Publish Date: Sat, 13 Jun 2026 11:06 AM (IST)
जमशेदपुर : कदमा स्थित कामिनी गोराई चिकित्सालय में शुक्रवार को एक महिला मरीज की मौत के बाद हंगामा खड़ा हो गया। मृतका के परिजनों ने चिकित्सकों पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। घटना को लेकर कदमा थाना में शिकायत दर्ज कराई गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सोनारी निवासी 40 वर्षीय अर्चना सिंह को गॉल ब्लैडर में पथरी की शिकायत थी। इलाज के लिए उन्हें शुक्रवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे कामिनी गोराई चिकित्सालय में भर्ती कराया गया था। परिजनों का आरोप है कि सर्जरी की तैयारी के दौरान महिला को बेहोशी का इंजेक्शन दिया गया, जिसके बाद उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई. स्वजनों के मुताबिक इंजेक्शन दिए जाने के बाद अर्चना सिंह को होश नहीं आया। हालत गंभीर होने पर अस्पताल प्रबंधन ने उन्हें तत्काल एंबुलेंस से टाटा मेन हॉस्पिटल (टीएमएच) भेजा। वहां चिकित्सकों ने उनका इलाज शुरू किया, लेकिन दोपहर करीब दो बजे उनकी मौत हो गई।
महिला की मौत की सूचना मिलते ही अस्पताल परिसर और परिजनों के बीच आक्रोश का माहौल बन गया। स्वजनों का कहना है कि अर्चना सिंह पूरी तरह सामान्य स्थिति में अस्पताल पहुंची थीं और स्वयं चलकर भर्ती हुई थीं। ऐसे में ऑपरेशन शुरू होने से पहले ही उनकी मौत हो जाना कई सवाल खड़े करता है. परिजनों ने पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने, मेडिकल प्रक्रिया की समीक्षा करने तथा दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। घटना के बाद कदमा थाना में लिखित शिकायत देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की गई है।
इधर, मामले पर इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) का पक्ष भी सामने आया है। आईएमए के सचिव डॉ. सौरभ चौधरी ने कहा कि मरीज की मौत अत्यंत दुखद है, लेकिन उपचार में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती गई है। उन्होंने कहा कि मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगा. फिलहाल पुलिस शिकायत के आधार पर मामले की जांच में जुट गई है और रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
JAMSHEDPUR : बिरसानगर के बाद सीतारामडेरा पर गिरी गाज, SSP ने थाना प्रभारी आनंद मिश्रा को किया निलंबित... पढ़े पूरी खबर
03 Oct 2026
निखार सबलोक हत्याकांड का शूटर सागर सिंह पुलिस मुठभेड़ में घायल.... धनबाद के निरसा में पुलिस ने घेरा तो अपराधियों ने झोंकी गोलियां, जवाबी कार्रवाई में लगी गोली.... दो साथी गिरफ्तार
16 Sep 2026
JAMSHEDPUR : सोनारी में गौशाला में अचानक लगी आग, मची अफरा-तफरी, शॉर्ट सर्किट की आशंका
22 Aug 2026
कदमा फायरिंग कांड : मुख्य आरोपी अनिल सोना व कृष्णा सोना जेल भेजे गए, देसी कट्टा व कारतूस बरामद
05 Jul 2026
टिनप्लेट गुरुद्वारा कमेटी का विस्तार, नई टीम के साथ विकास को मिलेगी नई गति
19 Jun 2026
JAMSHEDPUR : घरेलू विवाद में महिला की हत्या, पति गिरफ्तार
10 Jun 2026
IPL के जनक का बड़ा खुलासा : दाऊद के डर से छोड़नी पड़ी क्रिकेट की दुनिया!
06 Jun 2026
गोलमुरी फायरिंग और रंगदारी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस ने मुख्य आरोपी को कोलकाता से दबोचा
01 Jun 2026
सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी के दौरे पर हंगामा, हिंसा प्रभावित क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन के बीच फेंके गए अंडे और पत्थर, सुरक्षा कर्मियों ने हेलमेट पहनाकर सुरक्षित बाहर निकाला.....
31 May 2026
JAMSHEDPUR : बागबेड़ा में खरकई नदी से युवक का शव बरामद, नहाने के दौरान डूबने की आशंका....
30 May 2026
Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.