Publish Date: Mon, 10 Aug 2026 14:33 PM (IST)
जमशेदपुर : गोलमुरी थाना क्षेत्र के आकाशदीप प्लाजा के समीप सोमवार को हुए भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा इतना भयावह था कि मौके पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई। घटना के बाद दुर्घटना में शामिल वाहन का चालक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही गोलमुरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम अस्पताल भेज दिया. प्रत्यक्ष जानकारी के अनुसार, बाइक सवार युवक आकाशदीप प्लाजा के पास से गुजर रहा था। इसी दौरान पीछे से तेज गति से आए एक अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही युवक सड़क पर जा गिरा। इसी बीच पीछे से आ रहे एक बड़े वाहन का पिछला पहिया उसके ऊपर से गुजर गया। गंभीर चोट लगने के कारण युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
हादसे के बाद चालक फरार, CCTV से खुलेगा राज.....
घटना के बाद सड़क पर लोगों की भीड़ जुट गई। इसी दौरान हादसे में शामिल वाहन का चालक मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। पुलिस को उम्मीद है कि CCTV फुटेज के जरिए दुर्घटना में शामिल वाहन की पहचान हो सकेगी और फरार चालक तक पहुंचा जा सकेगा।
अब तक नहीं हो सकी मृतक की पहचान.....
सबसे बड़ी चुनौती फिलहाल मृतक की पहचान को लेकर बनी हुई है। पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है। शव को एमजीएम अस्पताल के पोस्टमार्टम हाउस में सुरक्षित रखा गया है। पुलिस आसपास के थाना क्षेत्रों से संपर्क करने के साथ-साथ मृतक की पहचान कराने के प्रयास में जुटी है. पुलिस का कहना है कि मृतक की पहचान होने के बाद उसके परिजनों को सूचना दी जाएगी। वहीं, CCTV फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर हादसे में शामिल वाहन और उसके चालक की तलाश तेज कर दी गई है। मामले में पुलिस की जांच और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
कदमा फायरिंग कांड : मुख्य आरोपी अनिल सोना व कृष्णा सोना जेल भेजे गए, देसी कट्टा व कारतूस बरामद
05 Jul 2026
टिनप्लेट गुरुद्वारा कमेटी का विस्तार, नई टीम के साथ विकास को मिलेगी नई गति
19 Jun 2026
JAMSHEDPUR : घरेलू विवाद में महिला की हत्या, पति गिरफ्तार
10 Jun 2026
IPL के जनक का बड़ा खुलासा : दाऊद के डर से छोड़नी पड़ी क्रिकेट की दुनिया!
06 Jun 2026
गोलमुरी फायरिंग और रंगदारी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस ने मुख्य आरोपी को कोलकाता से दबोचा
01 Jun 2026
सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी के दौरे पर हंगामा, हिंसा प्रभावित क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन के बीच फेंके गए अंडे और पत्थर, सुरक्षा कर्मियों ने हेलमेट पहनाकर सुरक्षित बाहर निकाला.....
31 May 2026
JAMSHEDPUR : बागबेड़ा में खरकई नदी से युवक का शव बरामद, नहाने के दौरान डूबने की आशंका....
30 May 2026
JAMSHEDPUR : एनएच-33 पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर-पिकअप वैन व स्विफ्ट कार में जोरदार टक्कर
20 May 2026
BREAKING : बंगाल में देर रात बवाल, टीएमसी TMC दफ्तर चला बुलडोजर... पढ़े पूरी खबर
06 May 2026
JAMSHEDPUR : साधु के वेश में ठगी, बेटे पर संकट का भय दिखाकर महिला से गहने ले उड़े शातिर, साकची थाना क्षेत्र में घटना, अंधविश्वास का फायदा उठाकर वारदात, पुलिस ने शुरू की जांच
06 May 2026
Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.