Publish Date: Tue, 16 Sep 2025 16:43 PM (IST)
जमशेदपुर : टेल्को थाना पुलिस ने गुप्त सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए मंगलवार को मनीफीट टीओपी के पास से एक बदमाश को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। पकड़े गए युवक की पहचान बर्मामाइंस इस्टप्लांट बस्ती निवासी कन्हैया लाल के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके पास से एक पिस्टल और दो मैगजीन बरामद किए हैं। जानकारी के अनुसार, टेल्को थाना प्रभारी को गुप्तचरों से सूचना मिली थी कि कन्हैया लाल के पास अवैध हथियार है और वह किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में है। इसी आधार पर पुलिस टीम ने जाल बिछाया और मनीफीट टीओपी के पास उसे धर दबोचा। तलाशी लेने पर उसके पास से पिस्टल और दो मैगजीन बरामद हुए। इसके बाद उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर थाने लाया गया।
पुलिस पूछताछ में कन्हैया ने स्वीकार किया है कि वह पहले भी आर्म्स एक्ट के मामले में जेल जा चुका है। हालांकि, उसकी बातों में कितनी सच्चाई है, यह पुलिस अब खंगाल रही है। फिलहाल, पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि कन्हैया ने यह हथियार कहां से और किस माध्यम से प्राप्त किया था। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, संभावना जताई जा रही है कि कन्हैया किसी आपराधिक गिरोह से जुड़ा हो सकता है। इसी कारण पुलिस उसके नेटवर्क को खंगालने में जुटी है। यह भी जांच की जा रही है कि वह इन हथियारों का इस्तेमाल किस तरह करने वाला था और उसके पीछे कोई बड़ा आपराधिक इरादा तो नहीं था।
टेल्को पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस इस मामले को गंभीरता से ले रही है और हथियार आपूर्ति करने वाले स्रोत तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।
JAMSHEDPUR : सोनारी में गौशाला में अचानक लगी आग, मची अफरा-तफरी, शॉर्ट सर्किट की आशंका
22 Aug 2026
कदमा फायरिंग कांड : मुख्य आरोपी अनिल सोना व कृष्णा सोना जेल भेजे गए, देसी कट्टा व कारतूस बरामद
05 Jul 2026
टिनप्लेट गुरुद्वारा कमेटी का विस्तार, नई टीम के साथ विकास को मिलेगी नई गति
19 Jun 2026
JAMSHEDPUR : घरेलू विवाद में महिला की हत्या, पति गिरफ्तार
10 Jun 2026
IPL के जनक का बड़ा खुलासा : दाऊद के डर से छोड़नी पड़ी क्रिकेट की दुनिया!
06 Jun 2026
गोलमुरी फायरिंग और रंगदारी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस ने मुख्य आरोपी को कोलकाता से दबोचा
01 Jun 2026
सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी के दौरे पर हंगामा, हिंसा प्रभावित क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन के बीच फेंके गए अंडे और पत्थर, सुरक्षा कर्मियों ने हेलमेट पहनाकर सुरक्षित बाहर निकाला.....
31 May 2026
JAMSHEDPUR : बागबेड़ा में खरकई नदी से युवक का शव बरामद, नहाने के दौरान डूबने की आशंका....
30 May 2026
JAMSHEDPUR : एनएच-33 पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर-पिकअप वैन व स्विफ्ट कार में जोरदार टक्कर
20 May 2026
BREAKING : बंगाल में देर रात बवाल, टीएमसी TMC दफ्तर चला बुलडोजर... पढ़े पूरी खबर
06 May 2026
Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.