Publish Date: Mon, 07 Apr 2025 09:51 AM (IST)
जमशेदपुर : टेल्को थाना क्षेत्र के प्रेम नगर से रविवार सुबह एक दर्दनाक खबर सामने आयी. 28 वर्षीय पूनम देवी ने अपने घर के बाथरूम में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना रोड नंबर एक की शनिवार देर रात की है. घटना के समय पूनम का पति राहुल कुमार अपनी ड्यूटी पर था. वह पीएम मॉल में सुरक्षाकर्मी के तौर पर कार्यरत है. शनिवार रात वह काम पर गया था और जब रविवार सुबह घर लौटा, तो उसने पत्नी को बाथरूम में फंदे से लटका पाया।
घटना की जानकारी मिलने के बाद टेल्को पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में कर उसे पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम भेज दिया है. घटना के संबंध में पूनम देवी के पति राहुल कुमार ने बताया कि वह एक मॉल में सुरक्षा गार्ड का काम करता था. शनिवार को वह नाइट शिफ्ट ड्यूटी में गया था. रविवार की सुबह जब वह अपने घर पर लौटा तो घर में पत्नी को नहीं पाया. उसके बाद उसने खोजबीन शुरू की तो पूनम को बाथरूम में फंदे से लटका पाया. उसके बाद उसने इसकी जानकारी टेल्को पुलिस और आस पास के लोगों को दी. इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की छानबीन की. घटना के कारण के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है।
JAMSHEDPUR : घरेलू विवाद में महिला की हत्या, पति गिरफ्तार
10 Jun 2026
IPL के जनक का बड़ा खुलासा : दाऊद के डर से छोड़नी पड़ी क्रिकेट की दुनिया!
06 Jun 2026
गोलमुरी फायरिंग और रंगदारी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस ने मुख्य आरोपी को कोलकाता से दबोचा
01 Jun 2026
सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी के दौरे पर हंगामा, हिंसा प्रभावित क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन के बीच फेंके गए अंडे और पत्थर, सुरक्षा कर्मियों ने हेलमेट पहनाकर सुरक्षित बाहर निकाला.....
31 May 2026
JAMSHEDPUR : बागबेड़ा में खरकई नदी से युवक का शव बरामद, नहाने के दौरान डूबने की आशंका....
30 May 2026
JAMSHEDPUR : एनएच-33 पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर-पिकअप वैन व स्विफ्ट कार में जोरदार टक्कर
20 May 2026
BREAKING : बंगाल में देर रात बवाल, टीएमसी TMC दफ्तर चला बुलडोजर... पढ़े पूरी खबर
06 May 2026
JAMSHEDPUR : साधु के वेश में ठगी, बेटे पर संकट का भय दिखाकर महिला से गहने ले उड़े शातिर, साकची थाना क्षेत्र में घटना, अंधविश्वास का फायदा उठाकर वारदात, पुलिस ने शुरू की जांच
06 May 2026
बोकारो ट्रेजरी घोटाला : एसपी ऑफिस के एएसआई अशोक भंडारी गिरफ्तार, खाते में 50 लाख ट्रांसफर का खुलासा... पढ़े पूरी खबर
30 Apr 2026
जुगसलाई : कथित छेड़छाड़ के बाद युवक की पिटाई, दो समुदायों में तनाव, स्थिति नियंत्रित, भारी पुलिस बल तैनात....पढ़े पूरी खबर
25 Feb 2026
Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.