JAMSHEDPUR : ट्रैफिक पुलिस का जांच अभियान होगा तेज, बिना हेलमेट दोपहिया वाहनों को नहीं मिलेगा पेट्रोल.... पढ़े पूरी खबर....


Publish Date: Thu, 31 Jul 2025 10:40 AM (IST)


 

जमशेदपुर : जिला समाहरणालय सभागार में उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर अहम बैठक हुई। बैठक में वरीय पुलिस अधीक्षक पीयूष पांडेय, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर भगीरथ प्रसाद, डीटीओ धनंजय कुमार, एसडीएम, डीएसपी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

बैठक में बताया गया कि बीते एक माह में जिले में 22 सड़क हादसे हुए हैं, जिनमें 10 लोगों की जान गई और 20 लोग गंभीर रूप से घायल हुए। चिंताजनक बात यह रही कि 10 में से 8 लोगों ने हेलमेट नहीं पहना था, जिसके कारण उनकी जान नहीं बचाई जा सकी।

उपायुक्त ने इस पर कड़ी नाराजगी जताई और निर्देश दिया कि पेट्रोल पंप संचालकों के साथ बैठक कर उन्हें सख्ती से यह निर्देश दिया जाए कि बिना हेलमेट दोपहिया चालकों को पेट्रोल न दें। वहीं, ट्रैफिक पुलिस को जांच अभियान तेज करने को कहा गया।

बैठक में ‘गोल्डन ऑवर’ के महत्व पर भी चर्चा की गई। दुर्घटना के बाद शुरुआती एक घंटे में घायल को अस्पताल पहुंचाना जीवन बचा सकता है। इस दौरान पोटका के खरियासाई निवासी किशन गुप्ता को एक सड़क हादसे में घायल व्यक्ति को समय पर अस्पताल पहुंचाने के लिए दो हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि दी गई। अधिकारियों ने उनके इस नेक कार्य की सराहना की और ‘गुड समारिटन’ को कानूनी संरक्षण की जानकारी जनसाधारण तक पहुंचाने का निर्देश दिया।

उपायुक्त ने हिट एंड रन के 35 लंबित मामलों में पीड़ित परिवारों को जल्द मुआवजा दिलाने का आदेश दिया। साथ ही ब्लैक स्पॉट इलाकों में रोशनी की व्यवस्था और अंधे मोड़ों पर स्लाइडिंग बैरियर लगाने के निर्देश एनएचएआई को दिए।

मई माह में यातायात नियमों की अनदेखी पर 366 वाहन चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस सस्पेंड किए गए, जबकि ट्रैफिक पुलिस ने 23.50 लाख रुपये जुर्माना वसूला। इसी अवधि में 2001 नए ड्राइविंग लाइसेंस जारी किए गए, जिनमें 1695 पुरुष और 305 महिलाएं शामिल हैं।

By News Flash


ताज़ा ख़बरे


कदमा फायरिंग कांड : मुख्य आरोपी अनिल सोना व कृष्णा सोना जेल भेजे गए, देसी कट्टा व कारतूस बरामद

  05 Jul 2026


टिनप्लेट गुरुद्वारा कमेटी का विस्तार, नई टीम के साथ विकास को मिलेगी नई गति

  19 Jun 2026


JAMSHEDPUR : घरेलू विवाद में महिला की हत्या, पति गिरफ्तार

  10 Jun 2026


IPL के जनक का बड़ा खुलासा : दाऊद के डर से छोड़नी पड़ी क्रिकेट की दुनिया!

  06 Jun 2026


गोलमुरी फायरिंग और रंगदारी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस ने मुख्य आरोपी को कोलकाता से दबोचा

  01 Jun 2026


सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी के दौरे पर हंगामा, हिंसा प्रभावित क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन के बीच फेंके गए अंडे और पत्थर, सुरक्षा कर्मियों ने हेलमेट पहनाकर सुरक्षित बाहर निकाला.....

  31 May 2026


JAMSHEDPUR : बागबेड़ा में खरकई नदी से युवक का शव बरामद, नहाने के दौरान डूबने की आशंका....

  30 May 2026


JAMSHEDPUR : एनएच-33 पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर-पिकअप वैन व स्विफ्ट कार में जोरदार टक्कर

  20 May 2026


BREAKING : बंगाल में देर रात बवाल, टीएमसी TMC दफ्तर चला बुलडोजर... पढ़े पूरी खबर

  06 May 2026


JAMSHEDPUR : साधु के वेश में ठगी, बेटे पर संकट का भय दिखाकर महिला से गहने ले उड़े शातिर, साकची थाना क्षेत्र में घटना, अंधविश्वास का फायदा उठाकर वारदात, पुलिस ने शुरू की जांच

  06 May 2026

सब्सक्राइब करें न्यूज़ फ़्लैश के डेली न्यूज़लेटर

Follow Us

            
free HitCounter

Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.