JAMSHEDPUR : उडिपी रेस्टोरेंट गोलीकांड का खुलासा, मुख्य शूटर समेत आठ गिरफ्तार..... पढ़े पूरी खबर


Publish Date: Wed, 07 Oct 2026 19:29 PM (IST)


 

पुलिस मुठभेड़ में मोहन यादव और अजीत मंडल के पैर में लगी गोली, एमजीएम में भर्ती

हथियार बरामदगी के दौरान पुलिस पर फायरिंग का दावा, जवाबी कार्रवाई में दोनों घायल

जमशेदपुर : सोनारी थाना क्षेत्र के मरीन ड्राइव स्थित बिंदल मॉल के उडिपी रेस्टोरेंट में हुई सनसनीखेज गोलीबारी की घटना का पुलिस ने खुलासा करने का दावा किया है। पुलिस ने मामले में कथित मुख्य शूटर मोहन यादव और अजीत मंडल समेत कुल आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। हथियार बरामदगी के दौरान पुलिस के साथ हुई कथित मुठभेड़ में दोनों मुख्य शूटरों के पैर में गोली लगी है। घायल दोनों आरोपियों को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

दोपहर में बरसी थीं गोलियां, चार लोग हुए थे घायल......

पुलिस के अनुसार, उडिपी रेस्टोरेंट में दोपहर करीब 1:30 बजे डोमनिक सैमसन, रिजवान और दानिश को निशाना बनाकर तीन अपराधियों ने करीब 12 राउंड फायरिंग की थी। अचानक हुई गोलीबारी से रेस्टोरेंट और आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई थी। घटना में डोमनिक सैमसन, रिजवान, दानिश और कृष्णा चौधरी घायल हुए थे। सभी घायलों का इलाज टीएमएच में कराया गया. घटना की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक, पूर्वी सिंहभूम के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक नगर के नेतृत्व में विशेष जांच टीम (एसआईटी) का गठन किया गया। टीम ने तकनीकी और मानवीय सूचना के आधार पर जांच आगे बढ़ाते हुए कथित साजिशकर्ताओं की पहचान की और उन्हें गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

डोबो पुल के पास दबोचे गए कथित मुख्य शूटर.......

पुलिस के मुताबिक, जांच के दौरान उडिपी गोलीकांड को अंजाम देने वाले कथित मुख्य शूटर मोहन यादव और अजीत मंडल की पहचान हुई। दोनों को डोबो पुल के पास से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में दोनों ने वारदात में इस्तेमाल हथियार और गोलियां मरीन ड्राइव स्थित फगु बाबा आश्रम के पीछे झाड़ियों में छिपाने की बात पुलिस को बताई।

हथियार बरामदगी के दौरान पुलिस पर फायरिंग का दावा.......

पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपियों को लेकर टीम हथियार बरामद करने के लिए फगु बाबा आश्रम के पीछे पहुंची। वहां से दो पिस्टल और गोलियां बरामद करने के बाद पुलिस टीम आरोपियों को लेकर लौट रही थी। इसी दौरान अजीत मंडल ने कथित तौर पर एक पुलिसकर्मी की सर्विस रिवॉल्वर छीनकर भागने का प्रयास किया. पुलिस का दावा है कि रुकने की चेतावनी देने के बावजूद आरोपी ने पुलिस टीम पर तीन राउंड फायरिंग कर दी। इसके बाद पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई करते हुए तीन राउंड फायर किए। इस दौरान मोहन यादव और अजीत मंडल के पैर के निचले हिस्से में एक-एक गोली लगी। दोनों को घायल अवस्था में गिरफ्तार कर इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल भेजा गया।

9 एमएम की लोडेड पिस्टल, मैगजीन और बाइक बरामद.......

पुलिस ने आरोपियों के पास से 9 एमएम की लोडेड पिस्टल, एक अतिरिक्त लोडेड मैगजीन और घटना में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल बरामद करने की बात कही है। पुलिस के अनुसार, 7 अक्टूबर को गुप्त सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई में यह बरामदगी हुई. मामले में अविनाश ठाकुर के अलावा आरोपियों को संरक्षण देने तथा फरार होने में मदद करने के आरोप में रुपेश कुमार और ओम सिंह उर्फ ओम बच्चा को भी गिरफ्तार किया गया है।

आठ आरोपी गिरफ्तार, कई पर पहले से आपराधिक मामले......

पुलिस के अनुसार, अब तक इस गोलीकांड में कुल आठ आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। इनमें कुछ आरोपियों की घटना के दौरान मौके पर मौजूदगी बताई गई है, जबकि अन्य पर साजिश रचने, अपराधियों को संरक्षण देने, सहयोग करने और फरार होने में मदद करने के आरोप हैं. पुलिस का दावा है कि गिरफ्तार आरोपियों का पूर्व में भी हत्या, लूट, रंगदारी, मारपीट, धोखाधड़ी और आर्म्स एक्ट समेत विभिन्न आपराधिक मामलों में संलिप्तता का इतिहास रहा है।

सोनारी थाने में प्राथमिकी, जांच जारी......

इस संबंध में सोनारी थाना में विभिन्न धाराओं के साथ आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस पूरे मामले की आगे जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि आठ आरोपियों की गिरफ्तारी और हथियारों की बरामदगी के साथ बिंदल मॉल स्थित उडिपी रेस्टोरेंट गोलीकांड का उद्भेदन कर लिया गया है।

By News Flash


ताज़ा ख़बरे


JAMSHEDPUR : बिरसानगर के बाद सीतारामडेरा पर गिरी गाज, SSP ने थाना प्रभारी आनंद मिश्रा को किया निलंबित... पढ़े पूरी खबर

  03 Oct 2026


निखार सबलोक हत्याकांड का शूटर सागर सिंह पुलिस मुठभेड़ में घायल.... धनबाद के निरसा में पुलिस ने घेरा तो अपराधियों ने झोंकी गोलियां, जवाबी कार्रवाई में लगी गोली.... दो साथी गिरफ्तार

  16 Sep 2026


JAMSHEDPUR : सोनारी में गौशाला में अचानक लगी आग, मची अफरा-तफरी, शॉर्ट सर्किट की आशंका

  22 Aug 2026


कदमा फायरिंग कांड : मुख्य आरोपी अनिल सोना व कृष्णा सोना जेल भेजे गए, देसी कट्टा व कारतूस बरामद

  05 Jul 2026


टिनप्लेट गुरुद्वारा कमेटी का विस्तार, नई टीम के साथ विकास को मिलेगी नई गति

  19 Jun 2026


JAMSHEDPUR : घरेलू विवाद में महिला की हत्या, पति गिरफ्तार

  10 Jun 2026


IPL के जनक का बड़ा खुलासा : दाऊद के डर से छोड़नी पड़ी क्रिकेट की दुनिया!

  06 Jun 2026


गोलमुरी फायरिंग और रंगदारी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस ने मुख्य आरोपी को कोलकाता से दबोचा

  01 Jun 2026


सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी के दौरे पर हंगामा, हिंसा प्रभावित क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन के बीच फेंके गए अंडे और पत्थर, सुरक्षा कर्मियों ने हेलमेट पहनाकर सुरक्षित बाहर निकाला.....

  31 May 2026


JAMSHEDPUR : बागबेड़ा में खरकई नदी से युवक का शव बरामद, नहाने के दौरान डूबने की आशंका....

  30 May 2026

सब्सक्राइब करें न्यूज़ फ़्लैश के डेली न्यूज़लेटर

Follow Us

            
free HitCounter

Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.