Publish Date: Fri, 24 Jul 2026 14:05 PM (IST)
जमशेदपुर : गोलमुरी थाना क्षेत्र के टिनप्लेट सब्जी मार्केट में एक लाख रुपये की रंगदारी मांगने और रंगदारी नहीं देने पर फायरिंग करने के मामले का पुलिस ने सफलतापूर्वक खुलासा करते हुए तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से दो देसी कट्टा, चार जिंदा गोली, एक खोखा और घटना में प्रयुक्त स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद की गई है। गिरफ्तार अपराधियों में मुख्य आरोपी करण सिंह उर्फ जसकरण सिंह, मनदीप सिंह तथा रोमी सिंह उर्फ सरदार शामिल हैं।
गोलमुरी थाना में दर्ज कांड संख्या-82/2026 के अनुसार 18 जुलाई 2026 की शाम करीब छह बजे टिनप्लेट सब्जी मार्केट में अपराधियों ने एक लाख रुपये की रंगदारी की मांग की थी। विरोध करने पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग की गई। मामले में करण सिंह उर्फ जसकरण, आकाश सिंह उर्फ गंडे तथा उसके एक अन्य साथी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी।
घटना की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक (नगर) के नेतृत्व में विशेष छापामारी दल का गठन किया गया। मानवीय एवं तकनीकी सूचना के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए करण सिंह उर्फ जसकरण सिंह तथा मनदीप सिंह को गिरफ्तार कर लिया। दोनों की निशानदेही पर एक देसी कट्टा, एक जिंदा गोली, एक खोखा तथा घटना में प्रयुक्त स्प्लेंडर मोटरसाइकिल (JH05-BT-4437) बरामद की गई।
पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने अपने गिरोह के सदस्य रोमी सिंह उर्फ सरदार के पास एक और देसी कट्टा तथा गोलियां होने की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस ने रोमी सिंह को भी गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक देसी कट्टा और तीन जिंदा गोलियां बरामद कीं। इस बरामदगी के आधार पर गोलमुरी थाना कांड संख्या-83/2026 दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। तीनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
तीनों आरोपियों का लंबा आपराधिक इतिहास......
पुलिस के अनुसार मुख्य आरोपी करण सिंह उर्फ जसकरण सिंह के खिलाफ वर्ष 2017 से 2024 तक हत्या के प्रयास, लूट, रंगदारी, मारपीट, चोरी, आर्म्स एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में 15 आपराधिक मामले दर्ज हैं। वहीं मनदीप सिंह के खिलाफ भी मारपीट, हत्या के प्रयास तथा भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के तहत चार मामले दर्ज हैं।
बरामद सामान......
02 देसी कट्टा
04 जिंदा गोली
01 खोखा
स्प्लेंडर मोटरसाइकिल (JH05-BT-4437)
छापेमारी दल में शामिल अधिकारी......
इस कार्रवाई में पुलिस उपाधीक्षक (नगर) संजीव कुमार, गोलमुरी थाना प्रभारी संजय सुमन, अनुसंधानकर्ता सुभाष चन्द्र, राज रंजन सिन्हा, गौरव सिंह, अजीत प्रकाश, अभय मिंज, इन्द्रदेव राम, रफीक आलम, नन्दू कुंकल तथा गोलमुरी थाना के सशस्त्र बल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
कदमा फायरिंग कांड : मुख्य आरोपी अनिल सोना व कृष्णा सोना जेल भेजे गए, देसी कट्टा व कारतूस बरामद
05 Jul 2026
टिनप्लेट गुरुद्वारा कमेटी का विस्तार, नई टीम के साथ विकास को मिलेगी नई गति
19 Jun 2026
JAMSHEDPUR : घरेलू विवाद में महिला की हत्या, पति गिरफ्तार
10 Jun 2026
IPL के जनक का बड़ा खुलासा : दाऊद के डर से छोड़नी पड़ी क्रिकेट की दुनिया!
06 Jun 2026
गोलमुरी फायरिंग और रंगदारी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस ने मुख्य आरोपी को कोलकाता से दबोचा
01 Jun 2026
सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी के दौरे पर हंगामा, हिंसा प्रभावित क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन के बीच फेंके गए अंडे और पत्थर, सुरक्षा कर्मियों ने हेलमेट पहनाकर सुरक्षित बाहर निकाला.....
31 May 2026
JAMSHEDPUR : बागबेड़ा में खरकई नदी से युवक का शव बरामद, नहाने के दौरान डूबने की आशंका....
30 May 2026
JAMSHEDPUR : एनएच-33 पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर-पिकअप वैन व स्विफ्ट कार में जोरदार टक्कर
20 May 2026
BREAKING : बंगाल में देर रात बवाल, टीएमसी TMC दफ्तर चला बुलडोजर... पढ़े पूरी खबर
06 May 2026
JAMSHEDPUR : साधु के वेश में ठगी, बेटे पर संकट का भय दिखाकर महिला से गहने ले उड़े शातिर, साकची थाना क्षेत्र में घटना, अंधविश्वास का फायदा उठाकर वारदात, पुलिस ने शुरू की जांच
06 May 2026
Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.