JAMSHEDPUR : चक्रधरपुर विधायक के प्रतिनिधि पर बिष्टुपुर में फायरिंग मामले में तीन युवक गिरफ्तार, जांच में जुटी पुलिस खुल सकते हैं कई राज, पढ़े पूरी खबर


Publish Date: Sat, 12 Jul 2025 09:15 AM (IST)


 

जमशेदपुर : चक्रधरपुर विधायक सुखराम उरांव के प्रतिनिधि और बालू कारोबारी समरेश सिंह उर्फ गुड्डू (37) पर बिष्टुपुर के खाऊ गली में हुए फायरिंग मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन युवकों को गिरफ्तार किया है. इनकी गिरफ्तारी घटनास्थल से ही की गई, जहां वे मौजूद थे. वहीं, घटना में शामिल अन्य छह से सात आरोपियों की पहचान कर ली गई है, जिनकी तलाश में पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है. पुलिस सूत्रों के मुताबिक, हमले की साजिश चक्रधरपुर में रची गई थी, जिसमें आदित्यपुर और जमशेदपुर के युवकों ने मिलकर हिस्सा लिया. वारदात से ठीक पहले सभी आरोपी बिष्टुपुर के एक कैफे में एकत्र हुए और समरेश की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए अलग-अलग दिशाओं में निकल गए।


रेकी के बाद योजनाबद्ध तरीके से खाऊ गली में हमला किया गया, जिसमें समरेश बाल-बाल बच गए. घायल समरेश के मित्र शेष नारायण लाल उर्फ पप्पू लाल की शिकायत पर फुलनगिरी (मृतक कमलगिरी का भाई) समेत अन्य अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है. घटना के बाद बिष्टुपुर थाना में देर रात तक पप्पू लाल, नारायण अग्रवाल और पंकज शर्मा से पूछताछ की गई. जांच में पुलिस को यह भी जानकारी मिली है कि 12 नवंबर 2022 को गिरिराज सेना प्रमुख कमलदेव गिरि की बम से हत्या के बाद समरेश पर गिरी समर्थकों ने अस्पताल में हमला किया था. तब से दोनों पक्षों में तनाव की स्थिति बनी हुई थी. पुलिस इस पुराने विवाद को भी जांच के दायरे में रखकर छानबीन कर रही है।


इसके अलावा, रेलवे के टेंडर मैनेजमेंट को लेकर भी समरेश का स्थानीय स्तर पर कई लोगों से विवाद चल रहा था. इलाके में निकलने वाले अधिकांश रेलवे टेंडरों को समरेश ही नियंत्रित करते थे, जिससे प्रतिस्पर्धियों में असंतोष था. इसी रंजिश को फायरिंग की एक और वजह माना जा रहा है. पुलिस शनिवार को पूरे मामले का खुलासा करेगी।

By News Flash


ताज़ा ख़बरे


JAMSHEDPUR : घरेलू विवाद में महिला की हत्या, पति गिरफ्तार

  10 Jun 2026


IPL के जनक का बड़ा खुलासा : दाऊद के डर से छोड़नी पड़ी क्रिकेट की दुनिया!

  06 Jun 2026


गोलमुरी फायरिंग और रंगदारी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस ने मुख्य आरोपी को कोलकाता से दबोचा

  01 Jun 2026


सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी के दौरे पर हंगामा, हिंसा प्रभावित क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन के बीच फेंके गए अंडे और पत्थर, सुरक्षा कर्मियों ने हेलमेट पहनाकर सुरक्षित बाहर निकाला.....

  31 May 2026


JAMSHEDPUR : बागबेड़ा में खरकई नदी से युवक का शव बरामद, नहाने के दौरान डूबने की आशंका....

  30 May 2026


JAMSHEDPUR : एनएच-33 पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर-पिकअप वैन व स्विफ्ट कार में जोरदार टक्कर

  20 May 2026


BREAKING : बंगाल में देर रात बवाल, टीएमसी TMC दफ्तर चला बुलडोजर... पढ़े पूरी खबर

  06 May 2026


JAMSHEDPUR : साधु के वेश में ठगी, बेटे पर संकट का भय दिखाकर महिला से गहने ले उड़े शातिर, साकची थाना क्षेत्र में घटना, अंधविश्वास का फायदा उठाकर वारदात, पुलिस ने शुरू की जांच

  06 May 2026


बोकारो ट्रेजरी घोटाला : एसपी ऑफिस के एएसआई अशोक भंडारी गिरफ्तार, खाते में 50 लाख ट्रांसफर का खुलासा... पढ़े पूरी खबर

  30 Apr 2026


जुगसलाई : कथित छेड़छाड़ के बाद युवक की पिटाई, दो समुदायों में तनाव, स्थिति नियंत्रित, भारी पुलिस बल तैनात....पढ़े पूरी खबर

  25 Feb 2026

सब्सक्राइब करें न्यूज़ फ़्लैश के डेली न्यूज़लेटर

Follow Us

            
free HitCounter

Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.