Publish Date: Thu, 11 Jun 2026 17:30 PM (IST)
जमशेदपुर। बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के धातकीडीह में गुरुवार दोपहर एक बुजुर्ग द्वारा आत्मदाह का प्रयास किए जाने से इलाके में सनसनी फैल गई। पारिवारिक विवाद से मानसिक तनाव में चल रहे बुजुर्ग ने तालाब के समीप अपने ऊपर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा ली। हालांकि मौके पर मौजूद लोगों और एक युवक की तत्परता से उनकी जान बच गई। गंभीर रूप से झुलसे बुजुर्ग का इलाज टाटा मेन हॉस्पिटल (टीएमएच) में चल रहा है।
जानकारी के अनुसार धातकीडीह ए ब्लॉक निवासी सत्तार खान गुरुवार दोपहर पेट्रोल लेकर धातकीडीह तालाब के पास पहुंचे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक उन्होंने अचानक अपने शरीर पर पेट्रोल छिड़का और आग लगा ली। देखते ही देखते आग की लपटों से घिरे बुजुर्ग को बचाने के लिए आसपास मौजूद लोग दौड़ पड़े। स्थानीय लोगों और एक युवक ने साहस का परिचय देते हुए आग बुझाने का प्रयास किया, जिससे उनकी जान बचाई जा सकी. घटना की सूचना मिलते ही बिष्टुपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल बुजुर्ग को तत्काल टाटा मेन हॉस्पिटल भेजा गया। अस्पताल सूत्रों के अनुसार सत्तार खान गंभीर रूप से झुलस गए हैं और उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि सत्तार खान लंबे समय से पारिवारिक विवाद के कारण मानसिक तनाव से गुजर रहे थे। घटना की जानकारी मिलने के बाद उनके परिजन भी अस्पताल पहुंच गए हैं. इधर, पुलिस ने घटनास्थल से जले हुए कपड़े सहित अन्य अवशेष बरामद किए हैं। मामले की जांच शुरू कर दी गई है और आत्मदाह के प्रयास के पीछे की वास्तविक परिस्थितियों का पता लगाया जा रहा है। पुलिस परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है।
JAMSHEDPUR : बिरसानगर के बाद सीतारामडेरा पर गिरी गाज, SSP ने थाना प्रभारी आनंद मिश्रा को किया निलंबित... पढ़े पूरी खबर
03 Oct 2026
निखार सबलोक हत्याकांड का शूटर सागर सिंह पुलिस मुठभेड़ में घायल.... धनबाद के निरसा में पुलिस ने घेरा तो अपराधियों ने झोंकी गोलियां, जवाबी कार्रवाई में लगी गोली.... दो साथी गिरफ्तार
16 Sep 2026
JAMSHEDPUR : सोनारी में गौशाला में अचानक लगी आग, मची अफरा-तफरी, शॉर्ट सर्किट की आशंका
22 Aug 2026
कदमा फायरिंग कांड : मुख्य आरोपी अनिल सोना व कृष्णा सोना जेल भेजे गए, देसी कट्टा व कारतूस बरामद
05 Jul 2026
टिनप्लेट गुरुद्वारा कमेटी का विस्तार, नई टीम के साथ विकास को मिलेगी नई गति
19 Jun 2026
JAMSHEDPUR : घरेलू विवाद में महिला की हत्या, पति गिरफ्तार
10 Jun 2026
IPL के जनक का बड़ा खुलासा : दाऊद के डर से छोड़नी पड़ी क्रिकेट की दुनिया!
06 Jun 2026
गोलमुरी फायरिंग और रंगदारी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस ने मुख्य आरोपी को कोलकाता से दबोचा
01 Jun 2026
सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी के दौरे पर हंगामा, हिंसा प्रभावित क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन के बीच फेंके गए अंडे और पत्थर, सुरक्षा कर्मियों ने हेलमेट पहनाकर सुरक्षित बाहर निकाला.....
31 May 2026
JAMSHEDPUR : बागबेड़ा में खरकई नदी से युवक का शव बरामद, नहाने के दौरान डूबने की आशंका....
30 May 2026
Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.