JAMSHEDPUR : हथियार सटाया, सेलोटेप से बांधा और लूट ले गये करोड़ का सोना और लगभग 43 लाख रुपये कैश… गोलमुरी बैंक में एक घंटे तक डकैतों का तांडव... पुलिस को हाथ लगे कई अहम सुराग... पढ़े पूरी खबर


Publish Date: Fri, 25 Sep 2026 10:51 AM (IST)


 

जमशेदपुर : गोलमुरी थाना क्षेत्र स्थित केनरा बैंक में गुरुवार सुबह हथियारबंद अपराधियों ने दिनदहाड़े डकैती की ऐसी वारदात को अंजाम दिया, जिसने पूरे शहर की सुरक्षा व्यवस्था को झकझोर कर रख दिया। रेनकोट पहने पांच अपराधी बैंक में घुसे और 14 कर्मियों समेत सुरक्षा गार्ड को बंधक बना लिया। करीब एक घंटे तक बैंक के अंदर लूटपाट चलती रही। अपराधी बैंक से 23.80 किलोग्राम सोने के आभूषण और करीब 43 लाख रुपये नकद लेकर फरार हो गये। लूटे गये सोने की कीमत करीब 33.20 करोड़ रुपये बतायी जा रही है।

घटना गुरुवार सुबह करीब 9:15 बजे की है। अपराधियों ने बैंक में प्रवेश करते ही कर्मचारियों और गार्ड को अपने कब्जे में लेना शुरू कर दिया। इसके बाद कैश काउंटर और गोल्ड लोन के लिए रखे आभूषणों को निशाना बनाया। वारदात को अंजाम देने के बाद सभी अपराधी बैग लेकर बैंक से बाहर निकले। कुछ दूरी तक पैदल जाने के बाद दो बाइक पर सवार होकर अलग-अलग रास्तों से फरार हो गये. पूरी वारदात बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हुई है। पुलिस अब फुटेज के जरिए अपराधियों की पहचान और उनके भागने के रास्ते का पता लगाने में जुटी है।

एक-एक कर सबको बनाया बंधक, सिर पर पिस्टल सटाकर खुलवाया कैश काउंटर... प्रत्यक्षदर्शी चपरासी आकाश ने सुनायी खौफनाक दास्तान......

बैंक के चपरासी आकाश के अनुसार, वह रोज की तरह गुरुवार सुबह करीब नौ बजे बैंक पहुंचा था। मेन गेट का ताला खोलकर वह साफ-सफाई की तैयारी कर रहा था। इसी दौरान करीब 9:15 बजे पांच हथियारबंद अपराधी अचानक बैंक में घुस आये. आकाश कुछ समझ पाता, इससे पहले ही अपराधियों ने उसे अपने कब्जे में ले लिया और सेलोटेप से बांधकर बंधक बना दिया। कुछ देर बाद बैंक का सुरक्षा गार्ड संतोष कुमार यादव वहां पहुंचा। अपराधियों ने उसे भी दबोच लिया। विरोध करने पर उसके सिर और चेहरे पर पिस्टल की बट से हमला किया और उसे भी सेलोटेप से बांध दिया. इसके बाद जैसे-जैसे बैंककर्मी बैंक पहुंचते गये, अपराधी उन्हें एक-एक कर अपने कब्जे में लेते गये। सीनियर मैनेजर अजीत कुमार और मैनेजर प्रणय कुमार के बैंक में प्रवेश करते ही उन्हें भी बंधक बना लिया गया।

शोर मचाने पर मैनेजर की पिटाई.........

प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार, शोर मचाने या विरोध की कोशिश करने पर अपराधियों ने मैनेजर प्रणय कुमार के साथ मारपीट की। इसके बाद अपराधियों ने उनके सिर पर पिस्टल सटा दी और कैश काउंटर का ताला खोलने का दबाव बनाया. पिस्टल के डर से मैनेजर ने कैश काउंटर का ताला खोल दिया। इसके बाद दो-तीन अपराधियों ने बैग में बैंक की नकदी भरनी शुरू कर दी। इसके बाद अपराधियों ने गोल्ड लोन के मॉर्गेज के लिए रखे सोने के आभूषण भी अपने कब्जे में ले लिये. करीब एक घंटे तक बैंक के अंदर डकैती का यह पूरा खेल चलता रहा। अपराधियों के फरार होने के बाद बैंक में मौजूद महिला कर्मियों ने हिम्मत दिखायी और कैंची से बंधक बनाये गये कर्मचारियों के शरीर पर लगा सेलोटेप काटकर सभी को मुक्त कराया।

लूटकांड में बंगाल कनेक्शन का शक, पुलिस के हाथ लगे कई सुराग... रेकी के बाद वारदात का अंदेशा, सीसीटीवी और मोबाइल लोकेशन खंगाल रही पुलिस.......

