JAMSHEDPUR : भगवान सिंह को जान का खतरा, एसएसपी से मिले, धमकी से जुड़ा एक ऑडियो सीजीपीसी प्रधान ने सबूत के तौर पर पुलिस को सौंपा


Publish Date: Thu, 26 Jun 2025 17:45 PM (IST)


 

जमशेदपुर : जमशेदपुर में साकची गुरुद्वारा के प्रधान पद का चुनाव सम्पन्न होने के बाद सिख समाज में आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है. इसी बीच सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (सीजीपीसी) के प्रधान भगवान सिंह को जान से मारने की धमकी दी गई है. धमकी से जुड़ा एक ऑडियो वायरल हो रहा है, जिसे सीजीपीसी प्रधान ने सबूत के तौर पर पुलिस को सौंपा है।

बुधवार को भगवान सिंह ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) पीयूष पांडेय से मिलकर इस संबंध में लिखित शिकायत दी और कार्रवाई की मांग की. शिकायत में उन्होंने कहा है कि वे 34 गुरुद्वारा कमेटियों और 1.50 लाख सिख संगत का प्रतिनिधित्व करते हैं. 22 जून को साकची गुरुद्वारा के प्रधान पद का चुनाव पांच सदस्यीय समिति द्वारा प्रशासन की निगरानी में कराया गया था. इस दौरान हरविंदर सिंह मंटू के विरोधी खेमा के लोगों ने चुनाव में बाधा डालने का प्रयास किया था. मारपीट की घटना भी हुई, जिसे पुलिस ने तत्परता से नियंत्रित किया।


शिकायत के अनुसार, 23 जून को हरपाल सिंह सिद्धू और जसविंदर सिंह मोनी ने एक ऑडियो वायरल किया, जिसमें भगवान सिंह को खुलेआम जान से मारने की धमकी दी गई है. साथ ही, कई आपत्तिजनक और अपमानजनक भाषा का प्रयोग किया गया है. एसएसपी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच के आदेश दे दिए हैं. पुलिस अब ऑडियो की सत्यता की जांच कर रही है और आरोपियों की भूमिका खंगाल रही है।

By News Flash


ताज़ा ख़बरे


JAMSHEDPUR : घरेलू विवाद में महिला की हत्या, पति गिरफ्तार

  10 Jun 2026


IPL के जनक का बड़ा खुलासा : दाऊद के डर से छोड़नी पड़ी क्रिकेट की दुनिया!

  06 Jun 2026


गोलमुरी फायरिंग और रंगदारी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस ने मुख्य आरोपी को कोलकाता से दबोचा

  01 Jun 2026


सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी के दौरे पर हंगामा, हिंसा प्रभावित क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन के बीच फेंके गए अंडे और पत्थर, सुरक्षा कर्मियों ने हेलमेट पहनाकर सुरक्षित बाहर निकाला.....

  31 May 2026


JAMSHEDPUR : बागबेड़ा में खरकई नदी से युवक का शव बरामद, नहाने के दौरान डूबने की आशंका....

  30 May 2026


JAMSHEDPUR : एनएच-33 पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर-पिकअप वैन व स्विफ्ट कार में जोरदार टक्कर

  20 May 2026


BREAKING : बंगाल में देर रात बवाल, टीएमसी TMC दफ्तर चला बुलडोजर... पढ़े पूरी खबर

  06 May 2026


JAMSHEDPUR : साधु के वेश में ठगी, बेटे पर संकट का भय दिखाकर महिला से गहने ले उड़े शातिर, साकची थाना क्षेत्र में घटना, अंधविश्वास का फायदा उठाकर वारदात, पुलिस ने शुरू की जांच

  06 May 2026


बोकारो ट्रेजरी घोटाला : एसपी ऑफिस के एएसआई अशोक भंडारी गिरफ्तार, खाते में 50 लाख ट्रांसफर का खुलासा... पढ़े पूरी खबर

  30 Apr 2026


जुगसलाई : कथित छेड़छाड़ के बाद युवक की पिटाई, दो समुदायों में तनाव, स्थिति नियंत्रित, भारी पुलिस बल तैनात....पढ़े पूरी खबर

  25 Feb 2026

सब्सक्राइब करें न्यूज़ फ़्लैश के डेली न्यूज़लेटर

Follow Us

            
free HitCounter

Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.