JAMSHEDPUR : कल 27 जून को बिष्टुपुर राम मंदिर से निकाली जाएगी, महाप्रभु जगन्नाथ की रथयात्रा


Publish Date: Thu, 26 Jun 2025 08:53 AM (IST)


 

जमशेदपुर : एक वर्ष के इंतजार के बाद इस बार फिर इस्कॉन जमशेदपुर द्वारा प्रभु जगन्नाथ की रथ यात्रा 27 जुन को बिष्टुपुर राम मंदिर से निकाली जाएगी। इस्कॉन भक्तों के साथ साथ शहर के विभिन्न सामाजिक एवम धार्मिक संगठनों तथा हरि भक्तो की कीर्तन मंडली, हरे कृष्णा-हरे राम के महामंत्र की धुन पर अपने प्रभु श्री जगन्नाथ, मां सुभद्रा एवं बलभद्र के रथ को।मौसी बाड़ी तक ले जाएंगे। रथ यात्रा के लिए तीन रथ तैयार किए गए हैं, जिस पर प्रभु श्री जगन्नाथ, बहन सुभद्रा और बड़े भैया बलभद्र विराजमान होकर अपने भक्तो के साथ नगर भ्रमण करेंगे।



इस आयोजन में जमशेदपुर एवं आसपास के इलाकों से, हजारों की संख्या में भक्तों के शामिल होने की संभावना है, और यही वजह है इस्कॉन जमशेदपुर, यात्रा से लगभग एक महीने पहले से ही इसकी तैयारी शुरू कर देते हैं। इसी सिलसिले में बुधवार को बिष्टुपुर आंध्र भक्त श्री राम मंदिर में एक अहम बैठक आयोजित की गई। इस्कॉन मंदिर जमशेदपुर के प्रमुख स्वामी पद्मनाभजगन्नाथ दास की अध्यक्षता में संपूर्ण तैयारियों की समीक्षा की गई।



लगभग 1000 की संख्या में विभिन्न संगठनों के स्वयंसेवक तीनो रथों की अलग-अलग जिम्मेदारी निभाएंगे। रथ यात्रा के सफल आयोजन के लिए इस्कॉन जमशेदपुर ने शहर के तमाम सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों का सहयोग लेने का निर्णय लिया। बैठक में रथ यात्रा की पूरी प्रक्रिया, संचालन, प्रक्रिया, संचालन, यात्रा के मार्ग में आने वाली रुकावटें एवं बाधाओं से निपटने की तैयारी, और यात्रा में शामिल भक्तो को असामाजिक तत्वों से किस प्रकार सुरक्षित रखा जाए, इसकी जानकारी दी गई।



यह रथयात्रा दोपहर 2:30 बजे बिष्टुपुर।आंध्र भक्त श्री राम मंदिर से आरंभ होकर, गोपाल मैदान जुस्को गोल चक्कर, स्ट्रेट माइल रोड, कीनन स्टेडियम, साक्षी बड़ा गोल चक्कर, होते हुए साकची वाहन पड़ाव स्थल पर जाकर संध्या 7:30 बजे समाप्त होगी। रथ यात्रा के दौरान 4.5 किलोमीटर की दूरी तय की जाएगी एवं रास्ते में जलपान, प्रसाद एवं विभिन्न प्रकार के पेय पदार्थों से लैस स्टॉल की व्यवस्था विभिन्न सामाजिक संगठनों एवं भक्तों द्वारा की जा रही है।

इस रथयात्रा में मुख्य रूप से अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद जमशेदपुर एवं सैन्य मातृ शक्ति, दुर्गा वाहिनी, विश्व हिंदू परिषद, क्रीड़ा भारती, द वॉइस ऑफ ह्यूमैनिटी, रोबिन हुड आर्मी, ग्रीन कैप्स, फाउंडेशन, ब्लड वॉरियर्स, साइलेंट टेल्स एनजीओ, आरका जैन यूनिवर्सिटी, नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी, सहित दर्जनों छोटे बड़े संगठनो के लगभग 1000 स्वयसेवक प्रभु जगन्नाथ जी को अपनी सेवा देंगे। यात्रा के दौरान शांति एवं सामाजिक सद्भाव का विशेष ध्यान रखने कि अपील की गई है।

By News Flash


ताज़ा ख़बरे


JAMSHEDPUR : घरेलू विवाद में महिला की हत्या, पति गिरफ्तार

  10 Jun 2026


IPL के जनक का बड़ा खुलासा : दाऊद के डर से छोड़नी पड़ी क्रिकेट की दुनिया!

  06 Jun 2026


गोलमुरी फायरिंग और रंगदारी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस ने मुख्य आरोपी को कोलकाता से दबोचा

  01 Jun 2026


सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी के दौरे पर हंगामा, हिंसा प्रभावित क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन के बीच फेंके गए अंडे और पत्थर, सुरक्षा कर्मियों ने हेलमेट पहनाकर सुरक्षित बाहर निकाला.....

  31 May 2026


JAMSHEDPUR : बागबेड़ा में खरकई नदी से युवक का शव बरामद, नहाने के दौरान डूबने की आशंका....

  30 May 2026


JAMSHEDPUR : एनएच-33 पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर-पिकअप वैन व स्विफ्ट कार में जोरदार टक्कर

  20 May 2026


BREAKING : बंगाल में देर रात बवाल, टीएमसी TMC दफ्तर चला बुलडोजर... पढ़े पूरी खबर

  06 May 2026


JAMSHEDPUR : साधु के वेश में ठगी, बेटे पर संकट का भय दिखाकर महिला से गहने ले उड़े शातिर, साकची थाना क्षेत्र में घटना, अंधविश्वास का फायदा उठाकर वारदात, पुलिस ने शुरू की जांच

  06 May 2026


बोकारो ट्रेजरी घोटाला : एसपी ऑफिस के एएसआई अशोक भंडारी गिरफ्तार, खाते में 50 लाख ट्रांसफर का खुलासा... पढ़े पूरी खबर

  30 Apr 2026


जुगसलाई : कथित छेड़छाड़ के बाद युवक की पिटाई, दो समुदायों में तनाव, स्थिति नियंत्रित, भारी पुलिस बल तैनात....पढ़े पूरी खबर

  25 Feb 2026

सब्सक्राइब करें न्यूज़ फ़्लैश के डेली न्यूज़लेटर

Follow Us

            
free HitCounter

Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.