गोलमुरी केनरा बैंक डकैती की जांच में अब पश्चिम बंगाल कनेक्शन के संकेत मिलने की बात सामने आ रही है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, वारदात को अंजाम देने वाले गिरोह की पहचान की दिशा में पुलिस को कई अहम सुराग मिले हैं। हालांकि, गिरोह की पहचान को लेकर पुलिस की ओर से अभी विस्तृत आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आयी है. जांच अधिकारियों के अनुसार, पांच हथियारबंद अपराधियों ने वारदात से पहले बैंक और आसपास के इलाके की रेकी की थी। बैंक की गतिविधियों और सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी जुटाने के बाद अपराधियों ने योजनाबद्ध तरीके से बैंक में प्रवेश किया और कर्मचारियों को बंधक बनाकर नकदी व सोने के आभूषण लूट लिये।

तस्वीर और मोबाइल लोकेशन से खुल रहा बंगाल कनेक्शन........

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, जांच के दौरान मिले सीसीटीवी फुटेज, संदिग्धों की तस्वीरों और मोबाइल लोकेशन का तकनीकी विश्लेषण किया जा रहा है। कुछ मोबाइल लोकेशन पश्चिम बंगाल के सीमावर्ती इलाकों की ओर मिलने की बात सामने आयी है. इसी आधार पर पुलिस ने पश्चिम बंगाल पुलिस से संपर्क साधा है और दोनों राज्यों के स्तर पर कार्रवाई शुरू की गयी है।

एसआईटी की दो टीमें बंगाल रवाना, संभावित ठिकानों पर छापेमारी......

अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने विशेष टीमों का गठन किया है। एसआईटी की दो टीमें पश्चिम बंगाल रवाना की गयी हैं। संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस स्थानीय स्तर पर भी संदिग्धों की गतिविधियों, संपर्कों और मोबाइल लोकेशन की पड़ताल कर रही है।

112 पर सूचना मिलते ही दौड़ी पुलिस, फॉरेंसिक टीम ने जुटाये साक्ष्य........

डकैती के बाद बैंककर्मियों ने तत्काल 112 नंबर पर फोन कर पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलते ही ग्रामीण एसपी शुभम खंडेलवाल, डीएसपी, गोलमुरी थाना प्रभारी समेत कई थानों की पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने बैंक को अपने कब्जे में लेकर अंदर से बंद कराया और जांच शुरू की. फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य जुटाये। वहीं, बैंक और आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है. दिनदहाड़े हुई इस बड़ी बैंक डकैती के बाद पुलिस की चुनौती अब अपराधियों की पहचान कर उन्हें दबोचने और लूटे गये करोड़ों के सोने तथा नकदी की बरामदगी की है। जांच टीम झारखंड से लेकर पश्चिम बंगाल तक संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही है।

By News Flash


ताज़ा ख़बरे


JAMSHEDPUR : बिरसानगर के बाद सीतारामडेरा पर गिरी गाज, SSP ने थाना प्रभारी आनंद मिश्रा को किया निलंबित... पढ़े पूरी खबर

  03 Oct 2026


निखार सबलोक हत्याकांड का शूटर सागर सिंह पुलिस मुठभेड़ में घायल.... धनबाद के निरसा में पुलिस ने घेरा तो अपराधियों ने झोंकी गोलियां, जवाबी कार्रवाई में लगी गोली.... दो साथी गिरफ्तार

  16 Sep 2026


JAMSHEDPUR : सोनारी में गौशाला में अचानक लगी आग, मची अफरा-तफरी, शॉर्ट सर्किट की आशंका

  22 Aug 2026


कदमा फायरिंग कांड : मुख्य आरोपी अनिल सोना व कृष्णा सोना जेल भेजे गए, देसी कट्टा व कारतूस बरामद

  05 Jul 2026


टिनप्लेट गुरुद्वारा कमेटी का विस्तार, नई टीम के साथ विकास को मिलेगी नई गति

  19 Jun 2026


JAMSHEDPUR : घरेलू विवाद में महिला की हत्या, पति गिरफ्तार

  10 Jun 2026


IPL के जनक का बड़ा खुलासा : दाऊद के डर से छोड़नी पड़ी क्रिकेट की दुनिया!

  06 Jun 2026


गोलमुरी फायरिंग और रंगदारी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस ने मुख्य आरोपी को कोलकाता से दबोचा

  01 Jun 2026


सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी के दौरे पर हंगामा, हिंसा प्रभावित क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन के बीच फेंके गए अंडे और पत्थर, सुरक्षा कर्मियों ने हेलमेट पहनाकर सुरक्षित बाहर निकाला.....

  31 May 2026


JAMSHEDPUR : बागबेड़ा में खरकई नदी से युवक का शव बरामद, नहाने के दौरान डूबने की आशंका....

  30 May 2026

सब्सक्राइब करें न्यूज़ फ़्लैश के डेली न्यूज़लेटर

Follow Us

            
free HitCounter

Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.