Publish Date: Sun, 11 Jan 2026 14:46 PM (IST)
जमशेदपुर | NEWS FLASH: जमशेदपुर के सीतारामडेरा थाना क्षेत्र अंतर्गत सीतारामडेरा बस स्टैंड के पास शनिवार शाम एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हो गया। बेकाबू चेचिस वाहन ने बाइक सवार दंपति को रौंद दिया। हादसा इतना भयावह था कि पति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल पत्नी ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, शनिवार शाम करीब 4 बजे एक अनियंत्रित चेचिस भुइयांडीह की ओर जा रहा था। इसी दौरान सीतारामडेरा बस स्टैंड के पास चेचिस ने बाइक सवार दंपति को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक चेचिस में फंस गई और बाइक चला रहे व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
मृतक कहा गया मानगो पायल टॉकीज के पीछे स्थित विश्वकर्मा लाइन निवासी लाल कुमार विश्वकर्मा के रूप में हुई है। उनकी पत्नी नीलम कुमारी शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गई थीं। पुलिस की मदद से उन्हें पहले एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया।
परिजनों का आरोप है कि एमजीएम अस्पताल में समुचित इलाज नहीं मिलने के कारण महिला की हालत लगातार बिगड़ती चली गई। शनिवार रात करीब 12 बजे परिजन बेहतर इलाज के लिए उन्हें टीएमएच ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही नीलम कुमारी ने दम तोड़ दिया। टीएमएच पहुंचने पर डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
इस दर्दनाक हादसे ने परिवार को पूरी तरह तोड़कर रख दिया है। बताया जा रहा है कि मृत दंपति के दो छोटे-छोटे बच्चे हैं, जिनके सिर से मां-बाप दोनों का साया उठ गया। इधर, दंपति की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।
आक्रोशित परिजनों और स्थानीय लोगों ने शव को एमजीएम अस्पताल के सामने रखकर प्रदर्शन किया। परिजन प्रशासन से उचित मुआवजे, बच्चों की पढ़ाई और पालन-पोषण की जिम्मेदारी तय करने की मांग कर रहे हैं। साथ ही वाहन मालिक से भी जिम्मेदारी लेने की मांग की जा रही है।
पुलिस ने चेचिस चालक को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। पुलिस ने चेचिस और बाइक दोनों को जब्त कर लिया है।
हादसे से आक्रोशित स्थानीय लोगों ने शनिवार को सड़क जाम कर दिया था। पुलिस द्वारा समझाने-बुझाने के बाद यातायात सामान्य कराया जा सका।
कदमा फायरिंग कांड : मुख्य आरोपी अनिल सोना व कृष्णा सोना जेल भेजे गए, देसी कट्टा व कारतूस बरामद
05 Jul 2026
टिनप्लेट गुरुद्वारा कमेटी का विस्तार, नई टीम के साथ विकास को मिलेगी नई गति
19 Jun 2026
JAMSHEDPUR : घरेलू विवाद में महिला की हत्या, पति गिरफ्तार
10 Jun 2026
IPL के जनक का बड़ा खुलासा : दाऊद के डर से छोड़नी पड़ी क्रिकेट की दुनिया!
06 Jun 2026
गोलमुरी फायरिंग और रंगदारी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस ने मुख्य आरोपी को कोलकाता से दबोचा
01 Jun 2026
सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी के दौरे पर हंगामा, हिंसा प्रभावित क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन के बीच फेंके गए अंडे और पत्थर, सुरक्षा कर्मियों ने हेलमेट पहनाकर सुरक्षित बाहर निकाला.....
31 May 2026
JAMSHEDPUR : बागबेड़ा में खरकई नदी से युवक का शव बरामद, नहाने के दौरान डूबने की आशंका....
30 May 2026
JAMSHEDPUR : एनएच-33 पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर-पिकअप वैन व स्विफ्ट कार में जोरदार टक्कर
20 May 2026
BREAKING : बंगाल में देर रात बवाल, टीएमसी TMC दफ्तर चला बुलडोजर... पढ़े पूरी खबर
06 May 2026
JAMSHEDPUR : साधु के वेश में ठगी, बेटे पर संकट का भय दिखाकर महिला से गहने ले उड़े शातिर, साकची थाना क्षेत्र में घटना, अंधविश्वास का फायदा उठाकर वारदात, पुलिस ने शुरू की जांच
06 May 2026
Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.