JAMSHEDPUR : प्रेमी के घर के सामने आग लगाने वाली युवती की मौत.. आक्रोशित महिलाओं ने आरोपी के भाई को पीटा.


Publish Date: Wed, 19 Feb 2025 09:11 AM (IST)


 

जमशेदपुर : बिष्टुपुर में प्रेमी के घर के सामने खुद को आग लगाने वाली युवती की सोमवार की देर रात एमजीएम अस्पताल में मौत हो गई. युवती ने 12 फरवरी को अपनी स्कूटी से पेट्रोल निकाल खुद पर छिड़क आग लगा ली थी. इधर, मंगलवार को युवती के परिजनों को प्रेमी का छोटा भाई अस्पताल में दिख गया. इसके बाद महिलाओं ने उसकी जमकर पिटाई की और पुलिस को सौंप दिया।

मृतका की पहचान राम मंदिर के पास स्थित बस्ती की रहने वाली करीना कालिंदी उर्फ पूजा कालिंदी के रूप में की गई है. करीना का सन्नी बाग से प्रेम प्रसंग चल रहा था. सन्नी शादीशुदा है और उसके बच्चे भी है. करीना ने पिछले साल सन्नी पर यौन शोषण का आरोप भी लगाया था. इस वजह से वो जेल भी गया था. बाद में दोनों के संबंध अच्छे हो जाने पर करीना ने केस वापस ले लिया था।

डीएसपी मनोज ठाकुर के अनुसार, पिछले कुछ दिनों से सन्नी करीना से बात नहीं कर रहा था. इस पर करीना 12 फरवरी को अपनी स्कूटी से सन्नी के घर जा पहुंची. यहां युवती ने उसकी मां से सन्नी से बात कराने के लिए कहा, पर किसी ने उसकी बात नहीं कराई।


इसके बाद करीना गुस्से में आ गई और अपनी स्कूटी से पेट्रोल निकाल खुद पर छिड़क लिया. फिर खुद को आग के हवाले कर दिया. आसपास मौजूद लोगों ने आग बुझाने का प्रयास भी किया. इस दौरान करीना बुरी तरह से जल गई थी. मौके पर पहुंची पुलिस ने करीना को एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया।

एमजीएम में इलाज के दौरान सोमवार देर रात युवती ने दम तोड़ दिया. इसके बाद उसके परिजन और युवती के आसपास रहने वाली महिलाएं काफी आक्रोशित हो गईं. इसी बीच सन्नी का छोटा भाई उन्हें अस्पताल में मिल गया. इसके बाद आक्रोशित महिलाओं ने उसकी जमकर पिटाई कर दी और बिष्टुपुर थाना की पुलिस को सौंप दिया।


बस्ती की महिलाओं का आरोप हैं कि सन्नी बाग, किशन बाग और इनकी मां ने मिलकर करीना को जलाया है. वहीं, किशन बाग का कहना है कि करीना ने खुद को आग लगाई थी. पुलिस मामले की जांच कर रही है।

By News Flash


ताज़ा ख़बरे


कदमा फायरिंग कांड : मुख्य आरोपी अनिल सोना व कृष्णा सोना जेल भेजे गए, देसी कट्टा व कारतूस बरामद

  05 Jul 2026


टिनप्लेट गुरुद्वारा कमेटी का विस्तार, नई टीम के साथ विकास को मिलेगी नई गति

  19 Jun 2026


JAMSHEDPUR : घरेलू विवाद में महिला की हत्या, पति गिरफ्तार

  10 Jun 2026


IPL के जनक का बड़ा खुलासा : दाऊद के डर से छोड़नी पड़ी क्रिकेट की दुनिया!

  06 Jun 2026


गोलमुरी फायरिंग और रंगदारी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस ने मुख्य आरोपी को कोलकाता से दबोचा

  01 Jun 2026


सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी के दौरे पर हंगामा, हिंसा प्रभावित क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन के बीच फेंके गए अंडे और पत्थर, सुरक्षा कर्मियों ने हेलमेट पहनाकर सुरक्षित बाहर निकाला.....

  31 May 2026


JAMSHEDPUR : बागबेड़ा में खरकई नदी से युवक का शव बरामद, नहाने के दौरान डूबने की आशंका....

  30 May 2026


JAMSHEDPUR : एनएच-33 पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर-पिकअप वैन व स्विफ्ट कार में जोरदार टक्कर

  20 May 2026


BREAKING : बंगाल में देर रात बवाल, टीएमसी TMC दफ्तर चला बुलडोजर... पढ़े पूरी खबर

  06 May 2026


JAMSHEDPUR : साधु के वेश में ठगी, बेटे पर संकट का भय दिखाकर महिला से गहने ले उड़े शातिर, साकची थाना क्षेत्र में घटना, अंधविश्वास का फायदा उठाकर वारदात, पुलिस ने शुरू की जांच

  06 May 2026

सब्सक्राइब करें न्यूज़ फ़्लैश के डेली न्यूज़लेटर

Follow Us

            
free HitCounter

Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.