Publish Date: Wed, 23 Sep 2026 09:26 AM (IST)
जमशेदपुर : सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के क्रॉस रोड नंबर-20 स्थित क्वार्टर नंबर एल-4 में मंगलवार को दिनदहाड़े चोरी की बड़ी वारदात से इलाके में हड़कंप मच गया। चोरों ने टाटा स्टील कर्मचारी सुब्रतो दास के घर को निशाना बनाते हुए करीब 30 हजार रुपये नकद और लगभग 40 लाख रुपये मूल्य के खानदानी आभूषण पर हाथ साफ कर दिया। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई और लोगों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई।
जानकारी के अनुसार, सुब्रतो दास मंगलवार को लंच ब्रेक के दौरान ड्यूटी से अपने घर पहुंचे। घर के पीछे का गेट खुला देखकर उन्हें संदेह हुआ। करीब जाकर देखा तो गेट का ताला टूटा हुआ था। घर के अंदर प्रवेश करने पर सामान अस्त-व्यस्त मिला। जांच करने पर अलमारी में रखी नकदी और खानदानी जेवरात गायब मिले. इसके बाद तत्काल घटना की सूचना सिदगोड़ा पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है, ताकि संदिग्धों की पहचान की जा सके और चोरी की वारदात की कड़ियां जोड़ी जा सकें।
दिनदहाड़े वारदात से सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल......
रिहायशी इलाके में दिन के समय हुई इस बड़ी चोरी ने इलाके की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। घटना की खबर फैलते ही स्थानीय लोगों में भय और आक्रोश का माहौल बन गया। लोगों ने पुलिस-प्रशासन से मामले का जल्द खुलासा करने और चोरी में शामिल आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की है. फिलहाल पुलिस विभिन्न बिंदुओं पर जांच कर रही है। चोर घर की गतिविधियों से वाकिफ थे या वारदात से पहले रेकी की गई थी, इसकी भी पड़ताल की जा रही है।
JAMSHEDPUR : बिरसानगर के बाद सीतारामडेरा पर गिरी गाज, SSP ने थाना प्रभारी आनंद मिश्रा को किया निलंबित... पढ़े पूरी खबर
03 Oct 2026
निखार सबलोक हत्याकांड का शूटर सागर सिंह पुलिस मुठभेड़ में घायल.... धनबाद के निरसा में पुलिस ने घेरा तो अपराधियों ने झोंकी गोलियां, जवाबी कार्रवाई में लगी गोली.... दो साथी गिरफ्तार
16 Sep 2026
JAMSHEDPUR : सोनारी में गौशाला में अचानक लगी आग, मची अफरा-तफरी, शॉर्ट सर्किट की आशंका
22 Aug 2026
कदमा फायरिंग कांड : मुख्य आरोपी अनिल सोना व कृष्णा सोना जेल भेजे गए, देसी कट्टा व कारतूस बरामद
05 Jul 2026
टिनप्लेट गुरुद्वारा कमेटी का विस्तार, नई टीम के साथ विकास को मिलेगी नई गति
19 Jun 2026
JAMSHEDPUR : घरेलू विवाद में महिला की हत्या, पति गिरफ्तार
10 Jun 2026
IPL के जनक का बड़ा खुलासा : दाऊद के डर से छोड़नी पड़ी क्रिकेट की दुनिया!
06 Jun 2026
गोलमुरी फायरिंग और रंगदारी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस ने मुख्य आरोपी को कोलकाता से दबोचा
01 Jun 2026
सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी के दौरे पर हंगामा, हिंसा प्रभावित क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन के बीच फेंके गए अंडे और पत्थर, सुरक्षा कर्मियों ने हेलमेट पहनाकर सुरक्षित बाहर निकाला.....
31 May 2026
JAMSHEDPUR : बागबेड़ा में खरकई नदी से युवक का शव बरामद, नहाने के दौरान डूबने की आशंका....
30 May 2026
Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.