JAMSHEDPUR : एमजीएम अस्पताल के कैदी वार्ड से कूदकर विचाराधीन कैदी ने की आत्महत्या, सुरक्षा पर उठे सवाल


Publish Date: Sat, 25 Apr 2026 10:44 AM (IST)


 

जमशेदपुर : जमशेदपुर के मानगो स्थित एमजीएम अस्पताल में शुक्रवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई। यहां इलाजरत एक विचाराधीन कैदी ने सात मंजिला भवन से कूदकर आत्महत्या कर ली। मृतक का नाम अशोक कुमार है।


गौरतलब है कि अशोक कुमार पहले से ही मानसिक तनाव से गुजर रहा था। बताया जाता है कि उसने जेल के अंदर भी खुद का गला काटकर आत्महत्या करने की कोशिश की थी, लेकिन समय रहते जेल प्रशासन ने उसे बचा लिया था। इसके बाद उसे इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल के कैदी वार्ड में भर्ती कराया गया था।

घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि शुक्रवार दोपहर उसे कैदी वार्ड से डॉक्टर के पास ले जाया जा रहा था। इसी दौरान उसने पुलिसकर्मी का हाथ छुड़ा लिया और अचानक सातवीं मंजिल से कूद गया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।


पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। इस घटना के बाद एक बार फिर अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

बताया जाता है कि अशोक कुमार लंबे समय से जेल में बंद था और मानसिक रूप से अस्वस्थ था। उसके बेहतर इलाज के लिए उसे रांची भी भेजा गया था, जहां उसका इलाज चल रहा था।


गौरतलब है कि एमजीएम अस्पताल में ऊपर की मंजिलों में कई क्षेत्र ऐसे हैं जो खुले हुए हैं। यहां से कूद कर आत्महत्या की जा सकती है। वार्ड की खिड़कियों में स्लाइडर लगा है, लेकिन जालियां नहीं लगीं। पहले भी मरीज यहां से कूद कर आत्महत्या कर चुके हैं। लेकिन अभी तक एमजीएम अस्पताल के अधिकारी होश में नहीं आए।

By News Flash


ताज़ा ख़बरे


JAMSHEDPUR : घरेलू विवाद में महिला की हत्या, पति गिरफ्तार

  10 Jun 2026


IPL के जनक का बड़ा खुलासा : दाऊद के डर से छोड़नी पड़ी क्रिकेट की दुनिया!

  06 Jun 2026


गोलमुरी फायरिंग और रंगदारी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस ने मुख्य आरोपी को कोलकाता से दबोचा

  01 Jun 2026


सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी के दौरे पर हंगामा, हिंसा प्रभावित क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन के बीच फेंके गए अंडे और पत्थर, सुरक्षा कर्मियों ने हेलमेट पहनाकर सुरक्षित बाहर निकाला.....

  31 May 2026


JAMSHEDPUR : बागबेड़ा में खरकई नदी से युवक का शव बरामद, नहाने के दौरान डूबने की आशंका....

  30 May 2026


JAMSHEDPUR : एनएच-33 पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर-पिकअप वैन व स्विफ्ट कार में जोरदार टक्कर

  20 May 2026


BREAKING : बंगाल में देर रात बवाल, टीएमसी TMC दफ्तर चला बुलडोजर... पढ़े पूरी खबर

  06 May 2026


JAMSHEDPUR : साधु के वेश में ठगी, बेटे पर संकट का भय दिखाकर महिला से गहने ले उड़े शातिर, साकची थाना क्षेत्र में घटना, अंधविश्वास का फायदा उठाकर वारदात, पुलिस ने शुरू की जांच

  06 May 2026


बोकारो ट्रेजरी घोटाला : एसपी ऑफिस के एएसआई अशोक भंडारी गिरफ्तार, खाते में 50 लाख ट्रांसफर का खुलासा... पढ़े पूरी खबर

  30 Apr 2026


जुगसलाई : कथित छेड़छाड़ के बाद युवक की पिटाई, दो समुदायों में तनाव, स्थिति नियंत्रित, भारी पुलिस बल तैनात....पढ़े पूरी खबर

  25 Feb 2026

सब्सक्राइब करें न्यूज़ फ़्लैश के डेली न्यूज़लेटर

Follow Us

            
free HitCounter

Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.