JAMSHEDPUR : मानगो नगर निगम में टेंडर विवाद गहराया, ओमप्रकाश सिंह उर्फ गुड्डू सिंह ने कहा 'सरयू राय और पूर्व उप नगर आयुक्त की मिलीभगत से हुआ भ्रष्टाचार'....


Publish Date: Mon, 27 Jul 2026 10:54 AM (IST)


 

जमशेदपुर : मानगो नगर निगम में कथित अनियमितताओं और भुगतान विवाद को लेकर सियासत तेज हो गई है। कांग्रेस ने विधायक सरयू राय पर नगर निगम के विकास कार्यों और टेंडर आवंटन में अनियमितता एवं भ्रष्टाचार का गंभीर आरोप लगाया है। वहीं, विधायक सरयू राय की तरफ से फिलहाल इस पूरे मामले में अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं आया है. रविवार को डिमना रोड स्थित सतनारायण भवन में आयोजित संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए मानगो नगर निगम कांग्रेस अध्यक्ष ओमप्रकाश सिंह उर्फ गुड्डू सिंह ने कहा कि चहेते संवेदकों को लाभ पहुंचाने और कथित रूप से अवैध बिलों का भुगतान कराने के लिए विधायक सरयू राय दबाव की राजनीति कर रहे हैं। इसी उद्देश्य से सोमवार को धरना-प्रदर्शन का आयोजन किया गया है।

'मेयर ने गड़बड़ी पकड़ी, इसलिए रद्द हुईं योजनाएं'......

गुड्डू सिंह ने दावा किया कि मेयर सुधा गुप्ता द्वारा नगर निगम में विकास योजनाओं से जुड़ी कथित गड़बड़ियों को चिन्हित करने के बाद उनकी जांच कराई गई। उन्होंने कहा कि इसी क्रम में 22 जुलाई को निविदा निस्तारण समिति ने कई योजनाओं को रद्द कर दिया।

'बिना एग्रीमेंट और सुरक्षा राशि के दिए गए काम'.......

कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि पूर्व में विधायक सरयू राय और तत्कालीन उप नगर आयुक्त की कथित मिलीभगत से कई विकास कार्य ऐसे संवेदकों को आवंटित किए गए, जिनमें न तो निर्धारित सुरक्षा राशि जमा कराई गई और न ही विधिवत एग्रीमेंट किया गया। इसके बावजूद कार्यादेश जारी कर दिए गए और बाद में भुगतान की प्रक्रिया शुरू की गई. उन्होंने कहा कि जब ऐसे मामलों में भुगतान पर रोक लगाई गई, तो अब धरना-प्रदर्शन के माध्यम से प्रशासन पर दबाव बनाने का प्रयास किया जा रहा है।

सवाल पर नहीं दे सके स्पष्ट जवाब......

संवाददाता सम्मेलन के दौरान जब कांग्रेस नेताओं से यह पूछा गया कि जिस पूर्व उप नगर आयुक्त पर आज गंभीर आरोप लगाए जा रहे हैं, उन्हें पूर्व में मंत्री बनाए जाने के समय कांग्रेस की ओर से कोई आपत्ति क्यों नहीं जताई गई थी, तो इस सवाल का स्पष्ट जवाब नहीं दिया जा सका।

By News Flash


ताज़ा ख़बरे


कदमा फायरिंग कांड : मुख्य आरोपी अनिल सोना व कृष्णा सोना जेल भेजे गए, देसी कट्टा व कारतूस बरामद

  05 Jul 2026


टिनप्लेट गुरुद्वारा कमेटी का विस्तार, नई टीम के साथ विकास को मिलेगी नई गति

  19 Jun 2026


JAMSHEDPUR : घरेलू विवाद में महिला की हत्या, पति गिरफ्तार

  10 Jun 2026


IPL के जनक का बड़ा खुलासा : दाऊद के डर से छोड़नी पड़ी क्रिकेट की दुनिया!

  06 Jun 2026


गोलमुरी फायरिंग और रंगदारी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस ने मुख्य आरोपी को कोलकाता से दबोचा

  01 Jun 2026


सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी के दौरे पर हंगामा, हिंसा प्रभावित क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन के बीच फेंके गए अंडे और पत्थर, सुरक्षा कर्मियों ने हेलमेट पहनाकर सुरक्षित बाहर निकाला.....

  31 May 2026


JAMSHEDPUR : बागबेड़ा में खरकई नदी से युवक का शव बरामद, नहाने के दौरान डूबने की आशंका....

  30 May 2026


JAMSHEDPUR : एनएच-33 पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर-पिकअप वैन व स्विफ्ट कार में जोरदार टक्कर

  20 May 2026


BREAKING : बंगाल में देर रात बवाल, टीएमसी TMC दफ्तर चला बुलडोजर... पढ़े पूरी खबर

  06 May 2026


JAMSHEDPUR : साधु के वेश में ठगी, बेटे पर संकट का भय दिखाकर महिला से गहने ले उड़े शातिर, साकची थाना क्षेत्र में घटना, अंधविश्वास का फायदा उठाकर वारदात, पुलिस ने शुरू की जांच

  06 May 2026

सब्सक्राइब करें न्यूज़ फ़्लैश के डेली न्यूज़लेटर

Follow Us

            
free HitCounter

Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.