Publish Date: Fri, 28 Feb 2025 18:36 PM (IST)
जमशेदपुर : अलकायदा संदिग्ध अब्दुल रहमान कटकी, मौलाना कलीमुद्दीन और अब्दुल सामी को जमशेदपुर की अदालत ने आज साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिया है. दिल्ली की स्पेशल टीम ने छापेमारी कर एक-एक कर सभी को गिरफ्तार किया था. कटकी की गिरफ्तारी ओडिशा से की गई थी. अब्दुल सामी को हरियाणा के मेवात से 18 जनवरी 2016 को गिरफ्तार किया गया था. मौलाना कलीमुद्दीन को एटीएस ने 2017 में गिरफ्तार किया था।
कटकी पर आरोप है कि वह अलकायदा।के इंडियन सब-कांटीनेंट का सदस्य है. भारत में आतंकी गतिविधियों को संचालित करता है. इसके लिए युवाओं को भी शामिल कर रहा है. 25 जनवरी 2016 को पुलिस टीम ने उसके साथी धतकीडीह का मसूद और मानगो से राजू उर्फ नसीम को गिरफ्तार किया था. पेशी के दौरान कटकी ने बताया था वह निर्दोष है।
कलीमुद्दीन पर आरोप था कि वह अलकायदा कंटीनेंट संगठन नें रहकर जेहाद और आतंकवादी घटना के लिए युवाओं को ट्रेनिंग देता था. वह संगठन की ओर से चलाए जा रहे जेहादी प्रशिक्षण में शामिल होने के लिए युवाओं को भेजा करता था. सभी आरोपियों के खिलाफ बिष्टूपुर थाने में 2016 में इंसपेक्टर सह थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार के बयान पर मामला दर्ज कराया गया था।
आज शुक्रवार एडीजे वन की अदालत ने अपना फैसला सुनाया. अधिवक्ता दिलीप महतो के अनुसार दोनों मामले में 16-16 गवाहों का परीक्षण अदालत में हुआ था. सामी और कटकी अभी घाघीडीह जेल में बंद है।
JAMSHEDPUR : घरेलू विवाद में महिला की हत्या, पति गिरफ्तार
10 Jun 2026
IPL के जनक का बड़ा खुलासा : दाऊद के डर से छोड़नी पड़ी क्रिकेट की दुनिया!
06 Jun 2026
गोलमुरी फायरिंग और रंगदारी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस ने मुख्य आरोपी को कोलकाता से दबोचा
01 Jun 2026
सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी के दौरे पर हंगामा, हिंसा प्रभावित क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन के बीच फेंके गए अंडे और पत्थर, सुरक्षा कर्मियों ने हेलमेट पहनाकर सुरक्षित बाहर निकाला.....
31 May 2026
JAMSHEDPUR : बागबेड़ा में खरकई नदी से युवक का शव बरामद, नहाने के दौरान डूबने की आशंका....
30 May 2026
JAMSHEDPUR : एनएच-33 पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर-पिकअप वैन व स्विफ्ट कार में जोरदार टक्कर
20 May 2026
BREAKING : बंगाल में देर रात बवाल, टीएमसी TMC दफ्तर चला बुलडोजर... पढ़े पूरी खबर
06 May 2026
JAMSHEDPUR : साधु के वेश में ठगी, बेटे पर संकट का भय दिखाकर महिला से गहने ले उड़े शातिर, साकची थाना क्षेत्र में घटना, अंधविश्वास का फायदा उठाकर वारदात, पुलिस ने शुरू की जांच
06 May 2026
बोकारो ट्रेजरी घोटाला : एसपी ऑफिस के एएसआई अशोक भंडारी गिरफ्तार, खाते में 50 लाख ट्रांसफर का खुलासा... पढ़े पूरी खबर
30 Apr 2026
जुगसलाई : कथित छेड़छाड़ के बाद युवक की पिटाई, दो समुदायों में तनाव, स्थिति नियंत्रित, भारी पुलिस बल तैनात....पढ़े पूरी खबर
25 Feb 2026
Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.