Publish Date: Fri, 11 Apr 2025 16:16 PM (IST)
जमशेदपुर : शहर के गोविंदपुर के यशोदानगर में रामनवमी अखाड़ा जुलूस के दौरान 7 अप्रैल को हाई टेंशन तार से 5 लोग झुलस गए थे. इसमें से संजय सिंह की हालत घटना के दिन से ही बिगड़ी हुई है और उनका ईलाज टीएमएच अस्पताल में चल रहा है. अब बिरजू प्रसाद उर्फ विजय प्रसाद की हालत भी बिगड़ गई है. टाटा मोटर्स अस्पताल से उन्हें आज टीएमएच रेफर कर दिया गया है. अब ईलाज के लिए उनके परिवार के लोगों के पास रुपये नहीं हैं. उनके लिए आर्थिक तंगी बड़ा रोड़ा बना हुआ है. ऐसे में उनकी सुध न तो सांसद और न विधायक ने ली है और न ही कोई हिन्दूवादी नेता पहुंचे हैं।
बिरजू प्रसाद की बात करें तो अबतक ईलाज में 42 हजार रुपये तक खर्च हो चुका है. जो भी रुपये घर में था परिवार के लोग उसे लगा चुके हैं. अब उनके पास बिरजू को टीएमएच लेकर जाने के लिए भी पैसा नहीं है. ऐसे में उनका क्या होगा और ईलाज कैसे होगा. परिजनों को कुछ भी समझ में नहीं आ रहा है. वहीं दूसरी ओर परिजन मदद की गुहार भी लगा रहे हैं।
बिरजू के बारे में बताया गया कि वे कोर्ट में प्राइवेट से वकील का सहायक के रूप में काम करते हैं. उससे उनका घर-परिवार किसी तरह से चलता था. घर में जमा पूंजी नहीं होने के कारण अब उनका ईलाज कराने में परेशानी हो रही है. 7 अप्रैल को यशोदानगर से रामनवमी का जुलूस निकालते समय ही बड़ा झंडा हाई टेंशन तार को छू गया था. घटना में कुल 5 लोग झुलस गए थे. इसमें से बिरजू और संजय सिंह की हालत बिगड़ी हुई है।
कदमा फायरिंग कांड : मुख्य आरोपी अनिल सोना व कृष्णा सोना जेल भेजे गए, देसी कट्टा व कारतूस बरामद
05 Jul 2026
टिनप्लेट गुरुद्वारा कमेटी का विस्तार, नई टीम के साथ विकास को मिलेगी नई गति
19 Jun 2026
JAMSHEDPUR : घरेलू विवाद में महिला की हत्या, पति गिरफ्तार
10 Jun 2026
IPL के जनक का बड़ा खुलासा : दाऊद के डर से छोड़नी पड़ी क्रिकेट की दुनिया!
06 Jun 2026
गोलमुरी फायरिंग और रंगदारी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस ने मुख्य आरोपी को कोलकाता से दबोचा
01 Jun 2026
सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी के दौरे पर हंगामा, हिंसा प्रभावित क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन के बीच फेंके गए अंडे और पत्थर, सुरक्षा कर्मियों ने हेलमेट पहनाकर सुरक्षित बाहर निकाला.....
31 May 2026
JAMSHEDPUR : बागबेड़ा में खरकई नदी से युवक का शव बरामद, नहाने के दौरान डूबने की आशंका....
30 May 2026
JAMSHEDPUR : एनएच-33 पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर-पिकअप वैन व स्विफ्ट कार में जोरदार टक्कर
20 May 2026
BREAKING : बंगाल में देर रात बवाल, टीएमसी TMC दफ्तर चला बुलडोजर... पढ़े पूरी खबर
06 May 2026
JAMSHEDPUR : साधु के वेश में ठगी, बेटे पर संकट का भय दिखाकर महिला से गहने ले उड़े शातिर, साकची थाना क्षेत्र में घटना, अंधविश्वास का फायदा उठाकर वारदात, पुलिस ने शुरू की जांच
06 May 2026
Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.