JAMSHEDPUR : अनियंत्रित डंपर ने बाइक सवार दंपति को लिया अपने चपेट में... घटना पर ही हो गई दंपति की मौ*त... गुस्साए लोगों ने किया रोड जाम


Publish Date: Sun, 16 Feb 2025 06:13 AM (IST)


 

जमशेदपुर : जमशेदपुर के बागबेड़ा थाना अंतर्गत एरिया मैनेजर आवास के पास महुआ गली टाटा हाता मुख्य मार्ग पर बाइक सवार को अनियंत्रित डंपर ने चपेट में लिया. मृतक दंपति की पहचान परसुडीह प्रमथनगर निवासी अभिजीत चक्रवर्ती व उनकी धर्मपत्नी नूपुर चक्रवर्ती के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि वह बाजार करके घर लौट रहे थे. तभी यह घटना घट गई।



बताया जा रहा है कि मृत अभिजीत चौधरी टाटा स्टील से रिटायर्ड कर्मचारी है. मालूम हुआ कि 10 साल पहले उनके बेटे की भी सड़क हादसे में ही मौत हुई थी. शनिवार रात करीब 8 बजे हुई इस घटना में जहां घटनास्थल पर ही दंपति की मौत हो गई. इधर आक्रोशित लोगों ने टाटा हाता मुख्य मार्ग को घंटो जाम कर मुआवजे की मांग करने लगे।


बताया जा रहा है कि मृतक दंपति स्टेशन से प्रमथनगर अपने घर की ओर जा रहे थे, तभी पीछे से आ रही हाईवा ने अभिजीत चक्रवर्ती और नूपुर चक्रवर्ती को अपनी चपेट में ले लिया था. जहां घटनास्थल ही दोनों की मौत हो गई. इधर घटना के बाद स्थानीय लोगों ने टाटा हाता मुख्य मार्ग को जाम कर दिया और मुआवजे की मांग करने लगे, इस दौरान विधि व्यवस्था डीएसपी तौकीर आलम समेत बागबेड़ा जुगसलाई परसुडीह थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और स्थानीय लोगों को समझाने बुझाने का प्रयास करने किया।


अंततः पुलिस को करना पड़ा लाठीचार्ज.....


काफी समझाने के बाद भी जब स्थानीय नहीं माने तो पुलिस ने लाठीचार्ज कर भीड़ को तीतर बितर करने का प्रयास किया, हालांकि पुलिस की लाठीचार्ज के बाद बड़ी संख्या में स्थानीय लोग घटनास्थल पर पहुंचे और फिर कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्शन शुरू कर दिया. झामुमो नेता मानिक मल्लिक भी इस प्रदर्शन में शामिल रहे. पुलिस से इस दौरान उनकी भी कड़ी नोकझोंक हुई. समाचार लिखे जाने तक भीड़ नियंत्रण कर ली गई थी।

By News Flash


ताज़ा ख़बरे


कदमा फायरिंग कांड : मुख्य आरोपी अनिल सोना व कृष्णा सोना जेल भेजे गए, देसी कट्टा व कारतूस बरामद

  05 Jul 2026


टिनप्लेट गुरुद्वारा कमेटी का विस्तार, नई टीम के साथ विकास को मिलेगी नई गति

  19 Jun 2026


JAMSHEDPUR : घरेलू विवाद में महिला की हत्या, पति गिरफ्तार

  10 Jun 2026


IPL के जनक का बड़ा खुलासा : दाऊद के डर से छोड़नी पड़ी क्रिकेट की दुनिया!

  06 Jun 2026


गोलमुरी फायरिंग और रंगदारी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस ने मुख्य आरोपी को कोलकाता से दबोचा

  01 Jun 2026


सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी के दौरे पर हंगामा, हिंसा प्रभावित क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन के बीच फेंके गए अंडे और पत्थर, सुरक्षा कर्मियों ने हेलमेट पहनाकर सुरक्षित बाहर निकाला.....

  31 May 2026


JAMSHEDPUR : बागबेड़ा में खरकई नदी से युवक का शव बरामद, नहाने के दौरान डूबने की आशंका....

  30 May 2026


JAMSHEDPUR : एनएच-33 पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर-पिकअप वैन व स्विफ्ट कार में जोरदार टक्कर

  20 May 2026


BREAKING : बंगाल में देर रात बवाल, टीएमसी TMC दफ्तर चला बुलडोजर... पढ़े पूरी खबर

  06 May 2026


JAMSHEDPUR : साधु के वेश में ठगी, बेटे पर संकट का भय दिखाकर महिला से गहने ले उड़े शातिर, साकची थाना क्षेत्र में घटना, अंधविश्वास का फायदा उठाकर वारदात, पुलिस ने शुरू की जांच

  06 May 2026

सब्सक्राइब करें न्यूज़ फ़्लैश के डेली न्यूज़लेटर

Follow Us

            
free HitCounter

Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.