Publish Date: Sat, 15 Aug 2026 15:10 PM (IST)
जमशेदपुर : 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर साकची क्षेत्र में तीन अलग-अलग स्थानों पर ध्वजारोहण समारोह आयोजित किया गया। साकची बाजार के बाटा चौक, साकची टीओपी परिसर तथा साकची झंडा चौक स्थित मामा होटल के सामने आयोजित समारोह में तिरंगा फहराकर देश की एकता, अखंडता और राष्ट्रभक्ति का संदेश दिया गया।
साकची बाजार के बाटा चौक में आयोजित समारोह में साकची थाना प्रभारी गोपाल कृष्ण यादव विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। उनके साथ मंगलाहाट दुकानदार संघ के अध्यक्ष शाही आदिल समेत मंगलाहाट के बड़ी संख्या में दुकानदार उपस्थित रहे। ध्वजारोहण के बाद सभी ने राष्ट्रध्वज को सलामी दी और देश की स्वतंत्रता एवं वीर शहीदों को नमन किया. वहीं, साकची टीओपी परिसर में भी स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन किया गया। यहां साकची थाना प्रभारी गोपाल कृष्ण यादव की मौजूदगी में ध्वजारोहण हुआ। समारोह में साकची थाना के सभी पदाधिकारी, टीओपी के पदाधिकारी, मंगलाहाट दुकानदार संघ के अध्यक्ष शाही आदिल तथा मंगलाहाट के दुकानदार शामिल हुए।
इसी क्रम में साकची झंडा चौक, मामा होटल के सामने भी ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। यहां भी साकची थाना प्रभारी गोपाल कृष्ण यादव विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। मंगलाहाट दुकानदार संघ के अध्यक्ष शाही आदिल सहित बड़ी संख्या में दुकानदारों ने समारोह में भाग लिया. तीनों स्थानों पर देशभक्ति के नारों और राष्ट्रगान के साथ स्वतंत्रता दिवस का उत्साहपूर्ण माहौल देखने को मिला। उपस्थित लोगों ने देश की एकता और अखंडता को बनाए रखने तथा राष्ट्रहित में अपने दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करने का संकल्प लिया।
कदमा फायरिंग कांड : मुख्य आरोपी अनिल सोना व कृष्णा सोना जेल भेजे गए, देसी कट्टा व कारतूस बरामद
05 Jul 2026
टिनप्लेट गुरुद्वारा कमेटी का विस्तार, नई टीम के साथ विकास को मिलेगी नई गति
19 Jun 2026
JAMSHEDPUR : घरेलू विवाद में महिला की हत्या, पति गिरफ्तार
10 Jun 2026
IPL के जनक का बड़ा खुलासा : दाऊद के डर से छोड़नी पड़ी क्रिकेट की दुनिया!
06 Jun 2026
गोलमुरी फायरिंग और रंगदारी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस ने मुख्य आरोपी को कोलकाता से दबोचा
01 Jun 2026
सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी के दौरे पर हंगामा, हिंसा प्रभावित क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन के बीच फेंके गए अंडे और पत्थर, सुरक्षा कर्मियों ने हेलमेट पहनाकर सुरक्षित बाहर निकाला.....
31 May 2026
JAMSHEDPUR : बागबेड़ा में खरकई नदी से युवक का शव बरामद, नहाने के दौरान डूबने की आशंका....
30 May 2026
JAMSHEDPUR : एनएच-33 पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर-पिकअप वैन व स्विफ्ट कार में जोरदार टक्कर
20 May 2026
BREAKING : बंगाल में देर रात बवाल, टीएमसी TMC दफ्तर चला बुलडोजर... पढ़े पूरी खबर
06 May 2026
JAMSHEDPUR : साधु के वेश में ठगी, बेटे पर संकट का भय दिखाकर महिला से गहने ले उड़े शातिर, साकची थाना क्षेत्र में घटना, अंधविश्वास का फायदा उठाकर वारदात, पुलिस ने शुरू की जांच
06 May 2026
Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.