JAMSHEDPUR : जमशेदपुर के जेम्को निवासी अतुल प्रसाद को मुख्यमंत्री ने दिए मदद करने के निर्देश, दर्द भरी दास्तान, एक ट्वीट पर CM ने लिया संज्ञान


Publish Date: Mon, 07 Jul 2025 10:23 AM (IST)


 

जमशेदपुर : टेल्को क्षेत्र की जेम्को बस्ती में रहने वाले अतुल प्रसाद की कहानी दिल को छू लेने वाली है। दो साल से वह पूरी तरह चलने-फिरने में असमर्थ हैं। उनकी हालत इतनी खराब हो चुकी है कि अब वे व्हीलचेयर के बिना एक कदम भी नहीं चल सकते। लेकिन इसके बावजूद उन्हें अब तक सरकारी मदद नसीब नहीं हुई।दो साल से न कोई आर्थिक सहायता मिली और न ही व्हीलचेयर जैसी बुनियादी सुविधा। इस वजह से उनकी स्थिति दिन-ब-दिन और गंभीर होती जा रही है।

परिवार की आर्थिक हालत भी कमजोर है, जिससे उनका इलाज और देखभाल भी मुश्किल हो गया है।स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ता करनदीप सिंह ने इस दर्दनाक हालात को गंभीरता से लिया। उन्होंने ट्विटर के माध्यम से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से अतुल की मदद की अपील की। उन्होंने अपने ट्वीट में अतुल की शारीरिक असमर्थता और प्रशासनिक उपेक्षा को सामने लाते हुए कहा कि ऐसी हालत में जीना किसी नरक से कम नहीं।

मुख्यमंत्री ने करनदीप सिंह के ट्वीट को गंभीरता से लेते हुए तत्काल संज्ञान लिया और संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। अब उम्मीद जगी है कि अतुल प्रसाद को जल्द ही व्हीलचेयर उपलब्ध कराई जाएगी और लंबित आर्थिक सहायता राशि भी दी जाएगी, ताकि वे अपना जीवन थोड़ी इज्जत और सहूलियत के साथ जी सकें।स्थानीय लोगों और सामाजिक संगठनों ने मुख्यमंत्री के इस त्वरित हस्तक्षेप की सराहना की है और प्रशासन से अपील की है कि अतुल प्रसाद जैसे जरूरतमंदों को प्राथमिकता के आधार पर सारी सुविधाएं और सहायता जल्द से जल्द मुहैया कराई जाए।

By News Flash


ताज़ा ख़बरे


कदमा फायरिंग कांड : मुख्य आरोपी अनिल सोना व कृष्णा सोना जेल भेजे गए, देसी कट्टा व कारतूस बरामद

  05 Jul 2026


टिनप्लेट गुरुद्वारा कमेटी का विस्तार, नई टीम के साथ विकास को मिलेगी नई गति

  19 Jun 2026


JAMSHEDPUR : घरेलू विवाद में महिला की हत्या, पति गिरफ्तार

  10 Jun 2026


IPL के जनक का बड़ा खुलासा : दाऊद के डर से छोड़नी पड़ी क्रिकेट की दुनिया!

  06 Jun 2026


गोलमुरी फायरिंग और रंगदारी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस ने मुख्य आरोपी को कोलकाता से दबोचा

  01 Jun 2026


सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी के दौरे पर हंगामा, हिंसा प्रभावित क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन के बीच फेंके गए अंडे और पत्थर, सुरक्षा कर्मियों ने हेलमेट पहनाकर सुरक्षित बाहर निकाला.....

  31 May 2026


JAMSHEDPUR : बागबेड़ा में खरकई नदी से युवक का शव बरामद, नहाने के दौरान डूबने की आशंका....

  30 May 2026


JAMSHEDPUR : एनएच-33 पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर-पिकअप वैन व स्विफ्ट कार में जोरदार टक्कर

  20 May 2026


BREAKING : बंगाल में देर रात बवाल, टीएमसी TMC दफ्तर चला बुलडोजर... पढ़े पूरी खबर

  06 May 2026


JAMSHEDPUR : साधु के वेश में ठगी, बेटे पर संकट का भय दिखाकर महिला से गहने ले उड़े शातिर, साकची थाना क्षेत्र में घटना, अंधविश्वास का फायदा उठाकर वारदात, पुलिस ने शुरू की जांच

  06 May 2026

सब्सक्राइब करें न्यूज़ फ़्लैश के डेली न्यूज़लेटर

Follow Us

            
free HitCounter

Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.