Publish Date: Sun, 21 Dec 2025 08:36 AM (IST)
जमशेदपुर : बिष्टुपुर थाना अंतर्गत साईं मंदिर के पास शनिवार को ट्रैफिक चेकिंग के दौरान उस समय माहौल तनावपूर्ण हो गया, जब एक दंपती पुलिस के कथित अमानवीय व्यवहार का शिकार हो गए। इस घटना में स्कूटी सवार महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया गया है।मिली जानकारी के अनुसार आदित्यपुर के रहने वाले दंपती स्कूटी से सोनारी की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान साईं मंदिर के पास ट्रैफिक जांच में तैनात पुलिस कर्मियों ने उन्हें रोकने की कोशिश की।
आरोप है कि स्कूटी चालक ने हेलमेट नहीं पहन रखा था। इसको लेकर पुलिसकर्मियों ने उन्हें जबरन रोकने की कोशिश की।दंपती का आरोप है कि पुलिस ने अचानक धक्का दे दिया। इस वजह से स्कूटी बेकाबू हो गई और सड़क पर गिर गई। इससे पीछे बैठी महिला को गंभीर चोटें आईं। महिला के गिरते ही मौके पर अफरातफरी मच गई। घटना के बाद आसपास मौजूद राहगीर और स्थानीय लोग भड़क गए और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी।लोगों का कहना था कि ट्रैफिक चेकिंग के नाम पर आम नागरिकों के साथ जोर जबरदस्ती करना गलत है। देखते ही देखते मौके पर भीड़ जमा हो गई और कुछ समय के लिए यातायात भी बाधित हो गया।
सूचना मिलते ही बिष्टुपुर ट्रैफिक थाना प्रभारी घटनास्थल पर पहुंचे और हालात को नियंत्रित किया।घायल महिला को फौरन अस्पताल भेजा गया। यहां उसका इलाज जारी है। ट्रैफिक थाना प्रभारी ने लोगों को भरोसा दिलाया कि मामले की निष्पक्ष जांच की जाएगी और अगर किसी पुलिसकर्मी की गलती पाई जाती है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। हालांकि, घटना के बाद इलाके में पुलिस के रवैये को लेकर नाराजगी बनी हुई है। स्थानीय लोगों ने मांग की है कि ट्रैफिक चेकिंग के दौरान ट्रैफिक पुलिस किसी के साथ ऐसा नहीं करे कि इस तरह के हादसे हों।
JAMSHEDPUR : घरेलू विवाद में महिला की हत्या, पति गिरफ्तार
10 Jun 2026
IPL के जनक का बड़ा खुलासा : दाऊद के डर से छोड़नी पड़ी क्रिकेट की दुनिया!
06 Jun 2026
गोलमुरी फायरिंग और रंगदारी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस ने मुख्य आरोपी को कोलकाता से दबोचा
01 Jun 2026
सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी के दौरे पर हंगामा, हिंसा प्रभावित क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन के बीच फेंके गए अंडे और पत्थर, सुरक्षा कर्मियों ने हेलमेट पहनाकर सुरक्षित बाहर निकाला.....
31 May 2026
JAMSHEDPUR : बागबेड़ा में खरकई नदी से युवक का शव बरामद, नहाने के दौरान डूबने की आशंका....
30 May 2026
JAMSHEDPUR : एनएच-33 पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर-पिकअप वैन व स्विफ्ट कार में जोरदार टक्कर
20 May 2026
BREAKING : बंगाल में देर रात बवाल, टीएमसी TMC दफ्तर चला बुलडोजर... पढ़े पूरी खबर
06 May 2026
JAMSHEDPUR : साधु के वेश में ठगी, बेटे पर संकट का भय दिखाकर महिला से गहने ले उड़े शातिर, साकची थाना क्षेत्र में घटना, अंधविश्वास का फायदा उठाकर वारदात, पुलिस ने शुरू की जांच
06 May 2026
बोकारो ट्रेजरी घोटाला : एसपी ऑफिस के एएसआई अशोक भंडारी गिरफ्तार, खाते में 50 लाख ट्रांसफर का खुलासा... पढ़े पूरी खबर
30 Apr 2026
जुगसलाई : कथित छेड़छाड़ के बाद युवक की पिटाई, दो समुदायों में तनाव, स्थिति नियंत्रित, भारी पुलिस बल तैनात....पढ़े पूरी खबर
25 Feb 2026
Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.