JAMSHEDPUR : रामलीला मैदान के पास महिला से चेन झपटकर फरार हुए बदमाश, स्कूटी से गिरकर घायल हुई पीड़िता, साकची थाना में मामला दर्ज, सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अपराधियों की तलाश में जुटी पुलिस


Publish Date: Fri, 12 Jun 2026 11:54 AM (IST)


 

जमशेदपुर : साकची थाना क्षेत्र में गुरुवार रात बेखौफ अपराधियों ने एक बार फिर चेन स्नैचिंग की घटना को अंजाम देकर पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था को चुनौती दी। रामलीला मैदान के समीप बेटे के साथ स्कूटी से घर लौट रही एक महिला के गले से बाइक सवार दो युवकों ने सोने की चेन झपट ली और फरार हो गए। घटना में महिला स्कूटी से गिरकर घायल भी हो गई।

घटना गुरुवार रात करीब 10 बजे की बताई जा रही है। पीड़िता मोनिका सिंह ने साकची थाना में अज्ञात अपराधियों के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के अनुसार दोनों युवक पल्सर बाइक पर सवार थे. मोनिका सिंह ने पुलिस को बताया कि वह किसी काम से साकची बाजार गई थीं। काम समाप्त होने के बाद वह अपने बेटे के साथ स्कूटी से सीतारामडेरा स्थित घर लौट रही थीं। इसी दौरान रामलीला मैदान के पास पीछे से आए बाइक सवार दो युवकों ने झपट्टा मारकर उनके गले से सोने की चेन छीन ली।

अचानक हुई घटना से स्कूटी अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई, जिससे वह घायल हो गईं। घटना के बाद दोनों अपराधी एमजीएम अस्पताल की ओर जाने वाले मार्ग की तरफ फरार हो गए. सूचना मिलने पर साकची थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। प्रारंभिक जांच में पुलिस को उम्मीद है कि कैमरों में अपराधियों की तस्वीरें कैद हुई होंगी, जिससे उनकी पहचान और गिरफ्तारी में मदद मिलेगी।

बढ़ती छिनतई की घटनाओं से लोगों में दहशत.....

साकची और आसपास के इलाकों में लगातार सामने आ रही छिनतई की घटनाओं ने आम लोगों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है। शहर के व्यस्त और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में भी अपराधियों के सक्रिय रहने से लोगों में भय का माहौल है. स्थानीय लोगों का कहना है कि अपराधियों के खिलाफ नियमित और प्रभावी कार्रवाई की आवश्यकता है, ताकि ऐसी घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके। वहीं पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा. फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर अपराधियों की तलाश में जुटी हुई है।

By News Flash


ताज़ा ख़बरे


टिनप्लेट गुरुद्वारा कमेटी का विस्तार, नई टीम के साथ विकास को मिलेगी नई गति

  19 Jun 2026


JAMSHEDPUR : घरेलू विवाद में महिला की हत्या, पति गिरफ्तार

  10 Jun 2026


IPL के जनक का बड़ा खुलासा : दाऊद के डर से छोड़नी पड़ी क्रिकेट की दुनिया!

  06 Jun 2026


गोलमुरी फायरिंग और रंगदारी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस ने मुख्य आरोपी को कोलकाता से दबोचा

  01 Jun 2026


सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी के दौरे पर हंगामा, हिंसा प्रभावित क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन के बीच फेंके गए अंडे और पत्थर, सुरक्षा कर्मियों ने हेलमेट पहनाकर सुरक्षित बाहर निकाला.....

  31 May 2026


JAMSHEDPUR : बागबेड़ा में खरकई नदी से युवक का शव बरामद, नहाने के दौरान डूबने की आशंका....

  30 May 2026


JAMSHEDPUR : एनएच-33 पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर-पिकअप वैन व स्विफ्ट कार में जोरदार टक्कर

  20 May 2026


BREAKING : बंगाल में देर रात बवाल, टीएमसी TMC दफ्तर चला बुलडोजर... पढ़े पूरी खबर

  06 May 2026


JAMSHEDPUR : साधु के वेश में ठगी, बेटे पर संकट का भय दिखाकर महिला से गहने ले उड़े शातिर, साकची थाना क्षेत्र में घटना, अंधविश्वास का फायदा उठाकर वारदात, पुलिस ने शुरू की जांच

  06 May 2026


बोकारो ट्रेजरी घोटाला : एसपी ऑफिस के एएसआई अशोक भंडारी गिरफ्तार, खाते में 50 लाख ट्रांसफर का खुलासा... पढ़े पूरी खबर

  30 Apr 2026

सब्सक्राइब करें न्यूज़ फ़्लैश के डेली न्यूज़लेटर

Follow Us

            
free HitCounter

Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.