Publish Date: Fri, 22 Nov 2024 14:15 PM (IST)
news flash : झारखंड राज्य के गठन के बाद लगभग 2 दशक तक भाजपा का गढ़ माना जाने वाला पूर्वी विधानसभा पर 2019 से संकट के बादल मंडरा रहे हैं. इस मिथक को टिकट न मिलने से नाराज को निर्दलीय विधायक सरयू राय ने 2019 के विधानसभा चुनाव में उस वक्त के मुख्यमंत्री रघुवर दास के खिलाफ चुनाव मैदान में उतर गए. और रघुवर दास को हराकर सरयू राय जीत गए. तभी से इस विधानसभा सीट पर जो भाजपा का गढ़ माना जाता है. उसपर संकट के बादल मंडरा रहे हैं।
ठीक उसकी तरह इस बार विधानसभा चुनाव में पूर्वी विधानसभा सीट से भाजपा के कई उम्मीदवार मैदान में थे. लेकिन किसी को टिकट हाथ नहीं लगा और अंततः झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान में ओड़िशा के राज्यपाल रघुवर दास की बहु पूर्णिमा साहू को पूर्वी विधानसभा सीट से भाजपा का उम्मीदवार बना दिया गया. जिसके बाद टिकट के दावेदार माने जा रहे शिव शंकर सिंह ने भाजपा से बगावत कर निर्दलीय मैदान में कूद गए और परिवारवाद का आरोप लगाने लगे।
डॉक्टर अजय कुमार पूर्वी विधानसभा में कर पायेंगे उलटफेर....??
दूसरी तरफ पूर्व आईपीएस और जमशेदपुर के पूर्व सांसद रह चुके डॉक्टर अजय कुमार भी कांग्रेस के बैनर तले पूर्वी विधानसभा सीट से चुनावी मैदान में है. डॉक्टर अजय कुमार एक तो जमशेदपुर के चर्चित आईपीएस रह चुके हैं. और एक बार जमशेदपुर संसदीय क्षेत्र की जनता ने उन्हें सांसद बनने का भी अवसर प्रदान किया था. लेकिन उसके बाद वह मोदी लहर में विद्युत वरण महतो से हार गए. और इस बार वह पूर्वी विधानसभा सीट से चुनावी मैदान में हैं।
बन रहा है फिर निर्दलीय संयोग...???
निर्दलीय प्रत्याशी शिव शंकर सिंह को मैदान में उतरने से आप माने या न माने मामला पूरा त्रिकोणीय हो गया है. साल 2019 के विधानसभा चुनाव में जहां लड़ाई भाजपा और निर्दलीय में थी. लेकिन इस बार मुकाबला शिव शंकर सिंह के वजह से त्रिकोणीय हो गया है. खैर अब पिटारा खुलने में महज कुछ ही घंटों का समय बच गया है. वही प्रत्याशियों की धुकधुकी भी बढ़ गई है।
JAMSHEDPUR : घरेलू विवाद में महिला की हत्या, पति गिरफ्तार
10 Jun 2026
IPL के जनक का बड़ा खुलासा : दाऊद के डर से छोड़नी पड़ी क्रिकेट की दुनिया!
06 Jun 2026
गोलमुरी फायरिंग और रंगदारी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस ने मुख्य आरोपी को कोलकाता से दबोचा
01 Jun 2026
सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी के दौरे पर हंगामा, हिंसा प्रभावित क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन के बीच फेंके गए अंडे और पत्थर, सुरक्षा कर्मियों ने हेलमेट पहनाकर सुरक्षित बाहर निकाला.....
31 May 2026
JAMSHEDPUR : बागबेड़ा में खरकई नदी से युवक का शव बरामद, नहाने के दौरान डूबने की आशंका....
30 May 2026
JAMSHEDPUR : एनएच-33 पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर-पिकअप वैन व स्विफ्ट कार में जोरदार टक्कर
20 May 2026
BREAKING : बंगाल में देर रात बवाल, टीएमसी TMC दफ्तर चला बुलडोजर... पढ़े पूरी खबर
06 May 2026
JAMSHEDPUR : साधु के वेश में ठगी, बेटे पर संकट का भय दिखाकर महिला से गहने ले उड़े शातिर, साकची थाना क्षेत्र में घटना, अंधविश्वास का फायदा उठाकर वारदात, पुलिस ने शुरू की जांच
06 May 2026
बोकारो ट्रेजरी घोटाला : एसपी ऑफिस के एएसआई अशोक भंडारी गिरफ्तार, खाते में 50 लाख ट्रांसफर का खुलासा... पढ़े पूरी खबर
30 Apr 2026
जुगसलाई : कथित छेड़छाड़ के बाद युवक की पिटाई, दो समुदायों में तनाव, स्थिति नियंत्रित, भारी पुलिस बल तैनात....पढ़े पूरी खबर
25 Feb 2026
Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.