Publish Date: Fri, 19 Jun 2026 10:14 AM (IST)
जमशेदपुर : मानगो थाना क्षेत्र के जवाहर नगर रोड नंबर-15 के समीप गुरुवार को उस समय हंगामे की स्थिति उत्पन्न हो गई, जब एक ऑटो चालक ने ट्रैफिक पुलिस पर ₹5000 की अवैध वसूली मांगने का आरोप लगाते हुए सड़क पर धरना दे दिया। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई, जिससे कुछ समय के लिए यातायात व्यवस्था भी प्रभावित रही।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, ट्रैफिक पुलिस द्वारा जांच अभियान के दौरान संबंधित ऑटो चालक को ड्रेस कोड का पालन नहीं करने तथा वाहन का परमिट समाप्त होने के कारण रोका गया था। चालक का आरोप है कि उसने पुलिसकर्मियों से नियम के अनुसार ऑनलाइन चालान काटने का आग्रह किया, लेकिन इसके बावजूद उससे ₹5000 की मांग की गई. आरोपित मांग से नाराज होकर चालक सड़क पर बैठ गया और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। देखते ही देखते मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग एकत्र हो गए। सड़क पर जाम जैसी स्थिति बन गई, जिससे कुछ देर तक यातायात प्रभावित रहा। इस दौरान ऑटो चालक और ट्रैफिक पुलिस के बीच काफी देर तक बहस होती रही।
स्थानीय लोगों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर सच्चाई सामने लाने की मांग की है। वहीं, घटना को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं होती रहीं. फिलहाल मामले में प्रशासन अथवा पुलिस विभाग की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। जांच पूरी होने के बाद ही पूरे प्रकरण की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
टिनप्लेट गुरुद्वारा कमेटी का विस्तार, नई टीम के साथ विकास को मिलेगी नई गति
19 Jun 2026
JAMSHEDPUR : घरेलू विवाद में महिला की हत्या, पति गिरफ्तार
10 Jun 2026
IPL के जनक का बड़ा खुलासा : दाऊद के डर से छोड़नी पड़ी क्रिकेट की दुनिया!
06 Jun 2026
गोलमुरी फायरिंग और रंगदारी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस ने मुख्य आरोपी को कोलकाता से दबोचा
01 Jun 2026
सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी के दौरे पर हंगामा, हिंसा प्रभावित क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन के बीच फेंके गए अंडे और पत्थर, सुरक्षा कर्मियों ने हेलमेट पहनाकर सुरक्षित बाहर निकाला.....
31 May 2026
JAMSHEDPUR : बागबेड़ा में खरकई नदी से युवक का शव बरामद, नहाने के दौरान डूबने की आशंका....
30 May 2026
JAMSHEDPUR : एनएच-33 पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर-पिकअप वैन व स्विफ्ट कार में जोरदार टक्कर
20 May 2026
BREAKING : बंगाल में देर रात बवाल, टीएमसी TMC दफ्तर चला बुलडोजर... पढ़े पूरी खबर
06 May 2026
JAMSHEDPUR : साधु के वेश में ठगी, बेटे पर संकट का भय दिखाकर महिला से गहने ले उड़े शातिर, साकची थाना क्षेत्र में घटना, अंधविश्वास का फायदा उठाकर वारदात, पुलिस ने शुरू की जांच
06 May 2026
बोकारो ट्रेजरी घोटाला : एसपी ऑफिस के एएसआई अशोक भंडारी गिरफ्तार, खाते में 50 लाख ट्रांसफर का खुलासा... पढ़े पूरी खबर
30 Apr 2026
Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.