Publish Date: Sat, 12 Jul 2025 18:19 PM (IST)
जमशेदपुर : जमशेदपुर के कदम थाना क्षेत्र अंतर्गत रामजनम नगर मरीन ड्राइव के पास दो युवकों को पुलिस ने हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई 11 जुलाई 2025 की रात करीब 10:30 बजे की गई, जब पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि दो युवक हथियार लेकर घूम रहे हैं और किसी बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम दे सकते हैं।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस उपाधीक्षक के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई। टीम ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए रामजनम नगर स्थित छठ घाट के पास दोनों संदिग्ध युवकों को दौड़ाकर पकड़ा. गिरफ्तार युवकों के पास से एक ऑटोमैटिक पिस्टल, उसमें लोडेड 7.65 मिमी के चार जिंदा कारतूस, एक देशी कट्टा और एक जिंदा गोली बरामद की गई है। पकड़े गए युवकों की पहचान राजेश महानंद और प्रशांत कापरी उर्फ बिट्टू कापरी के रूप में हुई है। राजेश ने बताया कि वे अपने दोस्त प्रशांत को हथियार देने के लिए मौके पर आए थे।
पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपी आपराधिक प्रवृत्ति के हैं और उनके विरुद्ध पूर्व में हत्या, मारपीट, आर्म्स एक्ट सहित कई गंभीर मामले दर्ज हैं। कदमा थाना में इनके विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और अग्रिम कार्रवाई जारी है।
JAMSHEDPUR : घरेलू विवाद में महिला की हत्या, पति गिरफ्तार
10 Jun 2026
IPL के जनक का बड़ा खुलासा : दाऊद के डर से छोड़नी पड़ी क्रिकेट की दुनिया!
06 Jun 2026
गोलमुरी फायरिंग और रंगदारी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस ने मुख्य आरोपी को कोलकाता से दबोचा
01 Jun 2026
सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी के दौरे पर हंगामा, हिंसा प्रभावित क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन के बीच फेंके गए अंडे और पत्थर, सुरक्षा कर्मियों ने हेलमेट पहनाकर सुरक्षित बाहर निकाला.....
31 May 2026
JAMSHEDPUR : बागबेड़ा में खरकई नदी से युवक का शव बरामद, नहाने के दौरान डूबने की आशंका....
30 May 2026
JAMSHEDPUR : एनएच-33 पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर-पिकअप वैन व स्विफ्ट कार में जोरदार टक्कर
20 May 2026
BREAKING : बंगाल में देर रात बवाल, टीएमसी TMC दफ्तर चला बुलडोजर... पढ़े पूरी खबर
06 May 2026
JAMSHEDPUR : साधु के वेश में ठगी, बेटे पर संकट का भय दिखाकर महिला से गहने ले उड़े शातिर, साकची थाना क्षेत्र में घटना, अंधविश्वास का फायदा उठाकर वारदात, पुलिस ने शुरू की जांच
06 May 2026
बोकारो ट्रेजरी घोटाला : एसपी ऑफिस के एएसआई अशोक भंडारी गिरफ्तार, खाते में 50 लाख ट्रांसफर का खुलासा... पढ़े पूरी खबर
30 Apr 2026
जुगसलाई : कथित छेड़छाड़ के बाद युवक की पिटाई, दो समुदायों में तनाव, स्थिति नियंत्रित, भारी पुलिस बल तैनात....पढ़े पूरी खबर
25 Feb 2026
Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.