JAMSHEDPUR : तीन महीने पुराने Motorola फोन में अचानक लगी आग, युवक ने कंपनी और सर्विस सेंटर पर उठाए सवाल


Publish Date: Tue, 28 Jul 2026 10:26 AM (IST)


 

जमशेदपुर : शहर के टेल्को निवासी एक युवक ने मोटोरोला कंपनी के स्मार्टफोन की गुणवत्ता और कंपनी की ग्राहक सेवा पर गंभीर सवाल उठाए हैं। युवक का आरोप है कि करीब तीन महीने पहले खरीदे गए Motorola G96 स्मार्टफोन में अचानक आग लग गई, जिससे फोन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के बाद उन्होंने वारंटी के तहत फोन बदलने की मांग की, लेकिन सर्विस सेंटर ने पहले तकनीकी जांच की प्रक्रिया पूरी होने की बात कही. पीड़ित आकाश ने बताया कि रविवार दोपहर करीब एक बजे उनके फोन से अचानक जलने जैसी तेज गंध आने लगी। उन्होंने देखा कि फोन असामान्य रूप से गर्म हो गया था। किसी अनहोनी की आशंका को देखते हुए उन्होंने तत्काल फोन को अपने हाथ से दूर रख दिया। कुछ ही क्षण बाद फोन से धुआं निकलने लगा और देखते ही देखते उसमें आग लग गई।

आकाश के अनुसार, आग लगने से फोन का डिस्प्ले पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, बैक कवर जल गया और मोबाइल इस्तेमाल के लायक नहीं रहा। घटना के बाद वह फोन लेकर अधिकृत सर्विस सेंटर पहुंचे और वारंटी के तहत नया फोन देने की मांग की. हालांकि, सर्विस सेंटर प्रबंधन ने तत्काल रिप्लेसमेंट देने से इनकार करते हुए बताया कि पहले फोन की तकनीकी जांच की जाएगी। जांच प्रक्रिया में लगभग एक सप्ताह का समय लग सकता है। रिपोर्ट आने के बाद ही यह तय किया जाएगा कि फोन बदला जाएगा या नहीं।

आकाश का कहना है कि यदि सामान्य उपयोग के दौरान वारंटी अवधि के भीतर किसी स्मार्टफोन में इस तरह की गंभीर खराबी आकर उसमें आग लग जाती है, तो कंपनी को ग्राहक को तुरंत राहत प्रदान करनी चाहिए। उनका आरोप है कि ग्राहक को लंबी जांच प्रक्रिया में उलझाने के बजाय उसकी सुरक्षा और सुविधा को प्राथमिकता दी जानी चाहिए. वहीं, सर्विस सेंटर का कहना है कि किसी भी प्रकार का निर्णय तकनीकी जांच रिपोर्ट के आधार पर ही लिया जा सकता है। फिलहाल फोन की जांच की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है और रिपोर्ट आने का इंतजार किया जा रहा है. फिलहाल, इस मामले में मोटोरोला कंपनी की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

By News Flash


ताज़ा ख़बरे


कदमा फायरिंग कांड : मुख्य आरोपी अनिल सोना व कृष्णा सोना जेल भेजे गए, देसी कट्टा व कारतूस बरामद

  05 Jul 2026


टिनप्लेट गुरुद्वारा कमेटी का विस्तार, नई टीम के साथ विकास को मिलेगी नई गति

  19 Jun 2026


JAMSHEDPUR : घरेलू विवाद में महिला की हत्या, पति गिरफ्तार

  10 Jun 2026


IPL के जनक का बड़ा खुलासा : दाऊद के डर से छोड़नी पड़ी क्रिकेट की दुनिया!

  06 Jun 2026


गोलमुरी फायरिंग और रंगदारी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस ने मुख्य आरोपी को कोलकाता से दबोचा

  01 Jun 2026


सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी के दौरे पर हंगामा, हिंसा प्रभावित क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन के बीच फेंके गए अंडे और पत्थर, सुरक्षा कर्मियों ने हेलमेट पहनाकर सुरक्षित बाहर निकाला.....

  31 May 2026


JAMSHEDPUR : बागबेड़ा में खरकई नदी से युवक का शव बरामद, नहाने के दौरान डूबने की आशंका....

  30 May 2026


JAMSHEDPUR : एनएच-33 पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर-पिकअप वैन व स्विफ्ट कार में जोरदार टक्कर

  20 May 2026


BREAKING : बंगाल में देर रात बवाल, टीएमसी TMC दफ्तर चला बुलडोजर... पढ़े पूरी खबर

  06 May 2026


JAMSHEDPUR : साधु के वेश में ठगी, बेटे पर संकट का भय दिखाकर महिला से गहने ले उड़े शातिर, साकची थाना क्षेत्र में घटना, अंधविश्वास का फायदा उठाकर वारदात, पुलिस ने शुरू की जांच

  06 May 2026

सब्सक्राइब करें न्यूज़ फ़्लैश के डेली न्यूज़लेटर

Follow Us

            
free HitCounter

Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.