ले उड़े शातिर, साकची थाना क्षेत्र में घटना, अंधविश्वास का फायदा उठाकर वारदात, पुलिस ने शुरू की जांच

  06 May 2026


बोकारो ट्रेजरी घोटाला : एसपी ऑफिस के एएसआई अशोक भंडारी गिरफ्तार, खाते में 50 लाख ट्रांसफर का खुलासा... पढ़े पूरी खबर

  30 Apr 2026


जुगसलाई : कथित छेड़छाड़ के बाद युवक की पिटाई, दो समुदायों में तनाव, स्थिति नियंत्रित, भारी पुलिस बल तैनात....पढ़े पूरी खबर

  25 Feb 2026

सब्सक्राइब करें न्यूज़ फ़्लैश के डेली न्यूज़लेटर

Follow Us

            
free HitCounter

Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.