JAMSHEDPUR : बीते रात एमजीएम थाना क्षेत्र से गिरफ्तार युवक-युवतियों का निकला अमरनाथ गिरोह से कनेक्शन, दो युवती सहित 6 को पुलिस ने भेजा जेल, हथियारों भी बरामद, पढ़े पूरी खबर


Publish Date: Tue, 16 Dec 2025 10:01 AM (IST)


 

JAMSHEDPUR : जमशेदपुर पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए कुख्यात अमरनाथ गिरोह से जुड़े शातिर अपराधी अंकित शर्मा समेत कुल छह अपराधियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में दो महिलाएं और चार पुरुष शामिल हैं। पुलिस ने इनके पास से लोडेड देशी ऑटोमेटिक पिस्टल, जिंदा कारतूस, मोबाइल फोन और वाहन बरामद किए हैं। यह कार्रवाई एमजीएम थाना क्षेत्र अंतर्गत की गई।

सोमवार को एसएसपी कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में डीएसपी पटमदा ने बताया कि 14 दिसंबर की रात वरीय पुलिस अधीक्षक पीयूष पांडे को गुप्त सूचना मिली थी कि तुरियाबेड़ा स्थित रामबालक नगर में अनिल कुमार के फार्म हाउस में कुछ संदिग्ध लोग एकत्रित हुए हैं और किसी बड़ी आपराधिक वारदात की योजना बना रहे हैं। सूचना की गंभीरता को देखते हुए तत्काल एमजीएम थाना प्रभारी के नेतृत्व में विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया।



पुलिस टीम ने देर रात फार्म हाउस पर छापेमारी कर चार पुरुष और दो महिलाओं को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उनके पास से अवैध हथियार और गोलियां बरामद हुईं। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे फार्म हाउस में शराब पार्टी के बहाने जुटे थे, लेकिन उनका असली मकसद उलीडीह, मानगो और एमजीएम थाना क्षेत्र के कारोबारियों से रंगदारी वसूलने और इलाके में दहशत फैलाने की साजिश रचना था।


गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अंकित शर्मा, अनिल कुमार, भोला कुमार उर्फ रवि कुमार, योगेन्द्र कुमार प्रसाद, माया कौर उर्फ निशा और सीता देवी के रूप में हुई है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार मुख्य आरोपी अंकित शर्मा समेत अन्य आरोपियों पर पहले से ही कई संगीन आपराधिक मामले दर्ज हैं।

पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ एमजीएम थाना में आर्म्स एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। डीएसपी पटमदा ने बताया कि गिरोह के अन्य फरार सदस्यों की तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है और जल्द ही और गिरफ्तारियां हो सकती हैं।

By News Flash


ताज़ा ख़बरे


JAMSHEDPUR : घरेलू विवाद में महिला की हत्या, पति गिरफ्तार

  10 Jun 2026


IPL के जनक का बड़ा खुलासा : दाऊद के डर से छोड़नी पड़ी क्रिकेट की दुनिया!

  06 Jun 2026


गोलमुरी फायरिंग और रंगदारी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस ने मुख्य आरोपी को कोलकाता से दबोचा

  01 Jun 2026


सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी के दौरे पर हंगामा, हिंसा प्रभावित क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन के बीच फेंके गए अंडे और पत्थर, सुरक्षा कर्मियों ने हेलमेट पहनाकर सुरक्षित बाहर निकाला.....

  31 May 2026


JAMSHEDPUR : बागबेड़ा में खरकई नदी से युवक का शव बरामद, नहाने के दौरान डूबने की आशंका....

  30 May 2026


JAMSHEDPUR : एनएच-33 पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर-पिकअप वैन व स्विफ्ट कार में जोरदार टक्कर

  20 May 2026


BREAKING : बंगाल में देर रात बवाल, टीएमसी TMC दफ्तर चला बुलडोजर... पढ़े पूरी खबर

  06 May 2026


JAMSHEDPUR : साधु के वेश में ठगी, बेटे पर संकट का भय दिखाकर महिला से गहने ले उड़े शातिर, साकची थाना क्षेत्र में घटना, अंधविश्वास का फायदा उठाकर वारदात, पुलिस ने शुरू की जांच

  06 May 2026


बोकारो ट्रेजरी घोटाला : एसपी ऑफिस के एएसआई अशोक भंडारी गिरफ्तार, खाते में 50 लाख ट्रांसफर का खुलासा... पढ़े पूरी खबर

  30 Apr 2026


जुगसलाई : कथित छेड़छाड़ के बाद युवक की पिटाई, दो समुदायों में तनाव, स्थिति नियंत्रित, भारी पुलिस बल तैनात....पढ़े पूरी खबर

  25 Feb 2026

सब्सक्राइब करें न्यूज़ फ़्लैश के डेली न्यूज़लेटर

Follow Us

            
free HitCounter

Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.