JAMSHEDPUR : मानगो में दो गुटों में हिंसक झड़प, मामला पहुंचा थाना, थाना में भी शुरू हो गया हाइवोल्टेज ड्रामा, थाने में हुए नुकसान का पुलिस कर रही है आंकलन, कर सकती है दोषियों पर बड़ी कारवाई


Publish Date: Mon, 15 Dec 2025 10:14 AM (IST)


 

जमशेदपुर : मानगो थाना क्षेत्र में रविवार की देर रात हालात उस वक्त बेकाबू हो गए, जब दो पक्षों के बीच चला आ रहा पुराना विवाद अचानक हिंसक रूप ले बैठा। मामूली कहासुनी से शुरू हुआ झगड़ा देखते ही देखते इतना भड़क उठा कि आक्रोशित भीड़ सीधे मानगो थाना पहुंच गई और वहां जमकर हंगामा, तोड़फोड़ और हमला कर दिया।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, विवादित पक्ष के लोग बड़ी संख्या में थाना परिसर में घुस आए और कुर्सी-टेबल, फर्नीचर सहित अन्य सरकारी सामान को नुकसान पहुंचाया। इतना ही नहीं, कुछ वाहनों को भी क्षतिग्रस्त किए जाने की सूचना है। अचानक हुए इस हमले से थाना परिसर में अफरा-तफरी मच गई और माहौल पूरी तरह तनावपूर्ण हो गया।

स्थिति बिगड़ते ही पुलिस प्रशासन अलर्ट....


घटना की सूचना मिलते ही वरीय पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। हालात को संभालने के लिए सिटी पुलिस, रिजर्व गार्ड और आसपास के थानों से भारी संख्या में पुलिस बल को मानगो थाना क्षेत्र में तैनात किया गया। पुलिस की सख्त मौजूदगी के बाद उपद्रवियों को खदेड़ा गया और स्थिति पर काबू पाया गया।

पुलिस का सख्त संदेश – बख्शा नहीं जाएगा कोई दोषी.....


पुलिस प्रशासन ने साफ शब्दों में कहा है कि सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और पुलिस पर हमला करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। घटना में शामिल उपद्रवियों की पहचान की जा रही है। थाना परिसर और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जा सके।

स्थिति नियंत्रण में......


पुलिस के अनुसार फिलहाल स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। एहतियातन इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है। पुलिस ने आम लोगों से शांति बनाए रखने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है।

जांच जारी, बढ़ सकती है कार्रवाई.....


पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच तेज कर दी गई है और आने वाले समय में कई गिरफ्तारियां संभव हैं। दोषियों के खिलाफ सख्त धाराओं में केस दर्ज करने की तैयारी की जा रही है।

"मानगो थाना पर हमला प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती बन गया है, अब देखना होगा कि कानून का शिकंजा उपद्रवियों पर कितनी तेजी से कसता है।"

By News Flash


ताज़ा ख़बरे


JAMSHEDPUR : घरेलू विवाद में महिला की हत्या, पति गिरफ्तार

  10 Jun 2026


IPL के जनक का बड़ा खुलासा : दाऊद के डर से छोड़नी पड़ी क्रिकेट की दुनिया!

  06 Jun 2026


गोलमुरी फायरिंग और रंगदारी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस ने मुख्य आरोपी को कोलकाता से दबोचा

  01 Jun 2026


सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी के दौरे पर हंगामा, हिंसा प्रभावित क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन के बीच फेंके गए अंडे और पत्थर, सुरक्षा कर्मियों ने हेलमेट पहनाकर सुरक्षित बाहर निकाला.....

  31 May 2026


JAMSHEDPUR : बागबेड़ा में खरकई नदी से युवक का शव बरामद, नहाने के दौरान डूबने की आशंका....

  30 May 2026


JAMSHEDPUR : एनएच-33 पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर-पिकअप वैन व स्विफ्ट कार में जोरदार टक्कर

  20 May 2026


BREAKING : बंगाल में देर रात बवाल, टीएमसी TMC दफ्तर चला बुलडोजर... पढ़े पूरी खबर

  06 May 2026


JAMSHEDPUR : साधु के वेश में ठगी, बेटे पर संकट का भय दिखाकर महिला से गहने ले उड़े शातिर, साकची थाना क्षेत्र में घटना, अंधविश्वास का फायदा उठाकर वारदात, पुलिस ने शुरू की जांच

  06 May 2026


बोकारो ट्रेजरी घोटाला : एसपी ऑफिस के एएसआई अशोक भंडारी गिरफ्तार, खाते में 50 लाख ट्रांसफर का खुलासा... पढ़े पूरी खबर

  30 Apr 2026


जुगसलाई : कथित छेड़छाड़ के बाद युवक की पिटाई, दो समुदायों में तनाव, स्थिति नियंत्रित, भारी पुलिस बल तैनात....पढ़े पूरी खबर

  25 Feb 2026

सब्सक्राइब करें न्यूज़ फ़्लैश के डेली न्यूज़लेटर

Follow Us

            
free HitCounter

Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.