Publish Date: Wed, 24 Jun 2026 17:03 PM (IST)
जमशेदपुर : शहर के करनडीह क्षेत्र से जुड़े एक भूमि विवाद मामले में शिक्षक नागेंद्र पांडेय और उनके परिवार ने न्याय की मांग को लेकर मंगलवार को उपायुक्त कार्यालय पहुंचकर गुहार लगाई। परिवार का आरोप है कि जिस जमीन पर वे पिछले 22 वर्षों से निवास कर रहे हैं और जहां एक विद्यालय का संचालन भी किया जा रहा है, उससे उन्हें बेदखल करने का प्रयास किया जा रहा है।
परिवार के अनुसार, वर्ष 2003 के आसपास खरीदी गई उक्त जमीन का पूरा भुगतान नागेंद्र पांडेय द्वारा किया गया था, लेकिन पारिवारिक सहमति के तहत जमीन का निबंधन उनके छोटे भाई गणेश पांडेय के नाम कराया गया था। उस समय गणेश पांडेय सरकारी सेवा में कार्यरत थे और भविष्य में निर्माण कार्य के लिए ऋण लेने की सुविधा को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया था. नागेंद्र पांडेय का आरोप है कि वर्ष 2022 में उनके छोटे भाई ने परिवार के अन्य सदस्यों की जानकारी और सहमति के बिना जमीन की बिक्री कर दी। इसके बाद से जमीन के स्वामित्व को लेकर विवाद उत्पन्न हो गया। मामले को लेकर दोनों पक्षों के बीच कानूनी प्रक्रिया चल रही है और मामला न्यायालय में विचाराधीन है।
परिवार ने आरोप लगाया है कि जमीन खरीदने वाले पक्ष की ओर से पिछले तीन वर्षों के दौरान उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया तथा दबाव बनाने की कोशिश की गई। उन्होंने प्रशासन से निष्पक्ष जांच और सुरक्षा प्रदान करने की मांग की है. इस संबंध में परिवार ने उपायुक्त कार्यालय पहुंचकर अपनी शिकायत दर्ज कराई और न्याय की गुहार लगाई।
इस दौरान मौजूद युवजन समाजवादी के प्रदेश महासचिव एवं प्रवक्ता शुभम सिन्हा ने परिवार को न्याय दिलाने की मांग का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि यदि किसी शिक्षक और सामान्य नागरिक के साथ अन्याय हो रहा है तो प्रशासन को निष्पक्ष कार्रवाई करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि संगठन पीड़ित परिवार के साथ खड़ा है और न्याय दिलाने के लिए लोकतांत्रिक तरीके से आवाज उठाता रहेगा. फिलहाल, भूमि विवाद का मामला न्यायालय में लंबित है और अंतिम निर्णय अदालत के आदेश के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।
JAMSHEDPUR : सोनारी में गौशाला में अचानक लगी आग, मची अफरा-तफरी, शॉर्ट सर्किट की आशंका
22 Aug 2026
कदमा फायरिंग कांड : मुख्य आरोपी अनिल सोना व कृष्णा सोना जेल भेजे गए, देसी कट्टा व कारतूस बरामद
05 Jul 2026
टिनप्लेट गुरुद्वारा कमेटी का विस्तार, नई टीम के साथ विकास को मिलेगी नई गति
19 Jun 2026
JAMSHEDPUR : घरेलू विवाद में महिला की हत्या, पति गिरफ्तार
10 Jun 2026
IPL के जनक का बड़ा खुलासा : दाऊद के डर से छोड़नी पड़ी क्रिकेट की दुनिया!
06 Jun 2026
गोलमुरी फायरिंग और रंगदारी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस ने मुख्य आरोपी को कोलकाता से दबोचा
01 Jun 2026
सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी के दौरे पर हंगामा, हिंसा प्रभावित क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन के बीच फेंके गए अंडे और पत्थर, सुरक्षा कर्मियों ने हेलमेट पहनाकर सुरक्षित बाहर निकाला.....
31 May 2026
JAMSHEDPUR : बागबेड़ा में खरकई नदी से युवक का शव बरामद, नहाने के दौरान डूबने की आशंका....
30 May 2026
JAMSHEDPUR : एनएच-33 पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर-पिकअप वैन व स्विफ्ट कार में जोरदार टक्कर
20 May 2026
BREAKING : बंगाल में देर रात बवाल, टीएमसी TMC दफ्तर चला बुलडोजर... पढ़े पूरी खबर
06 May 2026
Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.